A blog for gk-gs Current Affairs, for all exam in Hindi medium.

Tuesday 24 January 2017

आज का इतिहास 25 जनवरी (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 25 जनवरी को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1456 – प्रकाशन उद्योग अस्तित्व में आया और तौरैत तथा इंजील नामक दो आसमानी ग्रंथों को एक पुस्तक के रुप में छापा गया।

1554 – ब्राजील के साओ पाउलो शहर की स्थापना हुयी।

1824 – प्रसिद्ध बंगाली कवि माइकल मधुसूदन दत्त का जन्म हुआ।

1831 – पौलेंड की संसद ने स्वतंत्रता की घोषणा की।

1832 – फ़्रांस के चित्रकार एडवर्ड माने का जन्म हुआ।

1857 – यूनिवर्सिटी ऑफ कलकत्ता का औपचारिक गठन हुआ।

1871 – कॉकेशिया के संघर्षकर्ता धर्मगुरु शैख़ शामील का मदीना नगर में निधन हुआ।

– जर्मनी के चिकित्सक और शोधकर्ता हान्ज़न ने कोढ़ रोग पैदा करने वाले जीवाणु का पता लगाया।

1880 – प्रसिद्ध समाज सुधारक केशव चंद्र सेन ने ब्रह्म समाज में ईसाई एवं वैष्णवी भक्ति को अंगीकार करके नवविधान या भारतीय ब्रह्म समाज की शुरूआत की।


1881 – थॉमस अल्वा एडीसन और एलेक्जेंडर ग्राहम बेल ने ओरिएंटल टेलीफोन कंपनी बनायी।

1904 – पेंसिल्वेनिया के चेस्विक में कोयला खदान विस्फोट में 179 लोगों की मौत हो गयी।

1924 – फ्रांस के शैमॉनिक्स में पहले शीतकालीन ओलंपिक खेलों का आयोजन हुआ।

1939 – चिली के चिलान में भूकंप से 10 हजार लोग मारे गये।

1952 – बंबई में पहले अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन हुआ।

1955 – अमेरिका और पनामा ने नहर संधि पर हस्ताक्षर किये।

1959 – ब्रिटेन ने पूर्वी जर्मनी से व्यापार समझौता किया।

1971 – जनरल ईदी अमीन ने युगांडा को 1962 में स्वतंत्रता दिलाने वाले राष्ट्रपति मिल्टन ओबोटे को हटाकर सत्ता पर कब्जा कर लिया था।

– हिमाचल प्रदेश भारत का 18वां राज्य बना।

1980 – तीन साल के अंतराल के बाद भारत रत्न,पद्म विभूषण आदि नागरिक सम्मान दोबारा प्रदान किये जाने लगे।

– प्रसिद्ध समाजसेवी मदर टेरेसा को भारत रत्न से नवाजा गया।

– बानी सद्र ईरान के राष्ट्रपति निर्वाचित हुये।

1983 – आचार्य विनोबा भावे को मरणोपरांत सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा गया।

1988 – रामसेवक शंकर ने सूरीनाम के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की।

1990 – इंग्लैंड में तूफान से बच्चों समेत 39 लोगों की मौत हुई।

1999 – कोलंबिया में पिछले 16 वर्षों में आया एक भूकंप में 300 लोगों की मौत हो गई जबकि एक हज़ार लोग घायल हुए।

1999 – दक्षिण अमेरिका के कोलंबिया में भूकंप से करीब 300 लोगों की मौत हो गई और 1000 अन्य घायल हो गये।

2015 – मिस कोलम्बिया पोलिना वेगा वर्ष 2014 की मिस यूनिवर्स बनीं।