A blog for gk-gs Current Affairs, for all exam in Hindi medium.

Monday 23 January 2017

आज का इतिहास 24 जनवरी (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 24 जनवरी को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1667 – ब्रिटेन और हालैंड के बीच ब्रेडा समझौता हुआ। जिसके तहत हालैंड ने अमरीका महाद्वीप में अपने उपनिवेशों पर नियंत्रण न रख पाने के कारण उन्हें ब्रिटेन के हवाले कर दिया।

1776 – जर्मनी के लेखक अर्नेस्ट हूफ़मैन का जन्म हुआ। वे अद्भुत विचार शक्ति और सामाजिक परिस्थितियों के विशलेषण में विशेष दक्षता रखते थे।

1797 – फ़्रांस के लेखक और कवि अलफ़्रेड डो.वीनी का जन्म हुआ।

1826 – प्रथम भारतीय बैरिस्टर ज्ञानेंन्द्र मोहन टैगोर का जन्म हुआ।

1839 – चार्ल्स डार्विन रॉयल सोसायटी के फेलो चुने गये।

1857 – यूनिवर्सिटी ऑफ कलकत्ता का औपचारिक गठन हुआ।


1859 – 230 मीटर गहराई तक तेल के लिए खोदे गये कुएं से पहली बार तेल निकला।

1924 – रूस के सेंट पीट्सबर्ग शहर का नाम बदलकर लेनिनग्राद किया गया।

1936 – अलबर्ट सैरुएट फ्रांस के प्रधानमंत्री बने।

1939 – चिली में भूकंप से 30 हजार लोग मारे गए।

1946 – संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा द्वारा अमरीका, केनेडा और ब्रिटेन द्वारा पारित प्रस्ताव के आधार पर परमाणु ऊर्जा आयोग का गठन किया गया।

1950 – संविधान सभा ने राजेंद्र प्रसाद को देश का पहला राष्ट्रपति चुना।

1950 – "जन गण मन, अधिनायक जय हे" को भारत के राष्ट्रगान का दर्जा मिला।

1952 – बंबई में पहले अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन हुआ।

1961 – हॉलीवुड स्टार मर्लिन मुनरो का पति आर्थर मिलर से पाँच साल बाद तलाक़ हुआ।

1965 – ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री सर विंस्टन चर्चिल का 90 वर्ष की उम्र में निधन हुआ।

1966 – आल्प्स की पहाड़ियों में मोंब्लॉ के शिखर के पास एयर इंडिया का बोइंग 707 विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। इसमें 117 लोगों की मौत हो गई।

– प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक एवं देश के परमाणु कार्य्रकम के जनक होमी जहांगीर भाभा का निधन हुआ।

1972 – जापान के सैनिक शोइची योकोई को जंगल से बाहर निकाला गया। उन्होंने यह समझते हुए कि द्वितीय विश्व युद्ध जारी है, 28 वर्ष जंगलों में छिपते हुए बिताए।