A blog for gk-gs Current Affairs, for all exam in Hindi medium.

Monday 16 January 2017

आज का इतिहास 16 जनवरी (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 16 जनवरी को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1556 – स्पेन के सम्राट कैरेल ने अपने पुत्र फिलीप द्वितीय को अपना उत्तराधिकारी चुना।

1581 – ब्रिटेन में संसद ने रोमन कैथेलिक ईसाइयों के खिलाफ कानून पारित किया।

1681 – महाराष्ट्र के रायगढ़ किले में क्षत्रपति शिवाजी के पुत्र संभाजी का भव्य राज्याभिषेक हुआ।

1761 – अंग्रेजों ने पांडिचेरी को फ्रांस के कब्जे से छीन लिया था।

1769 – कलकत्ता (अब कोलकाता) के अकरा में पहली बार सुनियोजित घुड़दौड़ का आयोजन किया गया।

1846 – मौक्सिको पर अमरीका के आक्रमण के साथ ही इन दोनों देशों के बीच दो दिवसीय युद्ध आरंभ हुआ।

1865 – फ्रांस के लेखक और दर्शनशास्त्री पियर जोज़फ़ प्राउडहोन का निधन हुआ। इनकी पुस्तक 'स्वामित्व क्या है?' से इन्हें बड़ी ख्याति मिली।

1889 – मिस्र के विख्यात लेखक और साहित्यकार ताहा हुसैन का जन्म हुआ।


1901 – भारत के प्रसिद्ध राष्ट्रवादी, समाज सुधारक, विद्वान और न्यायविद महादेव गोविन्द रानाडे का निधन हुआ।

1920 – अमरीका में अलकोहल बनाने और बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया गया जिसके साथ ही इस देश में प्रतिबंध का काल आरंभ हुआ।

1938 – प्रख्यात बंगाली साहित्यकार शरत चंद्र चटोपाध्याय का निधन हुआ।

1943 – इंडोनेशिया के अंबोन द्वीप पर अमेरिकी वायुसेना का पहला हवाई हमला हुआ।

1947 – विंसेंट ऑरियल फ्रांस के राष्ट्रपति चुने गये।

1955 – पुणे में खड्गवासला राष्ट्रीय रक्षा अकादमी का औपचारिक रूप से उद्घाटन हुआ।

1966 – भारत के शिक्षाविद एवं स्वतंत्रता सेनानी साधु वासवानी का निधन हुआ।

1969 – सोवियत अंतरिक्ष यानों के बीच पहली बार अंतरिक्ष में सदस्यों को आदान प्रदान हुआ।

1989 – मलयालम सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में से एक प्रेम नजीर (मूल नाम अब्दुल खादिर) का निधन हुआ। इनके नाम सबसे अधिक 725 फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाने का विश्व रिकार्ड है।

– सोवियत संघ ने मंगल ग्रह के लिए दो साल के मानव अभियान की अपनी योजना की घोषणा की।

1992 – अलजीरिया के नेता मोहम्मद बू ज़ियाफ़ स्वेदश लौटे और उन्हें 5 सदस्यीय राष्ट्रपति परिषद के अध्यक्ष के रुप में शपथ दिलायी गयी। उन्हें देश निकाला देकर फ़्रांस भेज दिया गया था जहॉ उन्होंने 27 वर्ष बिताये।

2002 – संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद ने अलक़ायदा पर प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया।

2006 – लाहौर में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट में विरेन्दर सहवाग और राहुल द्रविड़ ने पहले विकेट के लिए भारतीय इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी 410 रन की रिकॉर्ड साझेदारी निभाई।

2013 – सीरिया के इदलिब में बम धमाकों में 24 लोगों की मौत हुई।