A blog for gk-gs Current Affairs, for all exam in Hindi medium.

Tuesday 17 January 2017

ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 18 जनवरी का दिन​


18 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
1670 - हेनरी मोरगन ने पानामा पर कब्ज़ा किया।
1701 - ब्रैडनबर्ग के फ्रेडरिक तृतीय प्रशिया की गद्दी पर बैठे।
1778 - जेम्स कुक 'हवाई द्वीपसमूह' की खोज करने वाले पहले यूरोपियन बने। इसका नाम उन्होंने 'सेंडविच आइलैंड' रखा।
1782 - अमेरिकी राजनेता डेनियल वेब्सटर का जन्म हुआ।
1866 - 'वेसले कॉलेज, मेलबर्न की स्थापना हुई।
1896 - 'एक्सरे मशीन' का पहला प्रदर्शन किया गया।
1919 - 'बेंटले मोटर्स लिमिटेड' की स्थापना हुई।
1952 - मिस्र में ब्रिटेन विरोधी दंगे भड़के।
1963 - फ्रांस ने यूरोपीय साझा बाज़ार से ब्रिटेन को अलग करने की वकालत की।
1968 - अमेरिका और सोवियत संघ परमाणु हथियारों पर नियंत्रण के लिए एक संधि के प्रारूप पर सहमत हुए।
1973 - अमेरिका और उत्तर वियतनाम में शांति समझौते का पाठ तैयार करने के लिए वार्ताकारों की बैठक शीघ्र होने की घोषणा की।
1976 - फ्रांस ने जासूसी के आरोप में 40 सोवियत अधिकारियों को देश से निष्कासित किया।
1986 - दक्षिण यमन की राजधानी अदन में जबरदस्त संघर्ष शुरू होने पर विदेशी नागरिक भागने लगे।
1987 - लंदन में प्रचार माध्यमों के 40 देशों के प्रतिनिधियों की हुई बैठक में सेंसरशिप के ख़िलाफ़ एकजुट होकर संघर्ष की घोषणा की गई।
1989 - चेकोस्लोवाकिया में लाखों लोगों ने आज़ादी सच्चाई और मानवाधिकार के समर्थन में प्रदर्शन किया।
1997 - 'नफीसा जोसेफ़' 'मिस इंडिया' बनीं।
2001 - लारेंट काविला की हत्या के बाद उसके पुत्र ने कांगों की सत्ता सम्भाली।
2002 - संयुक्त राज्य अमेरिका भारत को अत्याधुनिक हथियार देने को राजी, कॉलिन पावेल ने कहा कि पाक आतंकवादियों की सूची पर कार्रवाई करे तभी भारत वार्ता करेगा।
2003 - लीबिया संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष नियुक्त।
2004 - भारत ने क्रिकेट की एकदिवसीय शृंखला में आस्ट्रेलिया को 19 रनों से हराया।
2005 -
       ❒ सुप्रीम कोर्ट ने सांसदों को पेट्रोल पम्प आवंटित नहीं करने की सिफ़ारिश की।
       ❒ तीन कैरेबियाई देशों त्रिनिदाद-टोबेगो, ग्रेनेडा, सेंट विसेंट व ग्रेंडाइस के प्रधानमंत्रियों ने साथ मिलकर राजनीतिक एकीकरण का प्रस्ताव रखा।
2006 - संयुक्त राज्य अमेरिका में इच्छा मृत्यु पर सुप्रीम कोर्ट ने मुहर लगायी।
2007 - विश्व की सबसे वृद्ध महिला जूली विनफ़्रेड बर्टरंड का कनाडा में निधन।
2008 -
       ❒ मुख्यमंत्री मायावती की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में निजी विश्वविद्यालय खोलने के लिए दिशा-निर्देशों की मंजूरी प्रदान की गयी।
       ❒ पाकिस्तान के हिंसा प्रभावित उत्तरी वजीरिस्तान क्षेत्र के उग्रवादी नेताओं ने अपने समर्थकों से राजधानी इस्लामाबाद पर कब्ज़ा करने का आहवान किया। दक्षिणी कोलम्बिया स्थित एक ज्वालामुखी फटा।
2009 -
       ❒ 'द्वितीय प्रशासनिक सुधार आयोग' ने अपनी सिफ़ारिशें सरकार को पेश कीं।
       ❒ सौरभ गांगुली को 'बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन' ने सोने के बैट से सम्मानित किया।
18 जनवरी को जन्मे व्यक्ति
1841 - महाराष्ट्र के विद्वान 'महादेव गोविन्द रानाडे' का जन्म हुआ।
1927 - वीणा वादक सुन्दरम बालचंद्रन का जन्म हुआ। / मृत्यु - 1990।
1942 - मुक्केबाज़ मुहम्मद अली का जन्म हुआ।
1972 - विनोद काम्बली - क्रिकेट खिलाड़ी
1978 - अपर्णा पोपट - भारत की सर्वश्रेष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ियों में से एक हैं।
1985 - मिनिषा लांबा - बालीवुड अभिनेत्री
18 जनवरी को हुए निधन
2003 - हरिवंश राय बच्चन - हिन्दी भाषा के प्रसिद्ध कवि और लेखक का निधन।
1996 - एन.टी. रामाराव - राजनीतिज्ञ और अभिनेता।
1966 - बद्रीनाथ प्रसाद - भारत के प्रसिद्ध गणितज्ञ।
1963 - लक्ष्मी नारायण साहू - उड़ीसा के समाजसेवी और सार्वजनिक कार्यकर्ता थे।
1955 - सआदत हसन मंटो - भारत के प्रसिद्ध कहानीकार, लेखक और पत्रकार।
1947 - प्रसिद्ध भारतीय गायक और अभिनेता कुंदन लाल सहगल का निधन जालंधर में हुआ।