A blog for gk-gs Current Affairs, for all exam in Hindi medium.

Monday 30 January 2017

ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 30 जनवरी का दिन​


30 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
1522 - ल्यूबेक और डेनमार्क के बीच युद्ध।
1641 - पुर्तग़ाल ने मलक्का की खाड़ी व मलाया डचों को सौंप दी।
1648 - स्पेन और हॉलैंड के बीच शांति समझौता हुआ।
1649 - इंग्लैंड के सम्राट 'चार्ल्स प्रथम' को फ़ांसी दी गई।
1788 - ब्रिटेन के राजकुमार' चार्ल्स एडवर्ड स्टुअर्ट' की रोम में मौत हो गयी।
1790 - लाइफ़बोट के तौर पर निर्मित पहली नाव का टायन नदी में परीक्षण।
1902 - चीन और कोरिया की स्वतंत्रता के बारे में ब्रिटेन और जापान के बीच पहली 'आंग्ल-जापानी संधि' पर लंदन में हस्ताक्षर हुए।
1903 - लॉर्ड कर्ज़न ने मेटकाफ़ हॉल में 'इंपीरियल लाइब्रेरी' का उद्घाटन किया।
1911 - 'कैनेडियन नेवल सर्विस' का नाम बदलकर 'रॉयल कैनेडियन नेवी' किया गया।
1913 - 'हाउस आफ़ लॉर्ड्स' ने आइरिश होम रूल बिल को ख़ारिज किया।
1933 - एडॉल्फ़ हिटलर ने आधिकारिक रूप से जर्मनी के चांसलर की कमान सम्भाली।
1943 - स्टालिन ग्राफ़ के पास सोवियत फ़ौजों से जर्मन सेना हारी।
1948 - महात्मा गांधी की हत्या हुई।
1957 - राष्ट्र संघ ने दक्षिण अफ़्रीका को अपनी नस्ल भेदी नीति पर पुनर्विचार करने के लिए कहा।
1964 - दक्षिण वियतनाम में सेना ने सत्ता पर कब्ज़ा किया।
1972 - पाकिस्तान ने 'राष्ट्रमंडल' से अपना नाम वापस लिया।
1974 - इंडियन एयरलाइंस के 'फोकर फ़्रेंडशिप विमान' का अपहरण हुआ।
1979 - रोडेशिया में नया संविधान बना, जिसमें अश्वेतों को सत्ता में भागीदारी का अधिकार मिला।
1988 - कंबोडिया में 'नरोत्तम सिंहानुक' ने इस्तीफ़ा दिया।
1997 - सैंतालिस वर्षों बाद महात्मा गांधी की अस्थियाँ संगम में विसर्जित।
2001 - गुजरात में आये भूकम्प के बाद महामारी की आशंका को रोकने के लिए पुनर्वास के और उपाय। भूकम्प में मरने वालों की संख्या 30 हज़ार तक पहुँची।
2003 - एरियल शेरोन ने अराफ़ात का शांति वार्ता प्रस्ताव को ठुकराया।
2005 -
       ❒ वियतनाम में बर्ड फ़्लू से 12 लोग मरे।
       ❒ इराक में सम्पन्न चुनाव में 72 प्रतिशत मतदान। रूस के मरात साफिन ने आस्ट्रेलियाई ओपन का पुरुष एकल खिताब जीता।
2006 - इस्रायल ने फ़िलिस्तीन में हमास की जीत के कारण वित्तीय सहायता की योजना पर रोक लगाई।
2007 - टाटा ने एंग्लो डच स्टील निर्माता कंपनी कोरस ग्रुप को 12 अरब डॉलर से अधिक में ख़रीदा।
2008 -
       ❒ चेन्नई की एक विशेष अदालत ने बहुचर्चित स्टाम्प घोटाले के मामले के मुख्य आरोपी अब्दुल करीम तेलगी को 10 साल की सज़ा सुनाई।
       ❒ फीजी में आये उच्च उष्ण कटिबन्धीय तूफान ने भारी तबाही मचायी।
2009- आस्ट्रेलिया ओपन के मिक्स्ड डबल मुक़ाबले में सानिया मिर्ज़ा व महेश भूपति की जोड़ी फाइनल में पहुँची।
30 जनवरी को जन्मे व्यक्ति
1890 - जयशंकर प्रसाद - हिन्दी साहित्यकार, प्रमुख रचनाएँ- कामायनी, चन्द्रगुप्त
1910 - सी. सुब्रह्मण्यम - भारत में "हरित क्रांति के पिता"।
1913 - अमृता शेरगिल - प्रसिद्ध भारतीय महिला चित्रकार
1927 - ओलोफ़ पाल्मे का जन्म।
30 जनवरी को हुए निधन
1948 - महात्मा गाँधी - भारत के राष्ट्रपिता
1968 - माखन लाल चतुर्वेदी - हिन्दी साहित्यकार
1960 - नाथूराम प्रेमी - प्रसिद्ध लेखक, कवि, भाषाविद और सम्पादक।
30 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
● शहीद दिवस