A blog for gk-gs Current Affairs, for all exam in Hindi medium.

Friday 27 January 2017

ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 28 जनवरी का दिन​


28 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
1556- मुग़ल शासक हुमायूँ की मौत हो गई थी।
1813 - युनाइटेड किंगडम में पहली बार 'प्राइड एंड प्रेजुडिस' किताब का प्रकाशन हुआ।
1865 - लाल लाजपतराय का जन्म हुआ।
1878 - 'येल डेली न्यूज़' युनाइटेड स्टेट्स में प्रकाशित होने वाला पहला दैनिक समाचारपत्र बना।
1909 -
       ❒ क्यूबा पर से अमेरिका का नियंत्रण समाप्त हो गया।
       ❒ सेना के प्रथम भारतीय सेनाध्यक्ष के.एस. करियप्पा का जन्म।
1932 - जापानी सेना ने शंघाई (चीन) पर कब्ज़ा किया।
1933 - चौधरी रहमत अली ख़ाँ ने मुस्लिम लीग की मांग के तहत बनने वाले अलग राष्ट्र के लिए पाकिस्तान का नाम सुझाया।
1935 - आइसलैंड गर्भपात को क़ानूनी स्वीकृति देने वाला पहला देश बना।
1939 - आयरिश कवि विलियम बटलर योटस का निधन।
1943 - एडोल्फ़ हिटलर ने जर्मनी के सभी युवकों को फ़ौज में जबरन भर्ती का आदेश दिया।
1945 - अमेरिकी ट्रकों का काफ़िला बर्मा रोड से पहली बार गुजरा।
1950 - न्यायाधीश हीरालाल कानिया ने उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का पद सम्भाला।
1962 - अमेरिकी अंतरिक्ष यान चांद पर पहुँचने में असफल रहा।
1964 - दक्षिणी रोडेशिया में दंगे भड़के।
1986 - कैप कैनवरल फ़्लोरिडा से उड़ान भरने के बाद अमेरिकी अंतरिक्ष शटल 'चैलेंजर' में विस्फोट हुआ और सभी सात अंतरिक्ष यात्री मारे गए।
1992 - अल्ज़ीरिया में तीन दशक तक सत्ता में रहने के बाद 'नेशनल लिबरेशन फ़्रंट' ने इस्तीफ़ा दिया।
1997 - चेचेन्या के विद्रोही नेता जनरल असलन मस्कादेपू काकेशियाई गणराज्य के राष्ट्रपति चुने गये।
1998 - 'राजीव गांधी हत्याकांड' में 26 अभियुक्तों को मृत्युदंड।
1999 - भारत में पहली बार संरक्षित भ्रूण से मेमने का जन्म।
2000 - अंडर -19 का युवा विश्वकप क्रिकेट के फ़ाइनल में भारत ने श्रीलंका को हराया।
2002 -
       ❒ झारखंड के गुमला ज़िले में बारूदी सुरंग विस्फोट से 9 पुलिसकर्मियों सहित 11 मारे गये।
       ❒ पाकिस्तान में आतंकवादी संगठन द्वारा एक अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल का अपहरण।
2003 - पश्चिम बंगाल के हावड़ा ज़िले में एक बस और तेल टैंकर में हुई भिड़न्त में 42 मरे व कई घायल हुए।
2005 - पुर्तग़ाल के सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई बम विस्फोट के अभियुक्त अबू सलेम के प्रत्यर्पण की इजाजत दी।
2006 - फ़्रांस की एमेली मास्को ने आस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस का महिला एकल ख़िताब जीता।
2008-
       ❒ निजी क्षेत्र की कंपनी 'जिंदल पावर एंड स्टील लिमिटेड' का लाभ बढ़ा।
       ❒ थाइलैंड की संसद ने दक्षिण पंथी समक सुंदरावेज को देश का प्रधानमंत्री निर्वाचित किया।
2010- बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति मुजीबुर्रहमान के 5 हत्यारों को फ़ांसी पर लटकाया गया।
28 जनवरी को जन्मे व्यक्ति
1865 - लाला लाजपत राय स्वतंत्रता सेनानी
1899 - के.एम. करिअप्पा - भारत के 'प्रथम आर्मी कमाण्डर इन चीफ़'।
1909- सेना के 'प्रथम भारतीय सेनाध्यक्ष' 'के.एस. करियप्पा' का जन्म।
1926 - विद्यानिवास मिश्र - हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार, सफल सम्पादक, संस्कृत के प्रकाण्ड विद्वान और जाने-माने भाषाविद।
1930 - पंडित जसराज - 'भारतीय शास्त्रीय संगीत' के विश्वविख्यात गायक
1918 - भगवत दयाल शर्मा - हरियाणा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री तथा उड़ीसा और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।
1913 - राजेन्द्र शाह- गुजराती साहित्यकार
28 जनवरी को हुए निधन
1984 - सोहराब मोदी - प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता तथा फ़िल्म निर्माता-निर्देशक।
1939 - आयरिश कवि 'विलियम बटलर योटस' का निधन।
2007 - ओ. पी. नैय्यर- प्रसिद्ध संगीतकार।