A blog for gk-gs Current Affairs, for all exam in Hindi medium.

Thursday 12 January 2017

आज का इतिहास 13 जनवरी (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 13 जनवरी को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1450 – पुर्तग़ाल के नाविक बारथोलोमियु डेयाज़ का जन्म हुआ। डेयाज़ के जलमार्ग का प्रयोग करके ही वास्को डीगामा ने भारत के जलमार्ग की खोज की थी।

1559 – एलिजाबेथ (प्रथम) इंग्लैंड की साम्राज्ञी बनी।

1610 – इतालवी खगोलविद, भौतिकविद एवं गणितज्ञ गैलीली गैलिलियो ने बृहस्पति के चौथे उपग्रह कैलिस्टो की खोज की।

1709 – मुगल बादशाह बहादुर शाह ने अपने तीसरे भाई काम बख्श को हैदाराबाद में हराया।

1818 – उदयपुर के राणा ने मेवाड़ प्रांत की रक्षा के लिये ब्रिटिश सेना के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

1849 – अंग्रजों और सिखों के बीच चिलियनवाला में दूसरा युद्ध हुआ।

1889 – असम में युवाओं ने अपनी साहित्यिक पत्रिका 'जोनाकी का प्रकाशन शुरु किया।

1910 – पहली बार रेडियो का प्रसारण हुआ। जिसका प्रसारण 20 किलोमीटर दूर समंदर में मौजूद जहाज पर भी सुना जा सकता था।

1915 – इटली के एवेज्जानो शहर में विनाशकारी भूकंप में 30 हजार से अधिक लोग मारे गए।

1930 – पहली बार मिकी माउस कॉमिक स्ट्रिप का प्रकाशन हुआ।


1938 – देश के प्रसिद्ध संतूर वादक पंडित शिवकुमार का जन्म हुआ।

1948 – महात्मा गांधी ने अपना अंतिम अनशन शुरू किया।

1949 – अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय विंग कमांडर राकेश शर्मा का जन्म हुआ।

1953 – मार्शल जोसिप यूगोस्लाविया के राष्ट्रपति चुने गये।

1963 – टोगों के राष्ट्रपति सिलवेनस ओलिम्पियो की एक सैनिक विद्रोह में हत्या कर दी गयी।

1964 – भारत के पूर्वी राज्य पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में हिंदू और मुसलमानों के बीच भयानक सांप्रदायिक दंगे हुए। जिनमें करीब 100 लोग मारे गए और 400 से ज़्यादा लोग घायल हुए।

1966 – अमेरिका ने नवादा में परमाणु परीक्षण किया।

1978 – नासा ने पहली अमेरिकन महिला अंतरिक्षयात्री का चयन किया।

1992 – अलजीरिया के तत्कालीन राष्ट्रपति शाज़ली बिन जदीद के अपने पद से हटने के बाद सैनिकों ने सरकारी उच्च परिषद का गठन किया। 

1993 – अमरीका और उसके सहयोगियों ने दक्षिणी इराक़ में नो फ़्लाई ज़ोन लागू करने के लिए इराक़ पर हवाई हमले की शुरूआत की।