A blog for gk-gs Current Affairs, for all exam in Hindi medium.

Sunday 26 March 2017

करेंट अफेयर्स क्विज: 25 मार्च 2017​​​​​​​


1. विश्व मौसम विज्ञान दिवस किस तारीख को मनाया जाता है?
a.    23 मार्च
b.    26 मार्च
c.    20 अप्रैल
d.    29 मई

2. माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई के लिए भारतीय नौसेना के दूसरे अभियान को 23 मार्च 2017 को किस नौसेना प्रमुख ने रवाना किया?
a.    ऐडमिरल निर्मल वर्मा
b.    एडमिरल सुनील लांबा
c.    एडमिरल डी. के. जोशी
d.    इनमें से कोई नहीं

3. निम्न में से किस देश ने मोबाइल फोन के माध्यम से अब तक के पहले सरकारी बॉन्ड की बिक्री करना शुरू कर दी है?
a.    ब्राजील
b.    पेरू
c.    केन्या
d.    नामीबिया

4. निम्नलिखित में से किस राज्य की विधानसभा ने 4 निजी तथा 2 सरकारी विश्वविद्यालयों की स्थापना के लिए बिल पास किया?
a.    झारखंड
b.    पंजाब
c.    राजस्थान
d.    गुजरात

5. संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने अक्टूबर 2017 तक निम्न में से किस देश में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन को बंद करने का प्रस्ताव दिया है?
a.    हैती
b.    नेपाल
c.    भूटान
d.    साउथ सूडान

6. अंकुर मित्तल ने शॉटगन विश्व कप में निम्न में से कौन सा पदक जीता?
a.    रजत पदक
b.    स्वर्ण पदक
c.    कांस्य पदक
d.    इनमें से कोई नहीं

7. किस बैंक ने उत्तराखंड राज्य के सभी 13 जिलों में स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार हेतु केंद्र और उत्तराखंड के साथ 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर का ऋण समझौता किया.
a.    भारतीय रिज़र्व बैंक
b.    भारतीय स्टेट बैंक
c.    पंजाब नेशनल बैंक
d.    विश्व बैंक

8. निम्न में से किस फोटोजॉर्नलिस्ट को 6वें राष्ट्रीय फोटोग्राफ़ी अवार्ड्स में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया?
a.    डब्बू रतनानी
b.    रघु राय
c.    राजकुमार सिंह
d.    अमन सिंह

9. आईपीसी एथलेटिक्स ग्रांड प्रिक्स में भारतीय पैरा–एथलीटों ने कितने पदक जीते है?
a.    8
b.    10
c.    12
d.    25

10. पूंजी बाज़ार नियामक सेबी ने उद्योगपति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के फ्यूचर्स कारोबार करने पर कितने वर्ष का बैन लगा दिया है?
a.    दो वर्ष
b.    तीन वर्ष
c.    चार वर्ष
d.    एक वर्ष

11. पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में 'पाकिस्तान डे' परेड में चीन, सऊदी अरब और किस देश के सैनिकों ने पहली बार हिस्सा लिया?
a.    अमेरिका
b.    नेपाल
c.    तुर्की
d.    भूटान

12. पैराशटलर सुकांत कदम ने स्पैनिश पैरा बैडमिंटन अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में पुरुष सिंगल्स और डबल्स में कौन सा पदक जीता?
a.    कांस्य पदक
b.    रजत पदक
c.    स्वर्ण पदक
d.    इनमें से कोई नहीं

13. किस फुटबॉल टीम ने अंतर्राष्ट्रीय मैत्री मैच में कंबोडिया पर 3-2 से जीत दर्ज की है जो वर्ष 2005 के बाद देश से बाहर उसकी पहली जीत भी है?
a.    भारतीय फुटबॉल टीम
b.    ब्राजील फुटबॉल टीम
c.    स्पेन फुटबॉल टीम
d.    इनमें से कोई नहीं

14. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली का नया निदेशक निम्न में से किसे नियुक्त किया गया?
a.    डॉ. अखिल कुमार
b.    डॉ. रणदीप गुलेरिया
c.    डॉ. राजीव रंजन
d.    डॉ. अशोक कुमार

15. किस राज्य सरकार ने अपने कर्मचारियों हेतु आवास ऋण और शिक्षा ऋण प्रदान करने के लिए मुंबई स्थित भारतीय स्टेट बैंक के साथ दो समझौते किए हैं?
a.    असम राज्य सरकार
b.    बिहार राज्य सरकार
c.    पंजाब राज्य सरकार
d.    गुजरात राज्य सरकार

✰ उत्तर-​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​
1.a. 23 मार्च
2.b. एडमिरल सुनील लांबा
3.c. केन्या
4.d. गुजरात
5.a. हैती
6.b. स्वर्ण पदक
7.d. विश्व बैंक
8.b. रघु राय
9.a. 8
10.d. एक वर्ष
11.c. तुर्की
12.a. कांस्य पदक
13.a. भारतीय फुटबॉल टीम
14.b. डॉ. रणदीप गुलेरिया
15.a. असम राज्य सरकार