A blog for gk-gs Current Affairs, for all exam in Hindi medium.

Friday 27 January 2017

करेंट अफेयर्स सारांश: 27 जनवरी 2017​​​​​​​​​


•    उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (यूपीसीए) के जिस अधिकारी ने 26 जनवरी 2017 को आधिकारिक तौर पर अपने पद से त्याग पत्र दे दिया: राजीव शुक्ला

•    अमेरिका के नव नियुक्त राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी टीम में भारतीय मूल के जिस व्यक्ति को संघीय संचार आयोग (एफसीसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया: अजित वर्धराज पई

•    भारत में सार्वजनिक परिवहन में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने हेतु जिस कम्पनी ने एक पूरी तरह इलेक्ट्रिक बस और एक हाइब्रिड बस पेश की: टाटा मोटर्स

•    भाजपा के जिस दिग्गज नेता और अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के पूर्व अध्यक्ष जिनका निधन हाल ही में हो गया: रामदास अग्रवाल

•    अमेरिका की विदेश नीति से जुड़ी मैगजीन ने साल 2017 के लिए आठ शक्तिशाली राष्ट्रों की सूची में भारत को जिस स्थान पर रखा है: छठे

•    भारत में नियुक्त जिस रूसी राजदूत का संक्षिप्त बीमारी के बाद अस्पताल में निधन हो गया: अलेक्जेंडर कदाकिन

•    मेघालय के राज्यपाल वी षण्मुगनाथन ने इस्तीफा दे दिया, उन पर जो आरोप हैं: यौन उत्पीड़न

•    देश में जिस राज्य की सरकार ने शराब दुकानों के संचालन की जिम्मेदारी राज्य सरकार के पूर्ण स्वामित्व वाले निगम के हवाले करने का निर्णय लिया: छत्तीसगढ़

•    म्यूजिकल फिल्म 'ला ला लैंड' को सबसे ज्यादा जितने श्रेणियों में नामांकित किया गया है: 14

•    राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शहीद हवलदार हंगपन दादा को मरणोपरांत जिस पुरस्कार से सम्मानित किया: अशोक चक्र

•    सेना की क्षमता बढ़ाने के लिए जिस देश के रक्षा मंत्रालय ने पहला संचार उपग्रह लांच किया: जापान

•    मुख्यमंत्रियों की एक समिति ने जितनी राशि के नकद आहरण पर कर लगाने की सिफारिश की है: 50,000 रु. से अधिक

•    केन्द्रीय कैबिनेट  ने वरिष्ठ पेंशन बीमा योजना 2017 को अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी. इस योजना के तहत प्रस्तावित न्यूनतम देय ब्याज दर जितनी रखी गई है: 8%

•    निम्न में से जिस देश की सेना की टुकड़ी ने 68वें गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार हिस्सा लिया: संयुक्त अरब अमीरात

•    राष्ट्रपति ने जीवन रक्षा पदक श्रृंखला-2016 पुरस्कार प्रदान करने की अऩुमति दे दी है. कुल जितने लोगों को ये पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई: 36