A blog for gk-gs Current Affairs, for all exam in Hindi medium.

Monday 30 January 2017

आज का इतिहास 31 जनवरी (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 31 जनवरी को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1561 – मुगल बादशाह को तख्त तक पहुंचाने लायक बनाने में अहम भूमिका अदा करने वाले बैरम खान की हत्या कर दी गई।

1599 – ब्रिटेन की रानी एलिज़ाबेथ प्रथम के आदेश पर भारत में ब्रिटेन की पहली ईस्ट इंडिया कम्पनी की स्थापना हुई।

1850 – चीन में ताए पींगहा नाम से सबसे बड़ा जनान्दोलन आरंभ हुआ। ताए पींगहा चीनी भाषा का शब्द है जिसका अर्थ जनता का संकल्प होता है।

1893 – ट्रेडमार्क ‘कोका कोला’ का अमेरिका के पेटेंट कार्यालय में पहली बार पंजीकरण किया गया।

1915 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी ने रूस के खिलाफ जहरीली गैस का इस्तेमाल किया।

1943 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी के फ़ील्ड मार्शल फ़्रेडरिक पोलस ने सोवियत संघ की सेना के समक्ष हथियार डाले।


1946 – तत्कालीन सोवियत संघ के माॅडल के आधार पर युगोस्लाविया का छह देशों में विघटन (सर्बिया, मोंटेनेग्रो, क्रोएशिया, स्लोवेनिया, बोस्निया-हर्जेगोविना, मैसेडोनिया) हुआ।

1953 – आईरिश समुद्र में नौका दुर्घटना में 130 यात्रियों और नाविकों की मौत हुई। ब्रितानी नौका प्रिंसेज़ विक्टोरिया उत्तरी आयरलैंड जा रही थी जब ये दुर्घटना घटी।

1958 – पहले अमेरिकी उपग्रह एक्सप्लोरर I को पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया गया।

1963 – मोर को भारत का राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया गया।

1968 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

1971 – पूर्व और पश्चिमी बर्लिन के बीच 19 साल के अंतराल के बाद फिर से टेलीफोन सेवा स्थापित की गयी।

1983 – कलकत्ता (अब कोलकाता) में पहला शुष्क बंदरगाह शुरू हुआ।

1990 – रूस की राजधानी मास्को में विश्व का सबसे बड़ा मेकडोनाल्ड स्टोर शुरू हुआ।

1996 – श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में हुए एक आत्मघाती हमले में 91 लोग मारे गए और 1,400 से ज्यादा जख्मी हुए।

2004 – पाकिस्तानी परमाणु कार्यक्रम के जनक डॉ. अब्दुल कादिर खान अन्य देशों को परमाणु प्रौद्योगिकी के हस्तांतरण के मामले में गिरफ्तार हुए।

2007 – भारतीय इस्पात कम्पनी टाटा एंग्लो डच इस्पात कम्पनी कोरस के अधिग्रहण के बाद विश्व की पांचवी बड़ी कम्पनी बन गयी।

2013 – दक्षिण अफ्रीका में प्रीटोरिया में एक ट्रेन दुर्घटना में करीब 300 लोग घायल हुए।