A blog for gk-gs Current Affairs, for all exam in Hindi medium.

Saturday 21 January 2017

आज का इतिहास 22 जनवरी (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 22 जनवरी को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1517 – तुर्की ने काहिरा पर कब्जा किया।

1531 – ब्रिटेन के गणितज्ञ और दार्शनिक फ़्रांसीस बेकन का जन्म हुआ।

1666 – मुगल बादशाह शाहजहाँ का निधन हुआ।

1673 – न्यूयॉर्क एवं बोस्टन के बीच डाक सेवा की शुरुआत हुई।

1760 – वांदीवाश के युद्ध में अंग्रेजों ने फ्रांसिसियों को हराया।

1771 – स्पेन ने फॉकलैंड द्वीप इंग्लैंड को सौंपा।

1775 – फ़्रांस के भौतिकशास्त्री एवं गणितज्ञ आन्द्रे मेरी ऐम्पेयर का जन्म हुआ। उन्होंने इलोक्ट्रोनिक टेलीग्राफ़ बनाया और विद्युत की गति की तीव्रता का पता लगाया और उसे मापने के लिए एक यंत्र बनाया।

1788 – जार्ज गोईन बायरन नामक ब्रिटिश कवि का जन्म हुआ।

1831 – प्रख्यात जीवविज्ञानी चार्ल्स डार्विन स्नातक बने।


1837 – दक्षिण सीरिया में आए भूकंप में हजारों लोग मारे गए।

1901 – ब्रिटेन की रानी विक्टोरिया का 82 वर्ष की आयु में निधन हुआ।

1905 – रूस के सेंट पीट्सबर्ग में मजदूरों पर गोली चलाई गयी जिसमें 500 से ज्यादा लोग मारे गए।

1924 – रैमसे मैकडोनाल्ड ब्रिटेन में लेबर पार्टी के पहले प्रधानमंत्री बने।

1963 – देहरादून में दृष्टिहीनों के लिए राष्ट्रीय पुस्तकालय की स्थापना हुई।

1965 – पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में इस्पात कारखाना शुरू हुआ।

1970 – बोइंग 747 को न्यूयॉर्क एवं लंदन के बीच पहली व्यावसायिक उड़ान शुरु हुई।

1972 – इस्तानबुल की पूरी आबादी को 24 घंटे की अवधि के लिए नजरबंद किया गया।

1973 – अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने गर्भपात को कानूनी मान्यता दे दी। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि महिलाओं गर्भवती होने के पहले 6 महीने के भीतर गर्भपात करवा सकती हैं।

– जॉर्डन एयरलाइंस का विमान नाइजीरिया मे दुर्घटनाग्रस्त हुआ जिसमें 176 यात्रियों की मौत हुई।

1993 – इंडियन एयरलांइस का विमान औरंगाबाद मे दुर्घटनाग्रस्त हुआ जिसमें 61 यात्रियों की मौत हुई।

2003 – नासा के अंतरिक्षयान पायनीयर 10 पृथ्वी से सर्वाधिक दूर मानव निर्मित यान से अंतिम बार संपर्क स्थापित हुआ।

2006 – इवा मोराल्स ने बोलीविया के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।

2014 – लघु ग्रह सेरेज पर जल वाष्प की उपस्थिति का पता चला।

2015 – उक्रेन के दोनेत्स्क में हुए विस्फोट में 13 लोगों की माैत हुई।