A blog for gk-gs Current Affairs, for all exam in Hindi medium.

Sunday 26 March 2017

इतिहास के पन्‍नों में आज 27 मार्च का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 27 मार्च का दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे पहला विश्व रंगमंच दिवस मनाने की शुरुआत हुई और अंतरिक्ष में अमेरिका के मिसाइल रोधी उपग्रह का परीक्षण विफल हुआ, इत्यादि घटित हुई। अन्य प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

27 मार्च, 1668 – इंग्लैंड के शासक चार्ल्स द्वितीय ने बंबई को ईस्ट इंडिया कंपनी को सौंपा।
27 मार्च, 1721 – फ्रांस और स्पेन ने मैड्रिड समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
27 मार्च, 1794 – अमेरिकी कांग्रेस ने देश में नौसेना की स्थापना की स्वीकृति दी।
27 मार्च, 1841 – पहले स्टीम फायर इंजन का सफल परीक्षण न्यूयार्क में किया गया।
27 मार्च, 1845 – जर्मनी के एक अन्य भौतिकशास्त्री तथा गणितज्ञ वेलहेलम रोंटगन का जन्म हुआ। उन्होंने सन 1895 ईसवी में विशेष किरण एक्स रे का पता लगाया। सन 1923 ईसवी में रोंटगन का निधन हुआ।
27 मार्च, 1855 – अब्राहम गेस्नर ने केरोसिन (मिट्टी के तेल) का पेटेंट कराया।
27 मार्च, 1871 – पहला अंतरराष्ट्रीय रग्बी मैच स्कॉटलैंड और इंग्लैंड के बीच खेला गया, जो स्कॉटलैंड ने जीता।
27 मार्च, 1884 – बोस्टन से न्यूयार्क के बीच पहली बार फोन पर लंबी दूरी की बातचीत हुयी।
27 मार्च, 1898 – भारत के मुसलमानों के लिए आधुनिक शिक्षा की शुरूआत करने वाले सर सैयद अहमद खान का निधन हुआ। इन्होंने मुहम्मदन एंग्लो-ओरिएण्टल कॉलेज की स्थापना की जो बाद में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी बना।

यह भी जानें : 26 मार्च की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

27 मार्च, 1899 – इंग्लैंड और फ्रांस के बीच पहला अंतरराष्ट्रीय रेडियो प्रसारण इतालवी आविष्कारक जी मारकोनी द्वारा किया गया।
27 मार्च, 1901 – अमेरिका ने फिलीपीन्स के विद्रोही नेता एमिलियो एग्विनाल्डो को अपने कब्जे में लिया।
27 मार्च, 1933 – जापान ने लीग ऑफ नेशंस से खुद को अलग कर लिया।
27 मार्च, 1944 – लिथुआनिया में दो हजार यहूदियों की हत्या कर दी गयी।
27 मार्च, 1953 – ओहियो के कोन्निओट में ट्रेन हादसे में 21 लोग मारे गये।
27 मार्च, 1956 – अमेरिकी सरकार ने कम्युनिस्ट अखबार डेली वर्कर को जब्त कर लिया।
27 मार्च, 1961 – पहला विश्व रंगमंच दिवस मनाने की शुरुआत हुई।

27 मार्च, 1964 – अलास्का में 8.4 की तीव्रता वाले भूकंप से 118 लोगों की मौत हुई।
27 मार्च, 1964 – साइप्रस में औपचारिक रुप से संयुक्त राष्ट्र की सेना का गठन हुआ।
27 मार्च, 1975 – ट्रांस-अलास्का पाइपलाइन सिस्टम का निर्माण शुरू किया गया।
27 मार्च, 1977 – टेनेरीफ़ में दो जंबो विमान हवाई पट्टी पर टकराने से दुनिया की सबसे भयानक विमान दुर्घटना हुई थी, जिसमें 583 लोग मारे गए।
27 मार्च, 1977 – यूरोपियन फ़ाइटर एअरक्राफ़्ट यूरोफाइटर ने पहली उड़ान भरी। यूरोफाइटर को भविष्य का लड़ाकू विमान कहा गया था। ये विमान जर्मनी के मांचिंग से उड़ा और चालीस मिनट तक आसमान में रहा।
27 मार्च, 1982 – ए.एफ़.एम.ए. चौधरी बांग्लादेश के राष्ट्रपति नियुक्त किए गए।
27 मार्च, 1989 – अंतरिक्ष में अमेरिका के मिसाइल रोधी उपग्रह का परीक्षण विफल हुआ।
27 मार्च, 1989 – रूस में पहली बार स्वतंत्र चुनाव हुए थे। इन चुनावों में कई दिग्गज कम्यूनिस्ट नेता हार गए।
27 मार्च, 2002 – इजरायल के नेतन्या में आत्मघाती हमले में 29 लोग मारे गये।
27 मार्च, 2003 – रूस ने घातक टोपोल आर एस-12 एम बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया।
27 मार्च, 2008 – अंतरिक्ष यान एंडेवर पृथ्वी पर सफलतापूर्वक सुरक्षित लौटा।

इतिहास के पन्‍नों में आज 26 मार्च का दिन (देश-विदेश)

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 26 मार्च का दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे हिन्दी की मशहूर कवयित्री महादेवी वर्मा का जन्म फरुखाबाद में हुआ और बंगलादेश के रूप में स्वतंत्र देश घोषित किया, इत्यादि घटित हुई। अन्य प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–


26 मार्च, 1552 – गुरू अमरदास सिखों के तीसरे गुरू बने।
26 मार्च, 1668 – इंग्लैंड ने बंबई पर अधिकार कर लिया।
26 मार्च, 1780 – ब्रिटेन के अखबार ब्रिट गैजेट और संडे मॉनीटर पहली बार रविवार के दिन प्रकाशित हुए।
26 मार्च, 1799 – फ्रांस के शासक नेपोलियन बोनापार्ट ने फिलीस्तीन के जाफा क्षेत्र पर कब्जा किया।
26 मार्च, 1812 – वेनेजुएला के सबसे बड़े शहर कराकास में जबरदस्त भूकंप की वजह से शहर का 90 प्रतिशत हिस्सा ध्वस्त हो गया और करीब 20 हजार लोगों की मौत हो गयी।
26 मार्च, 1845 – एडहेसिव मेडिकेटेड प्लास्टर को पेटेंट प्रदान किया गया।
26 मार्च, 1917 – गाजा में ब्रिटिशों और तुर्कों के बीच हुए युद्ध में ब्रिटेन विजयी हुआ।

यह भी जानें : 25 मार्च की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

26 मार्च, 1934 – ब्रिटेन में चालक परीक्षण शुरु हुआ।
26 मार्च, 1943 – एल्सी एस ओट्ट को अमेरिकी वायुसेना पदक मिला और वह यह पदक पाने वाली पहली महिला बनीं।
26 मार्च, 1953 – डॉ जोनास साल्क ने पोलियो से बचाव के लिए नये टीके की घोषणा की।
26 मार्च, 1871 – फ्रांस की राजधानी में पेरिस कम्यून की स्थापना हुई।
26 मार्च, 1907 – हिन्दी की मशहूर कवयित्री महादेवी वर्मा का जन्म फरुखाबाद में हुआ।

26 मार्च, 1971 – शेख मुजीबुर्रहमान ने पूर्वी पाकिस्तान को बंगलादेश के रूप में स्वतंत्र देश घोषित किया। 26 मार्च को बांग्लादेश स्वंतत्रता दिवस मनाता है।
26 मार्च, 1972 – भारत के राष्ट्रपति वी.वी. गिरी ने अंतरराष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन का उद्घाटन किया।
26 मार्च, 1973 – लंदन स्टॉक एक्सचेंज में 200 साल पुराने इतिहास को तोड़ते हुए पहली बार महिलाओं की भर्ती की थी।
26 मार्च, 1979 – 30 साल से जारी युद्ध विराम के लिए इसराइल और मिस्र ने शांति समझौते पर हाथ मिलाए। यह समझौता अमेरिका द्वारा करवाया गया था।
26 मार्च, 1979 – इजरायल और मिस्र के बीच कैंप डेविड शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
26 मार्च, 1983 – अमेरिका ने नवादा में परमाणु परीक्षण किया।
26 मार्च, 1992 – हैवीवेट बॉक्सिंग चैंपियन माइक टाइसन को बलात्कार के आरोप में 10 वर्ष कारावास की सजा सुनायी गयी।
26 मार्च, 2014 – तावी रोइवास एस्तोनिया के प्रधानमत्री बने।

ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 26 मार्च का दिन​

करेंट अफेयर्स क्विज: 25 मार्च 2017​​​​​​​


1. विश्व मौसम विज्ञान दिवस किस तारीख को मनाया जाता है?
a.    23 मार्च
b.    26 मार्च
c.    20 अप्रैल
d.    29 मई

2. माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई के लिए भारतीय नौसेना के दूसरे अभियान को 23 मार्च 2017 को किस नौसेना प्रमुख ने रवाना किया?
a.    ऐडमिरल निर्मल वर्मा
b.    एडमिरल सुनील लांबा
c.    एडमिरल डी. के. जोशी
d.    इनमें से कोई नहीं

3. निम्न में से किस देश ने मोबाइल फोन के माध्यम से अब तक के पहले सरकारी बॉन्ड की बिक्री करना शुरू कर दी है?
a.    ब्राजील
b.    पेरू
c.    केन्या
d.    नामीबिया

4. निम्नलिखित में से किस राज्य की विधानसभा ने 4 निजी तथा 2 सरकारी विश्वविद्यालयों की स्थापना के लिए बिल पास किया?
a.    झारखंड
b.    पंजाब
c.    राजस्थान
d.    गुजरात

5. संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने अक्टूबर 2017 तक निम्न में से किस देश में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन को बंद करने का प्रस्ताव दिया है?
a.    हैती
b.    नेपाल
c.    भूटान
d.    साउथ सूडान

6. अंकुर मित्तल ने शॉटगन विश्व कप में निम्न में से कौन सा पदक जीता?
a.    रजत पदक
b.    स्वर्ण पदक
c.    कांस्य पदक
d.    इनमें से कोई नहीं

7. किस बैंक ने उत्तराखंड राज्य के सभी 13 जिलों में स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार हेतु केंद्र और उत्तराखंड के साथ 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर का ऋण समझौता किया.
a.    भारतीय रिज़र्व बैंक
b.    भारतीय स्टेट बैंक
c.    पंजाब नेशनल बैंक
d.    विश्व बैंक

8. निम्न में से किस फोटोजॉर्नलिस्ट को 6वें राष्ट्रीय फोटोग्राफ़ी अवार्ड्स में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया?
a.    डब्बू रतनानी
b.    रघु राय
c.    राजकुमार सिंह
d.    अमन सिंह

9. आईपीसी एथलेटिक्स ग्रांड प्रिक्स में भारतीय पैरा–एथलीटों ने कितने पदक जीते है?
a.    8
b.    10
c.    12
d.    25

10. पूंजी बाज़ार नियामक सेबी ने उद्योगपति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के फ्यूचर्स कारोबार करने पर कितने वर्ष का बैन लगा दिया है?
a.    दो वर्ष
b.    तीन वर्ष
c.    चार वर्ष
d.    एक वर्ष

11. पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में 'पाकिस्तान डे' परेड में चीन, सऊदी अरब और किस देश के सैनिकों ने पहली बार हिस्सा लिया?
a.    अमेरिका
b.    नेपाल
c.    तुर्की
d.    भूटान

12. पैराशटलर सुकांत कदम ने स्पैनिश पैरा बैडमिंटन अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में पुरुष सिंगल्स और डबल्स में कौन सा पदक जीता?
a.    कांस्य पदक
b.    रजत पदक
c.    स्वर्ण पदक
d.    इनमें से कोई नहीं

13. किस फुटबॉल टीम ने अंतर्राष्ट्रीय मैत्री मैच में कंबोडिया पर 3-2 से जीत दर्ज की है जो वर्ष 2005 के बाद देश से बाहर उसकी पहली जीत भी है?
a.    भारतीय फुटबॉल टीम
b.    ब्राजील फुटबॉल टीम
c.    स्पेन फुटबॉल टीम
d.    इनमें से कोई नहीं

14. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली का नया निदेशक निम्न में से किसे नियुक्त किया गया?
a.    डॉ. अखिल कुमार
b.    डॉ. रणदीप गुलेरिया
c.    डॉ. राजीव रंजन
d.    डॉ. अशोक कुमार

15. किस राज्य सरकार ने अपने कर्मचारियों हेतु आवास ऋण और शिक्षा ऋण प्रदान करने के लिए मुंबई स्थित भारतीय स्टेट बैंक के साथ दो समझौते किए हैं?
a.    असम राज्य सरकार
b.    बिहार राज्य सरकार
c.    पंजाब राज्य सरकार
d.    गुजरात राज्य सरकार

✰ उत्तर-​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​
1.a. 23 मार्च
2.b. एडमिरल सुनील लांबा
3.c. केन्या
4.d. गुजरात
5.a. हैती
6.b. स्वर्ण पदक
7.d. विश्व बैंक
8.b. रघु राय
9.a. 8
10.d. एक वर्ष
11.c. तुर्की
12.a. कांस्य पदक
13.a. भारतीय फुटबॉल टीम
14.b. डॉ. रणदीप गुलेरिया
15.a. असम राज्य सरकार

करेंट अफेयर्स साप्ताहिक सारांश : 19 मार्च 2017 से 25 मार्च 2017 तक

•  जिस देश ने मोबाइल फोन के माध्यम से अब तक के पहले सरकारी बॉन्ड की बिक्री करना शुरू कर दी है- केन्या

•    वह देश जहां विश्व का पहला शिप टनल बनाया जा रहा है – नॉर्वे

•    भारत के इतने शहरों को हाल ही में यूनेस्को की संभावित धरोहर सूची में शामिल किया गया है – पांच

•    वह देश जिसमें 100 वर्ष रात में विचरण करने वाले तोते को देखा गया – पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया

•    वह भारतीय फोटोग्राफर जिन्हें हाल ही में छठे राष्ट्रीय फोटोग्राफी पुरस्कार समारोह में लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया – रघु राय

•    शोधकर्ताओं के एक दल ने श्रिम्प जैसे दिखने वाले जीव का प्राचीन जीवाश्म का नाम इस शख्सियत पर रखा – डेविड एटनबरो

•    केंद्र सरकार ने पिछड़ा वर्ग के आरक्षण हेतु नए आयोग का गठन किया. जो पिछड़ा वर्ग आयोग का स्थान लेगा, इसका नाम - एनएसईबीसी

•    पंजाब में नवनिर्वाचित विधानसभा का पहला सत्र चण्डीगढ़ में शुरू हुआ, संख्या के अनुसार यह जिस नम्बर की विधानसभा है- 15वीं 

•    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उत्तराखंड सरकार में जितने विधायकों को मंत्री बनाया- नौ

•    सार्वजनिक क्षेत्र के जिस बैंक ने 22 मार्च 2017 को ऋण सूचना कंपनी ट्रांसयूनियन सिबिल लिमिटेड में अपनी समूची पांच प्रतिशत हिस्सेदारी बेच दी- बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई)

•    डिजिटल भुगतान हेतु जिस कम्पनी ने विशेष सेवा 'सैमसंग पे' की भारत में शुरूआत की- सैमसंग

•    जिस देश में हो रहे ओलिम्पिक विश्वव शीतकालीन खेलों में भारत ने अब तक 18 पदक जीते हैं- ऑस्ट्रिया

•    क्रेडा एचपीसीएल बायोफ्यूएल लिमिटेड और जिस कंपनी को बंद करने की घोषणा की गयी है- इंडियन ऑयल-क्रेडा बायोफ़यल्स लिमिटेड

•    जिस संस्था ने विश्व की तीसरी सबसे बड़ी हाइपरसोनिक पवन सुरंग का शुभारम्भ किया- इसरो

•    जिस विख्यात तमिल लेखक का 23 मार्च 2017 को चेन्नई मे निधन हो गया- अशोकमित्रन

•    विश्व तपेदिक दिवस जिस तारीख को मनाया जाता है- 24 मार्च

•    चुनाव आयोग द्वारा शशिकला के समर्थित समूह की पार्टी एआईएडीएमके अम्मा को चुनाव आयोग ने यह चुनाव चिन्ह दिया – हैट

•    भारत द्वारा भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहीदी दिवस को इतने वर्ष पूर्ण होने पर देश भर में कार्यक्रम आयोजित किये गये – 86 वर्ष

•    लंदन स्थित ब्रिटिश संसद पर हुए आतंकी हमले में इतने लोगों की मृत्यु हो गयी – 5

•    हाल ही में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने इस देश के साथ हुए साइबर सुरक्षा समझौते को मंजूरी प्रदान की – संयुक्त राज्य अमेरिका

•    वह देश जहां 19 वर्षों बाद हो रही जनगणना में सिखों को उनके धर्म के आधार पर न गिनकर पृथक रूप से गिना जा रहा था – पाकिस्तान

•    निर्वाचन आयोग ने जिस पार्टी के चुनाव चिह्न को ब्लॉक कर दिया- ऑल इंडिया अन्ना डीएमके

•    जिस न्यायालय ने पूर्व सांसदों और विधायकों की पेंशन और भत्ते खत्म करने की याचिका पर केन्द्र को नोटिस जारी किया- सर्वोच्च न्यायालय

•    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने केन्द्रीय अनुबंध वाले जितने क्रिकेट खिलाडि़यों की वार्षिक फीस दोगुनी की- 32

•    केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने बच्चों को मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा देने वाले जिस अधिनियम में संशोधन को मंजूरी प्रदान की- शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009

•    उत्तर प्रदेश के नव निर्वाचित मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने मंत्रिमंडल का गठन किया, मुख्यमंत्री ने कुल जितने विधायकों को मंत्री बनाया- 46

•    अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) का अंतरिम महानिदेशक निम्न में से जिसे नियुक्त किया गया- उपेंद्र त्रिपाठी

•    केंद्र सरकार ने नकद लेनदेन की सीमा 3 लाख के बजाए जितने लाख रुपये कर दी है- 2 लाख

•    भारत जिस पनबिजलीघर पर काम रोकने को तैयार हो गया है- मियार

•    भारतीयों ने परा एथलेटिक्स ग्रां प्री में जितने पदक जीते- आठ पदक

•    भारत मानव विकास सूचकांक में जो स्थान पर है- 131वें

•    भारत का वह द्वीप जिसे भारत का पहला कार्बन तटस्थ जिला घोषित किया गया – माजुली

•    उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लड़कियों की सुरक्षा हेतु इस स्क्वॉड के गठन का आदेश दिया - एंटी रोमियो स्क्वॉड

•    केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में हाल ही में इतने जीएसटी विधेयकों को मंजूरी प्रदान की गयी – चार

•    डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा अमेरिकी कांग्रेस के सम्मुख रखे गये बजट प्रस्ताव में रक्षा बजट के लिए की गयी बढ़ोतरी – 52%

•    हाल ही में भारतीय संसद के इस सदन में बहुमत से एचआईवी एड्स विधेयक पारित किया गया – राज्य सभा

•    इन्हें हाल ही में आईसीसी का मुख्य वित्तीय अधिकारी नियुक्त किया गया – अंकुर खन्ना

•    राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा प्रदान किये गये वीरता पुरस्कारों में इन्हें कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया – मेजर रोहित सूरी

•    ट्रंप ने जिस भारतीय-अमेरिकी को अमेरिका में शीर्ष न्यायायिक पद हेतु नामित किया- अमूल थापर

•    आईसीसी की टेस्ट गेंदबाजों की ताजा रैंकिंग में जो खिलाडी शीर्ष स्थान पर है- रविंद्र जडेजा

•    भारत का वह राज्य जो अपना 105वां स्थापना दिवस मना रहा है- बिहार

•    केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश, झारखंड और बिहार समेत जितने राज्यों में सस्ते आवास बनाने हेतु मंजूरी प्रदान की- 06

•    केंद्र सरकार ने जिस योजना के तहत उत्तर प्रदेश में बुनियादी, शहरी संरचना हेतु 11,421 करोड़ रुपये का निवेश करने को स्वीकृति प्रदान की- अटल मिशन (अमृत)

•    22 मार्च दुनियां में विश्व जल दिवस मनाए जाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र महासभा ने जिस वर्ष की- 1993

•    जिस प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी और रियो ओलंपिक में रजत पदक विजेता को टाइम्स ऑफ इंडिया स्पोर्ट्स अवार्डस सम्मान प्रदान किया गया- पीवी सिंधु

•    सरकार ने लेने-देन में पारदर्शिता और डिजिटाइजेशन को बढ़ावा देने हेतु बैंकों को जब तक सभी बचत खातों को मोबाइल और आधार संख्या से जोडऩे का निर्देश दिया- 31 मार्च 2017

•    तमिलनाडु ने 20 मार्च 2017 को बंगाल को जितने रन से हराकर विजय हजारे ट्रॉफी पर कब्जा किया- 37 रन

•    न्यायमूर्ति नवनीति प्रसाद सिंह ने जिस राज्य के उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली- केरल

•    वह स्थान जिससे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के पूर्ण सदस्य का दर्जा छीन लिया गया है- मुंबई

•    अंतर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस जिस तारीख को मनाया जाता है- 20 मार्च

•    जिस खिलाड़ी को आईसीसी महिला विश्व कप 2017 के लिए यूनिसेफ के राजदूत नियुक्त किया गया- सचिन तेंदुलकर

•    सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर मामले में जो अहम टिप्पणी की- दोनों पक्ष आपस में मिलकर इस मामले को सुलझाएं

•    जिस देश में आतंकवाद के खतरे के दृष्टिगत कुछ देशों के यात्रियों के लैपटॉप समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों ले जाने पर रोक लगा दी गयी- अमेरिका

•    उतर प्रदेश में महिला सुरक्षा और ईव टीसिंग की रोक थम हेतु सुरक्षा दल का गठन किया गया, इस दल का नाम है- एंटी रोमियो दल

•    वर्ल्डर हैप्पीलनेस रिपोर्ट 2017 के अनुसार जिस देश को दुनिया का सबसे खुशहाल देश बताया गया है- डेनमार्क

•    केंद्र सरकार के नए नियम के तहत यौन शोषण की शिकार महिला कर्मचारी को जितने दिन की पेड लीव प्रदान की जाएगी- 90

•    जिस राज्य के उच्च न्यायालय ने दो पवित्र नदियों गंगा ओैर यमुना को जीवित मानव का दर्जा दिए जाने की घोषणा की- उत्तराखंड

•    हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा वर्ष 2024 तक जितने तेजस विमान वायुसेना को सौंपने का लक्ष्य निर्धारित किया गया- 123

•    जातीय भेदभाव के उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस का विषय - उत्पीड़न के संदर्भ में नस्लीय रूपरेखा

•    वह स्थान जहां एशिया का पहला एयरबस ट्रेनिंग सेंटर खोला गया – दिल्ली

•    भारत और जिस देश के बीच 20 मिलियन अमेरिकी डॉलर के सोशल हाउसिंग प्रोजेक्ट हेतु समझौता किया गया- मॉरीशस

•    भारत की पहली स्वदेश निर्मित ट्रेन मेधा जिस स्थान पर आरंभ की गयी- मुंबई

•    जिस भारतीय खिलाड़ी ने सबसे अधिक गेंदों का सामना करके क्रीज़ पर टिके रहने का रिकॉर्ड अपने नाम किया- चेतेश्वर पुजारा

•    भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान के पूर्व निदेशक तथा वैज्ञानिक जिनका हाल ही निधन हो गया, उनका नाम था- देव राज सिक्का

•    हाल ही में जिसे कोलंबिया के उपराष्ट्रपति के रूप में किसे नियुक्त किया गया है- ऑस्कर नरांजो

•    मणिपुर के सीएम बिरेन सिंह ने विधानसभा में बहुमत साबित किया, उन्हें जितने विधायकों का समर्थन प्राप्त है- 33

•    भारत और पाकिस्तान के मध्य इस्लामाबाद में स्थाई सिंधु जल आयोग की दो दिवासीय बैठक में 10 सदस्यीय भारतीय शिष्टमंडल का नेतृत्व जिसको सौंपा गया- सिंधु नदी आयुक्त पी.के. सक्सैना

•    जिस देश में हिंदू विवाह विधेयक को राष्ट्रपति ने मंजूरी प्रदान की- पाकिस्तान

•    प्रख्यात गुजराती कवि और गज़लकार जिनका 78 वर्ष की अवस्था में अहमदाबाद में निधन हो गया- चीनू मोदी

•    जिन दो सेल्युलर नेटवर्क कंपनियों ने विलय की घोषणा कर दी- आइडिया सेल्युलर और वोडाफोन इंडिया

•    विद्या पिल्लै ने महिला विश्व स्नूकर चैम्पियनशिप में जो पदक जीता- रजत पदक

•    वह देश जिसमें 'ब्रेड वॉर' शुरू हो गया है- वेनेजुएला

•    उत्तर प्रदेश के 21वें मुख्यमंत्री के रूप में जिन्हें चुना गया है- योगी आदित्यनाथ

•    जिस राज्य की सरकार ने राज्य की नौकरियों में महिलाओं हेतु 33 प्रतिशत आरक्षण को मंजूरी दी है- पंजाब

•    वह टेनिस खिलाड़ी जिसने स्टेन वावरिंका को हराकर पांचवीं बार इंडियन वेल्स खिताब जीता- रोजर फेडरर

•    केटी इरफान ने एशिया 20 किमी पैदल चाल प्रतियोगिता में जो पदक जीता- कांस्य पदक

इतिहास के पन्‍नों में आज 25 मार्च का दिन (देश-विदेश)

ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 25 मार्च का दिन​

25 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
1987 - दक्षेस (सार्क) देशों का स्थायी सचिवालय नेपाल की राजधानी काठमांडू में खोला गया।
1999 - भारत द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों के आठ वर्गों को वीसा मामले में छूट देने की घोषणा।
2003 - सद्दाम नहर और फरात पुल पर इराक का कब्ज़ा। पहले पोर्टेबल कम्प्यूटर बनाने वाले एडम ओस्बोर्न का देहांत।
2005 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सूडान के लिए शांति सेना की मंजूरी दी।
2007 - टीम इंडिया विश्वकप क्रिकेट से बाहर।
2008 -
टाटा ग्रुप की पुणे स्थित फर्म 'कम्यूटेशन रिसर्च लैबरटरीज' ने इंटरनेशनल फर्म 'याहू' से गठजोड़ किया।
अंतरिक्ष यान एंडेवर सफलतापूर्वक अपने मिशन को अंजाम देने के बाद अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से रवाना हुआ।
25 मार्च को जन्मे व्यक्ति
1943 - तेज राम शर्मा, भारतिय कवि।
1948- फ़ारुख़ शेख़- बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता
25 मार्च को हुए निधन
1931 - गणेशशंकर विद्यार्थी - प्रसिद्ध समाज-सेवी, स्वतंत्रता सेनानी और कुशल राजनीतिज्ञ।
1975 - देइवा ज़िवारात्तीनम, भारतीय राजनीतिज्ञ।
2011 - कमला प्रसाद- हिन्दी के प्रसिद्ध आलोचक
2014 - नन्दा- प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री।
25 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
गणेश शंकर विद्यार्थी का बलिदान दिवस

करेंट अफेयर्स क्विज: 24 मार्च 2017​​​​​​​

1. निम्न में से किस देश में हो रहे ओलिम्पिक विश्व् शीतकालीन खेलों में भारत ने अब तक 18 पदक जीते हैं?
a.    ऑस्ट्रिया
b.    नेपाल
c.    भूटान
d.    जापान

2. क्रेडा एचपीसीएल बायोफ्यूएल लिमिटेड और निम्नलिखित में से किस कंपनी को बंद करने की घोषणा की गयी है?
a.    जनरल ऑयल-क्रेडा बायोफ़यल्स लिमिटेड
b.    इंडियन ऑयल-क्रेडा बायोफ़यल्स लिमिटेड
c.    रिफाइंड एचपीसीएल बायोफ्यूएल लिमिटेड
d.    इनमें से कोई नहीं

3. निम्न में से किस संस्था ने विश्व की तीसरी सबसे बड़ी हाइपरसोनिक पवन सुरंग का शुभारम्भ किया?
a.    अशासकीय
b.    नेशनल रिमोट सेंसिंग सेण्टर
c.    इसरो
d.    इनमें से कोई नहीं

4. किस विख्यात तमिल लेखक का 23 मार्च 2017 को चेन्नई मे निधन हो गया?
a.    अशोकमित्रन
b.    पेरुमाल मुरुगन
c.    शुभ्रभारती मणियन
d.    दण्डपाणि जयकान्तन

5. विश्व तपेदिक दिवस किस तारीख को मनाया जाता है?
a.    20 मार्च
b.    25 मार्च
c.    27 मार्च
d.    24 मार्च

6. केंद्र सरकार ने पिछड़ा वर्ग के आरक्षण हेतु नए आयोग का गठन किया? जो पिछड़ा वर्ग आयोग का स्थान लेगा, इसका क्या नाम है?
a.    न्यू पिछड़ा वर्ग आयोग
b.    एनएसईबीसी
c.    पिछड़ा वर्ग समाधान आयोग
d.    उपरोक्त में से कोई नहीं

7. पंजाब में नवनिर्वाचित विधानसभा का पहला सत्र चण्डीगढ़ में शुरू हुआ, संख्या के अनुसार यह कौन सी विधानसभा है?
a.    12वीं
b.    15वीं
c.    18वीं
d.    21वीं

8. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उत्तराखंड सरकार में कितने विधायकों को मंत्री बनया, जिनमें सात कैबिनेट मंत्री हैं?
a.    दस
b.    बारह
c.    नौ
d.    पंद्रह

9. सार्वजनिक क्षेत्र के किस बैंक ने 22 मार्च 2017 को ऋण सूचना कंपनी ट्रांसयूनियन सिबिल लिमिटेड में अपनी समूची पांच प्रतिशत हिस्सेदारी बेच दी.
a.    बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई)
b.    एसबीआई
c.    स्टेट बैंक ऑफ़ बीकानेर
d.    पीनबी

10. डिजिटल भुगतान हेतु किस कम्पनी ने विशेष सेवा 'सैमसंग पे' की भारत में शुरूआत की?
a.    नोकिया
b.    नोवा डिजिटल
c.    पेटीएम
d.    सैमसंग    

11. निम्न में से किस शहर को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर संभावित सूची में शामिल नहीं किया गया है?
a.    दिल्ली
b.    आगरा
c.    जयपुर
d.    फगवाड़ा

12. रात में विचरण करने वाले तोते को 100 वर्ष बाद हाल ही में किस देश में देखा गया?
a.    पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया
b.    दक्षिण अमेरिका
c.    भारत
d.    कनाडा

13. किस भारतीय फोटोग्राफर को हाल ही में छठे राष्ट्रीय फोटोग्राफी पुरस्कार समारोह में लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
a.    आशीष मिश्रा
b.    देवेन्द्र प्रताप
c.    रघु राय
d.    मनीष पाण्डेय

14. शोधकर्ताओं के एक दल ने श्रिम्प जैसे दिखने वाले जीव का प्राचीन जीवाश्म का नाम किस पर रखा?
a.    माइकल जैक्सन
b.    ब्रूस ली
c.    रोबर्ट पियरे
d.    डेविड एटनबरो

15. विश्व का पहला शिप टनल कहाँ पर बनाया जा रहा है?
a.    जापान
b.    चीन
c.    ताइवान
d.    नॉर्वे

​​✰ उत्तर-​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​
1.a. ऑस्ट्रिया
2.b. इंडियन ऑयल-क्रेडा बायोफ़यल्स लिमिटेड
3.c. इसरो
4.a. अशोकमित्रन
5.d. 24 मार्च
6.b. एनएसईबीसी
7.b. 15वीं
8.c. नौ
9.a. बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई)
10.d. सैमसंग
11.d. फगवाड़ा
12.a. पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया
13.c. रघु राय
14.d. डेविड एटनबरो
15.d. नॉर्वे