A blog for gk-gs Current Affairs, for all exam in Hindi medium.

Friday 20 January 2017

करेंट अफेयर्स क्विज़: 20 जनवरी 2017


1. वैज्ञानिकों ने कितने रोगों के नाम बताये जोकि अगली वैश्विक स्वास्थ्य आपात स्थिति पैदा कर सकते हैं?
a.    तीन
b.    चार
c.    पांच
d.    सात

2. केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री ने सर्व शिक्षा अभियान हेतु किस वेब पोर्टल का शुभारंभ किया?
a.    एजुकेशन
b.    शगुन
c.    पहचान
d.    इनमें से कोई नहीं

3. किस बल्लेबाज ने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 200 छक्के जड़ने वाले विश्व के पांचवें बल्लेबाज बना?
a.    विराट कोहली
b.    युवराज सिंह
c.    महेंद्र सिंह धोनी
d.    इनमें से कोई नहीं

4. भारतीय प्रौद्यौगिकी संस्थानों के संयुक्त प्रवेश बोर्ड की एक-समिति ने देश के आईआईटी संस्थानों में लड़कियों के लिए कितने प्रतिशत आरक्षण देने की सिफारिश की है?
a.    40%
b.    50%
c.    70%
d.    20%

5. किस सरकार ने खुले बाजार में वाइट केरोसीन बेचने की अनुमति दे दी है?
a.    कर्नाटक सरकार
b.    पंजाब सरकार
c.    गुजरात सरकार
d.    इनमें से कोई नहीं

6. जल्लीककट्टू खेल के समर्थन में हजारों लोगों ने चेन्नई के मरीना बीच पर प्रदर्शन किया, यह खेल किस प्रदेश का मुख्य खेल है?
a.    तेलांगना
b.    आन्ध्र प्रदेश
c.    तमिलनाडु
d.    केरल

7. शपथ ग्रहण के बाद अमरीका के डोनल्ड ट्रंप संख्या के अनुसार कौन से राष्ट्रपति होंगे?
a.    32वें
b.    29वें
c.    56वें
d.    45वें

8. डोनल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति पद के शपथग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व किसको सौंपा गया है?
a.    प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी
b.    विदेश मंत्री सुषमा स्वराज
c.    भारतीय राजदूत नवतेज सरना
d.    उपरोक्त में से कोई नहीं

9. देश में किस प्रदेश की विधानसभा ने कश्मीरी पंडितों और अन्य विस्थािपितों के कश्मीर घाटी में लौटने और उनके पुनर्वास संबंधी एक प्रस्ताव पारित किया?
a.    जम्मू-कश्मीर
b.    पंजाब
c.    हिमाचल प्रदेश
d.    उत्तराखंड

10. केन्द्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने केंद्र सरकार के स्वामित्व वाली कितनी बीमा कंपनियों को शेयर बाजार में सूचीबद्ध कराने के प्रस्ताव को सैद्धान्तिक रूप से मंजूरी प्रदान कर दी?
a.    आठ
b.    छः
c.    दो
d.    पांच

11. एंटोनियो तजानी हाल ही में यूरोपियन पार्लियामेंट के अध्यक्ष नियुक्त किए गये, वे किस देश के नागरिक हैं?
a.    फ्रांस
b.    इटली
c.    ब्राज़ील
d.    जर्मनी

12. प्रतिष्ठित ‘द हिन्दू पुरस्कार 2016’ निम्नलिखित में से किसने जीता?
a.    मंजुला पद्मनाभन
b.    कुणाल बासु
c.    अनिल मेनन
d.    किरन दोषी

13. निम्नलिखित में से किसने हाल ही में गाम्बिया के तीसरे राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की?
a.    एडमा बैरो
b.    युवेन एक्रोन
c.    याह्या जमेह
d.    यम्मा कंदेह

14. निम्नलिखित में से किसे सीबीआई प्रमुख नियुक्त किया गया?
a.    वाई एस शेखरन
b.    डी राजास्वामी
c.    अमित सरकार
d.    आलोक कुमार वर्मा

15. प्रो-रेसलिंग लीग सीजन-2 का खिताब निम्नलिखित में से किस टीम ने जीता?
a.    हरियाणा हैमर्स
b.    एनसीआर पंजाब रॉयल्स
c.    मुंबई महारथी
d.    यूपी दंगल

​​​​​​​✰ उत्तर-​​​​​​​​
1.a. तीन
2.b. शगुन
3.c. महेंद्र सिंह धोनी
4.d. 20%
5.a. कर्नाटक सरकार
6.c. तमिलनाडु
7.d. 45वें
8.c. भारतीय राजदूत नवतेज सरना
9.a. जम्मू-कश्मीर
10.d. पांच
11.b. इटली
12.d. किरन दोषी
13.a. एडमा बैरो
14.d. अलोक कुमार वर्मा
15.b. एनसीआर पंजाब रॉयल्स