A blog for gk-gs Current Affairs, for all exam in Hindi medium.

Tuesday 24 January 2017

करेंट अफेयर्स क्विज़: 24 जनवरी 2017​​​​​​​​​​​


1. किस राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) ने राजनीतिक दलों को आम चुनाव चिन्ह बांटने की घोषणा की?
a.    महाराष्ट्र
b.    बिहार
c.    पंजाब
d.    उत्तर प्रदेश

2. किस राज्य सरकार ने जल्लीकट्टू के सुरक्षित संचालन के लिए नए दिशा निर्देश जारी किए?
a.    केरल सरकार
b.    तमिलनाडु सरकार
c.    तेलंगाना सरकार
d.    इनमें से कोई नहीं

3. किस देश की रेलवे भारतीय रेल की यात्री ट्रेनों की रफ्तार को 200 किमी. तक करने के लिए संचालित संयुक्त परियोजना में उसकी मदद कर रही है?
a.    चीन
b.    नेपाल
c.    पाकिस्तान
d.    रूस

4. किस राज्य में 3.5 लाख से भी अधिक लोगो ने राष्ट्रगान गाकर एक नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया?
a.    बिहार
b.    पंजाब
c.    गुजरात
d.    हरियाणा

5. डिजिटलीकरण की एक और पहल में किस बैंक ने एक कॉंटेक्टलैस क्रेडिट कार्ड लांच किया है?
a.    पंजाब नेशनल बैंक
b.    भारतीय स्टेट बैंक
c.    देना बैंक
d.    इनमें से कोई नहीं

6. किस संस्था ने आदेश दिया कि दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की जमीन पर संचालित प्राइवेट स्कूल, सरकार की मंजूरी के बिना फीस नहीं बढ़ा सकते?
a.    शिक्षा मंत्री दिल्ली सरकार
b.    मुख्यमंत्री दिल्ली सरकार
c.    सुप्रीम कोर्ट
d.    दिल्ली उच्च न्यायलय

7. किस प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट अब तक का सबसे बड़ा बजट है?
a.    राजस्थान
b.    जम्मू कश्मीर
c.    केरल
d.    झारखंड

8. ग्रामीण इलाकों में गरीब और निरक्षर जनता के मध्य डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने हेतु केन्द्र सरकार ने किस एप को माध्यम बनाया है?
a.    मानी पे एप
b.    आधार पे एप
c.    डिजी पे एप
d.    रूरल पे एप

9. दूरसंचार नियामक ट्राई ने सिम कार्ड हेतु कौन सा दस्तावेज आवश्यक करने की घोषणा की?
a.    आधार कार्ड
b.    पैन कार्ड
c.    वोटर कार्ड
d.    उपरोक्त सभी

10. मोबाइल ऐप ओला ने किसको अपना चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर नियुक्त करने की घोषणा की है?
a.    सुनीता उपाध्याय
b.    दिलीप सूर्यवंशी
c.    राजेश कॉल
d.    विशाल कौल

11. मॉरिशस के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री का नाम क्या है?
a.    नवीन रामगुलाम
b.    प्रविंद जुगनौथ
c.    अनिरुद्ध जगनौथ
d.    कसाराम प्रवीण

12. भारत के किस स्टेडियम में पहली बार युद्ध के शहीदों के नाम दो स्टैंड बनाये जायेंगे?
a.    ईडन गार्डन, कोलकाता
b.    फिरोजशाह कोटला, दिल्ली
c.    एम् चिन्नास्वामी, बंगलुरु
d.    वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

13. हाल ही में इज़राइल ने पूर्वी येरूशलेम में कितने घरों के निर्माण को मंजूरी प्रदान की?
a.    566
b.    666
c.    500
d.    900

14. निम्नलिखित में से किसने सेंट्रल इंटेलीजेंस एजेंसी (सीआईए) के निदेशक के रूप में शपथ ली?
a.    माइक पेंस
b.    माइक पोंपियो
c.    रोबर्ट एल्बर्टो
d.    डेविड कोलमैन

15. निम्नलिखित में से किस अधिनियम के तहत दिव्यांगजनों को उनके अधिकारों के प्रति सशक्त बनाने के लिए एक समिति का गठन किया गया?
a.    दिव्यांगजन अधिनियम-2016
b.    बहुजन विशेषाधिकार अधिनियम-2015
c.    अभिव्यक्ति अधिकार अधिनियम-2000
d.    कार्यशाला अधिकार अधिनियम-2016

✰ उत्तर-​​​​​​​​​​
1.a. महाराष्ट्र
2.b. तमिलनाडु सरकार
3.d. रूस
4.c. गुजरात
5.a. पंजाब नेशनल बैंक
6.c. सुप्रीम कोर्ट
7.d. झारखंड
8.b. आधार पे एप
9.a. आधार कार्ड
10.d. विशाल कौल 
11.b. प्रविंद जुगनौथ
12.a. ईडन गार्डन, कोलकाता
13.a. 566
14.b. माइक पोंपियो
15.a. दिव्यांगजन अधिनियम-2016