A blog for gk-gs Current Affairs, for all exam in Hindi medium.

Monday 2 January 2017

ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 3 जनवरी का दिन


3 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
1894 - रवीन्द्र नाथ टैगोर ने शांति निकेतन में 'पौष मेला' का उद्घाटन किया।
1901 - शांति निकेतन में ब्रह्मचर्य आश्रम खुला।
1929 - महात्मा गांधी लॉर्ड इरविन से मिले।
1968 - देश का पहला मौसम विज्ञान राकेट 'मेनका' का प्रक्षेपण।
1993 - अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश एवं रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन द्वारा 'स्टार्ट द्वितीय' संधि पर हस्ताक्षर किया गया।
1995 - हरियाणा के डबवाली में एक स्कूल में लगी भीषण आग में 360 लोगों की मौत।
1998 - अल्जीरियाई इस्लामी विद्रोह में 412 लोगों की हत्या।
2000 - कलकत्ता का नाम आधिकारिक रूप से कोलकाता रखा गया।
2002 - काठमाण्डू में दक्षेस विदेश मंत्रियों की बैठक में पाकिस्तान बेनकाब, भारत ने आतंकवादियों व अपराधियों के ख़िलाफ़ सबूत सार्वजनिक किए।
2004 - 12वें सार्क सम्मेलन में भाग लेने प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी इस्लामाबाद पहुँचे।
2005 - यूएसए ने तमिलनाडु में सुनामी पीड़ितों को साफ़ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 6.2 करोड़ रुपये की सहायता की घोषणा की।
2007 - चीन की मारग्रेट चान ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक पद की कमान सम्भाली।
2008 -
       ❒ बिजली उपकरण इंडो एशियन फ्युजगीयर लिमिटेड ने उत्तराखण्ड में हरिद्वार में 40 करोड़ रुपये के निवेश से नया अत्याधुनिक विचारगियर संयंत्र खोलने की घोषणा की।
       ❒ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 15 सदस्यीय टीम में लीबिया, वियतनाम, क्रोएशिया, कोस्टारिका और बुर्किनाफासो का पांच नये अस्थायी सदस्यों के रूप में चयन किया गया।
2009 - राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सभा में विश्वास मत हासिल किया।
3 जनवरी को जन्मे व्यक्ति
1831 - सावित्रीबाई फुले, सामाजिक कार्यकर्त्ता, भारत में पहली महिला शिक्षक, और मराठी भाषा में पहली महिला कवियत्री।
1938 - जसवंत सिंह - प्रसिद्ध भारतीय राजनेता।
1941 - संजय खान - बॉलीवुड अभिनेता।
1977 - गुल पनाग - मॉडल, बॉलीवुड अभिनेत्री
1981 - नरेश अय्यर भारतीय पार्श्वगायक
1915 - चेतन आनंद, प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशक
1903 - जयपाल सिंह - भारतीय हॉकी के प्रसिद्ध खिलाड़ियों में से एक।
3 जनवरी को हुए निधन
1972- मोहन राकेश लेखक व नाटककार
2002 - सतीश धवन - भारत के प्रसिद्ध रॉकेट वैज्ञानिक।
2005- जे एन दीक्षित, भारतीय सरकारी अधिकारी।
2013 - एम. एस. गोपालकृष्णन - भारत के प्रसिद्ध वायलिन वादक।
1979- परशुराम चतुर्वेदी, विद्वान शोधकर्मी समीक्षक
1871 - कुरिआकोसी इलिआस चावारा - केरल के सीरियन कैथॉलिक संत तथा समाज सुधारक।
3 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
● राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह।