A blog for gk-gs Current Affairs, for all exam in Hindi medium.

Tuesday 14 March 2017

इतिहास के पन्‍नों में आज 13 मार्च का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 13 मार्च का दिन की प्रमुख घटनाएं जैसेनाना फडणवीस का महाराष्ट्र के पुणे में निधन हुआ और भारतीय क्रांतिकारी ऊधम सिंह ने ओ डायर की लंदन में गोली मारकर हत्या की, इत्यादि घटित हुई। अन्य प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

13 मार्च, 1560 – स्पेन की नौसेना ने त्रिपोली के डीजेरबा पर कब्जा किया।

13 मार्च, 1800 – मराठा साम्राज्य के जाने माने राजनीतिज्ञ नाना फडणवीस का महाराष्ट्र के पुणे में निधन हुआ।

13 मार्च, 1878 – वर्नाकुलर प्रेस एक्ट प्रभाव में आया और अगले ही दिन अमृत बाजार पत्रिका अंग्रेजी समाचार पत्र बना।

13 मार्च, 1884 – अमेरिका ने मानक समय अपनाया।

13 मार्च, 1921 – मंगोलिया ने चीन से स्वतंत्रता हासिल की।

13 मार्च, 1940 – भारतीय क्रांतिकारी ऊधम सिंह ने अंग्रेजों से जलियांवाला बाग का बदला लेने के लिए पंजाब के पूर्व गवर्नर माइकल ओ डायर की लंदन में गोली मारकर हत्या की।


13 मार्च, 1961 – ब्रिटेन की दो महिला और तीन पुरुष अधिकारियों पर रूस के लिए जासूसी करने का आरोप लगा था। कहा गया था कि वो देश के सुराग रूस भेज रहे थे।

13 मार्च, 1961 – भूस्खलन से सोवियत संघ में 145 लोगों की मौत हुई।

13 मार्च, 1963 – इंडोनेशिया और नीदरलैंड के बीच राजनयिक संबंध बहाल हुए।

13 मार्च, 1963 – खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये अर्जुन पुरस्कार की घोषणा हुई।

13 मार्च, 1964 – तुर्की ने साइप्रस के खिलाफ हमले की धमकी दी।

13 मार्च, 1973 – सीरिया में संविधान को अंगीकार किया गया।

13 मार्च, 1996 – स्कॉटलैंड के डनब्लेन के स्कूल में एक बंदूकधारी ने घुसकर गोलियों की बौछार कर दी जिसमें 16 बच्चे और उनके शिक्षक की मौत हो गई।

13 मार्च, 1997 – सिस्टर निर्मला का चयन नेता के रूप में ईन्डियन मिशनरीज ऑफ चैरिटी में मदर टेरेसा द्वारा किया गया।

13 मार्च, 1999 – शेख़ हमाज बिन ईसा अल ख़लीफ़ा बहरीन के नये शासक बने।

13 मार्च, 2002 – राबर्ट मुगावे पुन: जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।

13 मार्च, 2004 – भारतीय सितार वादक विलायत ख़ाँ का निधन हुआ।

13 मार्च, 2008 – नासा का अंतरिक्ष यान एंडेवर सकुशल अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुँचा।

13 मार्च, 2012 – बंगलादेश की राजधानी ढाका के समीप एक तेल टैंकर और एक नौका के बीच हुई टक्कर में 110 लोगों की मौत हुई।