A blog for gk-gs Current Affairs, for all exam in Hindi medium.

Tuesday 31 January 2017

आज का इतिहास 1 फरवरी (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 1 फरवरी को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1793 – फ्रांस ने ग्रेट ब्रिटेन और नीदरलैंड पर हमले की घोषणा की।

1797 – लार्ड कॉर्नवालिस ने बंगाल के गवर्नर जनरल के रूप में शपथ ली।

1814 – फिलीपींस में मेयॉन ज्वालामुखी फटने से करीब 1,200 लोगों की मौत हुई।

1827 – कलकत्ता बंगाल क्लब की स्थापना हुई।

1835 – ईस्ट इंडिया कंपनी ने दार्जिलिंग क्षेत्र को सिक्किम से लीज पर लिया।

– मॉरीशस में गुलामी प्रथा को समाप्त किया गया।

1881 – दिल्ली के सबसे पुराने कॉलेज सेंट स्टीफन कॉलेज की स्थापना हुई।

1884 – ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी का पहला वॉल्यूम प्रकाशित हुआ।

– डाक बीमा योजना की शुरूआत हुई।

1908 – पुर्तगाल राजा कार्लोस (प्रथम) और उनके बेटे राजकुमार लुइस फिलीप की लिस्बन में हत्या हुई।


1914 – अभिनेता अवतार किशन हंगल (A.K. Hangal) का जन्म हुआ।

1924 – ब्रिटेन ने सोवियत संघ (USSR) को मान्यता दी।

1930 – द टाइम्स ने पहली बार क्रास वर्ड पहली को प्रकाशित किया।

1946 – नार्वे के नेता ट्रेग्वे लाई को संयुक्त राष्ट्र संघ का प्रथम महासचिव चुना गया।

– हंगरी की संसद ने 900 वर्षों से चली आ रही राजशाही को समाप्त कर गणतंत्र घोषित किया।

1953 – नीदरलैंड, बेल्जियम, इंग्लैंड और स्कॉटलैंड में आई बाढ़ से 2500 से ज्यादा लोगों की मौत हुई जिसमें सिर्फ नीदरलैंड में ही 1836 लोग मारे गए।

1964 – यूनिट ट्रस्ट ऑफ इंडिया का गठन हुआ।

1972 – भारतीय अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा प्राधिकरण का गठन हुआ।

1977 – भारतीय नौसेना तटरक्षक बल का गठन हुआ।

1979 – ईरानी नेता अयातुल्ला रूहोल्लाह खोमैनी निर्वासन के 15 साल के बाद तेहरान वापस आए।

1981 – दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ का जन्म हुआ। यह 100 टेस्ट मैचों में किसी टीम की कप्तानी करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बने।

1991 – अफगानिस्तान और पाकिस्तान में भूकंप से करीब 1200 लोगों की मौत हुई।

1992 – अमरीका और रूस ने एक दूसरे को अपना शत्रु न समझने का संकल्प किया।

2000 – न्यू मैक्सिको की लॉस एलेम्स राष्ट्रीय प्रयोगशाला में वैज्ञानिकों ने एड्ज़ के जीवाणुओं की उत्पत्ति का पता लगाने की घोषणा की। वैज्ञानिकों के अनुसार इन रोगाणुओं की उत्पत्ति 1930 ईसवी के आस-पास हुई।

2002 – अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल की आतंकवादियों ने सिर कलम करके हत्या की।

2003 – अंतरिक्ष से पृथ्वी की कक्षा में लौटते समय अंतरिक्ष यान कोलंबिया दुर्घटनाग्रस्त हुआ। इस हादसे में कल्पना चावला सहित सभी सातों अंतरिक्ष यात्री मारे गये।

2004 – सऊदी अरब में हज यात्रा के दौरान मची भगदड़ में 251 लोगों की मौत हुई और 244 घायल हुए।

2012 – मिस्र के पोर्ट सईद में फुटबाल मैच के दौरान भडके दंगे में 74 लोग मारे गये।