A blog for gk-gs Current Affairs, for all exam in Hindi medium.

Wednesday 4 January 2017

आज का इतिहास 5 जनवरी (देश-विदेश)

आज ही के दिन यानि 5 जनवरी को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1592 – मुगल बादशाह शहाबुद्दीन मोहम्मद शाहजहां का लाहौर (अब पाकिस्तान) में जन्म हुआ।

1659 – खाजवाह की लड़ाई में औरंगजेगब ने शाह शुजा को हराया।

1671 – छत्रपति शिवाजी महाराज ने मुगलों से सल्हर क्षेत्र को अपने कब्जे में किया।

1691 – यूरोप में पहली बार काग़ज़ी मुद्रा स्वीडन के बैंक ने जारी की। इससे पहले तक स्वीडन में सिक्का चलता था जो चौकोर और बड़े आकार का होता था।

1805 – फ़्रांस के इतिहासकार एगोस्टीन थिअरी का जन्म हुआ। जो अपने जीवन के अंतिम वर्षों में नेत्रहीन हो गये थे।

1809 – ब्रिटेन और उसमानी शासन के बीच डरडैनल्स समझौता हुआ जिसके अनुसार ब्रिटेन ने उसमानी शासक को मिस्र सहित समस्त क्षेत्रों को ख़ाली करने का वचन दिया।

1890 – अधिवक्ता ज्ञानेन्द्र मोहन टैगोर का निधन हुआ।

1900 – आयरलैंड के राष्ट्रवादी नेता जाॅन एडवर्ड रेडमोंड ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ विद्रोह किया।

1914 – अमेरिकी कंपनी फोर्ड ने पहली बार कर्मचारियों का एक दिन का भत्ता पांच डॉलर देने की सीमा निर्धारित करके दुनिया के सामने न्यूनतम वेतन का उदाहरण पेश किया।

1919 – आयरलैंड के प्रसिद्ध नाविक अरनेस्ट हेनरी शेकलेटन का निधन हुआ।

1934 – भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी का जन्म हुआ।

1941 – क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी का भोपाल में जन्म हुआ।

1955 – पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कलकत्ता (अब कोलकाता) में जन्म हुआ।

1957 – केंद्रीय ब्रिकी कर अधिनियम प्रभाव में आया।

1970 – चीन के यून्नान प्रांत में रिक्टर पैमाने पर 7.7 तीव्रता वाले भूकंप से 15000 लोगों की मौत हुई।

1981 – पांच वर्षों में 13 महिलाओं की सिलसिलेवार हत्याओं के लिए संदिग्ध एक 35 वर्षीय वाहनचालक को गिरफ़्तार कर पूर्वी ब्रिटेन के ब्रैडफोर्ड इलाके की एक अदालत में पेश किया गया।

1993 – क़रीब 85,000 टन कच्चा तेल ले जा रहा 'एमवी ब्रेअर' नाम का तेल टैंकर तूफ़ान में फंस जाने से शेटलैंड द्वीप के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।