A blog for gk-gs Current Affairs, for all exam in Hindi medium.

Thursday 16 March 2017

ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 17 मार्च का दिन​



17 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
1994 - रूस द्वारा नाटो की शान्ति सहयोग योजना में शामिल होने का निर्णय।
1996 - लाहौर में सम्पन्न छठे विल्स विश्व कप का ख़िताब श्रीलंका ने आस्ट्रेलिया को हराकर जीता।
1998 - झू रोंगजी चीन के नये प्रधानमंत्री निर्वाचित।
2002 - नेपाल में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में 68 माओवादी मारे गये।
2003 - श्रीलंका शांति वार्ता का छठा दौर हाकीन, जापान में शुरू।
2006 - अमेरिका ने भारत को भरोसेमन्द साझीदार घोषित किया।
2008-
       ❒ चीनी मिलों को ब्याज मुक्त ॠण देने के लिए 'चीनी विकास निधि संशोधन विधेयक' 2008 ध्वनि मत से पारित हुआ।
       ❒ अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन केन्द्र पर पहुँचे वैज्ञानिकों ने मशीनी मानव को तैनात किया। लोकतंत्र की बहाली के बाद पाकिस्तानी संसद का पहला सत्र शुरू।
2009- बैंक ऑफ़ इंडिया ने अपनी बेंचमार्क प्रधान उधारी दरों में 0.5% की कटौती की।
17 मार्च को जन्मे व्यक्ति
1864 - जोसेफ़ बैपटिस्टा - प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा अधिवक्ता।
1946 - पृथ्वीराज चह्वाण, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री हैं।
1962 - कल्पना चावला- भारतीय अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री।
1990 - साइना नेहवाल, बैडमिंटन खिलाड़ी