A blog for gk-gs Current Affairs, for all exam in Hindi medium.

Tuesday 7 March 2017

करेंट अफेयर्स क्विज़: 7 मार्च 2017​​​​​


1. निम्न में से किस संस्था ने नई कॉरपोरेट घोषणा देने की प्रणाली (सीएएफएस) शुरू की है?
a.    बीएसई
b.    ट्राई
c.    इरडा
d.    इनमें से कोई नहीं

2. केंद्र सरकार ने गंगा में जलचर जीव की संख्या पता लगाने हेतु सर्वेक्षण शुरू किया है.यह सर्वेक्षण निम्न में से किस संस्थान के जरिये कराया जा रहा है?
a.    यूनेस्को
b.    भारतीय वन्यजीव संस्थान
c.    सर्वे ऑफ़ इंडिया
d.    इनमें से कोई नहीं

3. राज्य में डिजिटाइजेशन को बढ़ावा देने हेतु गूगल इंडिया और किस राज्य सरकार ने एक सहमति पत्र पर संयुक्त रूप हस्ताक्षर किए हैं?
a.    बिहार सरकार
b.    पंजाब सरकार
c.    तेलंगाना सरकार
d.    हरियाणा सरकार

4. ऐप के जरिए टैक्सी सेवा प्रोवाइड कराने वाली कंपनी ओला ने 25,000 लोगों को प्रशिक्षण देने हेतु किस राज्य सरकार के साथ समझौता किया है?
a.    गुजरात सरकार
b.    उत्तर प्रदेश सरकार
c.    पंजाब सरकार
d.    मध्य प्रदेश सरकार

5. भारतीय ज्ञानपीठ संगठन ने किस लोकप्रिय मलयालम लेखक और पत्राकार को 30वें मातृदेवी पुरस्कार से सम्मानित किया?
a.    एमपी वीरेन्द्र कुमार
b.    राहुल सचदेवा
c.    किरण सचदेवा
d.    इनमें से कोई नहीं

6. निम्न में से समाजवादी विचारधारा के पूर्व लोकसभा अध्यक्ष का क्या नाम है, जिनका 06 मार्च 2017 को कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज में बीमारी के कारण निधन हो गया?
a.    रवि पाटिल
b.    शिव राज पाटिल
c.    पी ए संगमा
d.    रवि राय 

7. केन्द्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने देश के विभिन्न भागों से कितनी तेजस्विनियों को सम्मानित किया?
a.    18
b.    12
c.    14
d.    20

8. भारतीय सेना को इंसास राइफल्स के स्थान पर आधुनिक असॉल्ट राइफल प्रदान करने की तैयारी की जा रही है. सेना को इंसास राइफल्स कब दी गयी?
a.    वर्ष 1991
b.    वर्ष 1988
c.    वर्ष 1986
d.    वर्ष 1998

9. बिना कोई नया कर लागू किए हरियाणा प्रदेश का बजट प्रस्तुत किया गया. संख्या के अनुसार यह प्रदेश सरकार का कौन सा बजट है?
a.    तीसरा
b.    दूसरा 
c.    चौथा
d.    पांचवा

10. केंद्र सरकार ने ड्रेजिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया की कितने प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की घोषणा की?
a.    26%
b.    51%
c.    73.47%
d.    इनमें से कोई नहीं 

11. देश का सबसे लम्बा केबल ब्रिज किस राज्य में बनाया गया है?
a.    महाराष्ट्र
b.    गुजरात
c.    गोवा
d.    दिल्ली

12. निम्नलिखित में से किस महिला को मोटरसाइकिल से एवरेस्ट तक जाने हेतु नारी शक्ति पुरस्कार के लिए चयनित किया गया?
a.    पल्लवी फौजदार
b.    आरती छाबड़िया
c.    संगीता प्रकाश
d.    नेहा विज

13. उत्तर कोरिया के तानाशाह किम-जोंग-उन ने किस देश के नागरिकों पर देश छोड़ कर जाने से प्रतिबन्ध लगा दिया है?
a.    मलेशिया
b.    चीन
c.    जापान
d.    दक्षिण कोरिया

14. हाल ही किस बैंक ने 1 अप्रैल 2017 से बचत खाते में न्यूनतम राशि 5,000 रुपये रखे जाने की घोषणा की?
a.    पंजाब नेशनल बैंक
b.    देना बैंक
c.    भारतीय स्टेट बैंक
d.    पंजाब एंड सिंध बैंक

15. ट्रम्प द्वारा जारी नए यात्रा आदेश में पहले छह देशों में से किस एक देश को प्रतिबंधित सूची से बाहर किया गया?
a.    लीबिया
b.    ईरान
c.    सूडान
d.    इराक

✰ उत्तर-​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​
1.a. बीएसई
2.b. भारतीय वन्यजीव संस्थान
3.c. तेलंगाना सरकार
4.d. मध्य प्रदेश सरकार
5.a. एमपी वीरेन्द्र कुमार
6.d. रवि राय
7.c. 14
8.b. वर्ष 1988
9.a. तीसरा
10.b. 51%
11.b. गुजरात
12.a. पल्लवी फौजदार
13.a. मलेशिया
14.c. भारतीय स्टेट बैंक
15.d. इराक