A blog for gk-gs Current Affairs, for all exam in Hindi medium.

Tuesday 31 January 2017

ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 1 फ़रवरी का दिन​


1 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
1786 - लॉर्ड कार्नवालिस भारत के गवर्नर जनरल बने।
1790 - न्यूयार्क शहर में पहली बार 'सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ द यूनाइटेड स्टेट्स' का आयोजन किया गया।
1793 - फ़्रांस ने 'यूनाइटेड किंगडम' और नीदरलैंड पर युद्ध की घोषणा की।
1835 -
ईस्ट इंडिया कम्पनी ने दार्जिलिंग को सिक्किम के पट्टे पर लिया।
मॉरीशस में 'ग़ुलामी प्रथा' का समापन हुआ।
1855 - ईस्ट इंडिया रेलवे का विधिवत उद्घाटन हुआ।
1884 -
       ❒ डाक बीमा योजना लागू हुई।
       ❒ ऑक्सफ़ोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी' का पहला वॉल्यूम 'ए टू आंट' का प्रकाशन।
1908 - पुर्तग़ाल नरेश कार्लास प्रथम और युवराज लुइस फिलिप की लिस्बन में हत्या हुई तथा मैनुअल द्वितीय शासक बने।
1922 - महात्मा गाँधी ने असहयोग आंदोलन तेज करने की जानकारी भारत के वायसराय को दी।
1924 -
यू.एस.एस.आर. ने यूनाइटेड किंगडम को मान्यता प्रदान की।
ब्रिटेन ने सोवियतसंघ को मान्यता प्रदान की।
1949 - 'प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया' ने 'एसोसिएटेड प्रेस ऑफ इंडिया' का अधिग्रहण कर लिया।
1956 - दक्षिण अफ्रीका ने सोवियत संघ के वाणिज्य दूतावास के कर्मचारियों को वापिस बुलाने की माँग की।
1958 - मिस्र और सीरिया को 'यूनाइटेड अरब रिपब्लिक' में मिला दिया गया, जो कि 1961 तक बना रहा।
1964 - भारत में 'यूनिट ट्रस्ट' की स्थापना हुई।
1972 - 'भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विमान पतनन प्राधिकरण' का गठन हुआ।
1974 -
       ❒ साओ पाउलो, ब्राजील में 25 मज़िल बैंक की इमारत में आग से 227 लोगों की मृत्यु हो गयी।
       ❒ क्वालालम्पुर को संघीय क्षेत्र घोषित किया गया।
1976 - 'राष्ट्रीय संवाद समिति समाचार' का गठन हुआ।
1977 -
       ❒ 'भारतीय तट रक्षक बल' का गठन हुआ।
       ❒ भारत के पहले राष्ट्रीय रेल संग्रहालय दिल्ली की स्थापना।
1979 - 14 वर्षों तक निर्वासित जीवन बिताने के बाद अयातुल्ला खुमैनी का ईरान आगमन।
1985 - मोहम्मद अजहरूद्दीन ने कानपुर में शतक बनाकर लगातार तीन टेस्टों में शतक का विश्व रिकार्ड बनाया।
1992 - भोपाल के मुख्य न्यायाधीश ने 'यूनियन कार्बाइड' के पूर्व सी ई ओ वारेन ऐन्डरसन फ़रार घोषित किया। (भोपाल गैस त्रासदी)
1992 - केन्द्रशासित प्रदेश दिल्ली को नया नाम 'राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली' दिया गया।
1994 - जोस अनाला लेसो संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार के प्रथम उच्चायुक्त नियुक्त।
1998 - पीटर कोर्डा ने मार्सिलो रियोस को हराकर आस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस चैंपियनशिप का ख़िताब जीता।
1999 - अंतर्राष्ट्रीय इस्लामी धर्मसभा का टांगी (बांग्लादेश) में आयोजन, पाकिस्तान उच्च न्यायालय द्वारा प्रमुख अख़बार समूह 'जंग' के प्रकाशन हेतु आदेश जारी।
2003 - अंतरिक्ष से वापिस लौटते वक़्त हुई 'कोलम्बिया यान दुर्घटना' में भारत की कल्पना चावला सहित सात अंतरिक्ष यात्री मारे गये।
2005 - नेपाल नरेश ज्ञानेंद्र ने प्रधानमंत्री शेरबहादुर देउबा को हटाकर तीन वर्ष के लिए सारे कार्यकारी अधिकार अपने पास लिए।
2006 - संयुक्त राज्य अमेरिका ने दस वर्षीय 'अमेरिकी प्रतिस्पर्धी योजना' की घोषणा की।
2007 - इफ़को ने जार्डन कंपनी जेपीएम के साथ संयुक्त उद्यम स्थापित करने का निर्णय लिया।
2009 -
       ❒ चार देशों के 'पंजाब गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट' में भारत ने न्यूज़ीलैंड को 2-0 से हराया।
       ❒ मेलबर्न, आस्ट्रेलिया में भारत के महेश भूपति और सानिया मिर्ज़ा की जोड़ी ने पहली बार मिक्स्ड डबल का ख़िताब जीता।
1 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति
1917 - ए. के. हंगल - प्रसिद्ध अभिनेता और दूरदर्शन कलाकार।
1955 - सतपाल सिंह - भारत के प्रसिद्ध कुश्ती पहलवान।
1956 - ब्रह्मनंदन, भारतीय फ़िल्म अभिनेता
1957 - जैकी श्रॉफ़ (जय किशन श्रॉफ़) फ़िल्म अभिनेता
1967 - शिशुपाल नाथु पाटले, भारतीय राजनीतिज्ञ
1971 - अजय जडेजा, क्रिकेटर
1 फ़रवरी को हुए निधन
1969 - मगन भाई देसाई - प्रसिद्ध गांधीवादी विचारक और शिक्षाविद थे।
2003 - कल्पना चावला, एक भारतीय अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री और अंतरिक्ष शटल मिशन विशेषज्ञ
1 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
● तटरक्षक दिवस
● वन अग्नि सुरक्षा दिवस (सप्ताह)।