A blog for gk-gs Current Affairs, for all exam in Hindi medium.

Monday 16 January 2017

आज का इतिहास 17 जनवरी (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 17 जनवरी को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1584 – मध्य यूरोपीय देश बोहेमिया ने ग्रेगोरियन कैलेंडर अपनाया।

1595 – फ्रांस के राजा हेनरी चतुर्थ ने स्पेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1601 – फ्रांस ने स्पेन के साथ समझौता किया जिसके तहत फ्रांस को ब्रीस, बगेस वोल्रोमेय तथा गेक्स का इलाका प्राप्त हुआ।

– मुगल बादशाह अकबर ने असीरगढ़ के अभेद किले में प्रवेश किया।

1757 – जर्मनी ने प्रूशिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1841 – ब्रिटेन के पर्वतारोही जार्ज एवरेस्ट ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी का पता लगाया। इस चोटी का नाम भी इसके बाद एवरेस्ट रख दिया गया।

1852 – ब्रिटेन ने दक्षिण अफ्रीका के ट्रांसवाल की स्वतंत्रता को मान्यता दी।


1860 – रूस के लेखक आन्तवान चेख़ोफ़ का जन्म हुआ।

1863 – अमेरिकी राज्य वर्जीनिया में गृह युद्ध हुआ।

1895 – फ्रांसीसी राष्ट्रपति कैसिमिर पेरियर ने इस्तीफा दिया।

1913 – रेमंड प्वाइनकेयर फ्रांस के राष्ट्रपति चुने गये।

1941 – स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस कलकत्ता से जर्मनी के लिए रवाना हुए।

1945 – सोवियत संघ की सेना जर्मनी के वर्साय पहुंची।

1946 – दुनिया की सबसे ताकतवर संस्था संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की पहली बैठक हुई।

1948 – नीदरलैंड तथा इंडोनेशिया संघर्ष विराम पर सहमत हुए।

1976 – यूरोपीय स्पेस एजेंसी ने हरमस रॉकेट लांच किया।

1979 – सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।

1980 – नासा ने फ्लाट्सट्कोम-3 लांच किया।

1987 – टाटा फुटबॉल अकादमी की शुरूआत हुई।

1989 – कर्नल जे.के. बजाज उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने वाले पहले भारतीय बने।

1991 – अमरीका के नेतृत्व में गठबंधन सेना ने कुवैत और इराक़ में इराक़ी सेना के ठिकानों पर आक्रमण किया और कुवैत पर इराक़ का अतिग्रहण समाप्त हो गया।

– अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस की सेना के इराक पर हमला करते ही खाड़ी युद्ध शुरू हो गया था।

1995 – जापान के कोबे शहर में आए 7.2 तीव्रता के भूकंप के कारण 5,372 लोगों की मौत हुई।

2013 – इराक में सिलसिलेवार बम धमाकों में 33 लोगों की मौत हुई।