A blog for gk-gs Current Affairs, for all exam in Hindi medium.

Sunday 22 January 2017

आज का इतिहास 23 जनवरी (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 23 जनवरी को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1556 – चीन के शेनसी प्रांत में आये विध्वंसक भूकंप में आठ लाख 30 हजार लोग मारे गए।

1565 – टेलीकोटा के युद्ध में हिंदु साम्राज्य विजयनगर का पतन हुआ।

1664 – शिवाजी के पिताजी साहूजी का निधन हुआ।

1760 – वांदीवाश के युद्ध में अंग्रेजों ने फ्रांसीसियों को हराया।

1793 – ह्युमन सोसायटी ऑफ फिलाडेल्फिया का गठन हुआ।

1849 – एलिजाबेथ ब्लैकवेल मेडिकल डिग्री हासिल करने वाली पहली अमेरिकी महिला बनीं।

1897 – भारत के स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाषचंद्र बोस का जन्म उड़ीसा के कटक में हुआ था।

1920 – भारत में वायु परिवहन एवं एयरमेल सेवाओं की शुरुआत हुई।


1924 – भारतीय राजनेता और शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे का जन्म हुआ।

– सोवियत संघ ने 21 जनवरी को हुई लेनिन की मृत्यु की आधिकारिक घोषणा की।

1930 – क्लाइड टॉमबॉग ने सबसे पहली बार प्लूटो ग्रह की तस्वीर ली।

1932 – अल सल्वाडोर में सेना ने प्रदर्शन कर रहे चार हजार किसानों की हत्या की।

1950 – इस्राईल की संसद ने बैतुल मुक़द्दस को इस सरकार की राजधानी घोषित किया।

1964 – प्रतिरोपण प्रक्रिया के तहत अमरीका के मिसीसिपी नगर में पहली बार किसी पशु के अंग को मनुष्य के शरीर में लगाया गया। मिसिसिपी के मेडिकल सेंटर में एक चिंपैंज़ी का ह्रदय एक मनुष्य के शरीर में लागाया गया था लेकिन थोड़ी देर बाद वह व्यक्ति मर गया।

1965 – दुर्गापुर अलॉय इस्पात संयंत्र की स्थापना हुई।

1966 – इंदिरा गाँधी भारत की तीसरी एवं प्रथम महिला प्रधानमंत्री बनी।

1968 – उत्तरी कोरिया ने अमेरिकी जहाज यूएसएस पुएब्लो को अपनी समुद्री सीमा का अतिक्रमण करने का आरोप लगाकर जब्त कर लिया।

1973 – अमेरिका के राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने वियतनाम शांति समझौते की घोषणा की।

1976 – गौतम बुद्ध के नगर कपिलवस्तु को खुदाई में खोजा गया।

1977 – आपातकाल के बाद चुनाव में कांग्रेस के खिलाफ कई पार्टियों को मिलाकर जनता दल का गठन हुआ।

2004 – मध्य प्रदेश में गोवंश वध पर पूर्णतया प्रतिबंध लागू हुआ।

2006 – भारत ने पाकिस्तान को सर्वाधिक वरीयता प्राप्त राष्ट्र का दर्जा देने की सिफारिश को मंजूर किया।

2009 – फिल्मी और टीवी कार्यक्रमों में धूम्रपान दृश्यों पर लगा प्रतिबंध समाप्त हो गया।