A blog for gk-gs Current Affairs, for all exam in Hindi medium.

Saturday 11 March 2017

ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 12 मार्च का दिन​


12 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
1992 - मारिशस गणराज्य घोषित।
1993 - मुंबई में कई बम धमाकें हुए और उनमें 300 लोग मारे गए और सैकड़ों से अधिक घायल हो गए।
1998 - प्रथम टर्बोनेट इंजन निर्माता हेन्स जोशिम पाबस्ट वान ओहेन का निधन।
2003 - सर्बिया के प्रधानमंत्री जोरान जिनजिब की बेलग्रेड में हत्या।
2004 - दक्षिण कोरियाई संसद में महाभियोग पारित होने के बाद राष्ट्रपति रोह मू हुन पद से निलम्बित, लाहौर में दसवाँ दक्षेस लेखक सम्मेलन प्रारम्भ।
2006 - ईराक में सद्दाम हुसैन के विरुद्ध मुकदमे की सुनवाई प्रारम्भ।
2007 - जमैका में 9वें विश्वकप क्रिकेट का उद्घाटन हुआ।
2008 -
       ❒ पुदुचेरी के उपराज्यपाल मुकुट मिथी ने अपने पद से इस्तीफा दिया। केन्द्रीय मंत्रिमण्डल ने नागालैण्ड में राष्ट्रपति शासन हटाने का निर्णय लिया।
       ❒ अमेरिकी वायुसेना ने विश्व के पहले स्टील्थ लड़ाकू विमान एफ़-117 को अपने बेड़े से हटाया। विश्व की सबसे लम्बी आयु की समझी जाने वाली महिला वारवा सेमेनिकोवा का रूस में 117 वर्ष की आयु में निधन।
2009 - वायुसेना में आपरेशंस निदेशालय के पहले महानिदेशक के तौर पर एयर मार्शल डी॰ सी॰ कुमारिया ने कार्यभार सम्भाला।
12 मार्च को जन्मे व्यक्ति
1913 - यशवंतराव चव्हाण, भारतीय राजनीतिज्ञ।
1984 - श्रेया घोषाल, भारतीय गायका।
12 मार्च को हुए निधन
604 - पोप ग्रेगरी प्रथम - ईसाई धर्म का सर्वोपरि नेता चुने जाने के पहले रोमन सिनेटर का सम्मान प्राप्त था।
1960 - क्षितिजमोहन सेन - मध्यकालीन संत साहित्य के मर्मज्ञ समीक्षक।
12 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
● केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की स्थापना दिवस
● तिब्बती महिला विकास दिवस
● डांडी कूच दिवस (1930)।