A blog for gk-gs Current Affairs, for all exam in Hindi medium.

Tuesday 10 January 2017

आज का इतिहास 11 जनवरी (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 11 जनवरी को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1320 – जापान के सम्राट कोमयो का जन्म हुआ।

1325 – आज़टेक शासन श्रृंखला के अंतिम शासक ने मेक्सिको नगर की आधारशिला रखी।

1613 – मुगल सम्राट जहांगीर ने ईस्ट इंडिया कंपनी को सूरत में कारखाना लगाने की इजाजत दी।

1759 – अमेरिका के फिलाडेल्फिया में पहली जीवन बीमा कंपनी की शुरूआत हुई।

1779 – चिंग थांग खोंबा मणिपुर के राजा बने।

1842 – मशहूर अमरीकी विचारक व दार्शनिक विलियम जेम्ज़ का न्यूयॉर्क में जन्म हुआ।

1866 – इंग्लैंड में तूफान की चपेट में आकर ‘स्टीमर लंदन’ के डूबने से 220 लोगों की मौत हुई।

1889 – फ्रांस के रसायनशास्त्री मिशल यूजीन शेवरल का निधन हुआ। उन्होंने एक प्रकार की मोमबत्ती का अविष्कार किया जिसे चूने की मोमबत्ती कहा जाता है।


1922 – डायबटीज के मरीजों को पहली इंसुलिन दी गई।

1923 – प्रथम विश्व युद्ध की क्षपि-पूर्ति देने के लिए बाध्य करने के उद्देश्य से ब्रिटेन के विरोध के बावजूद फ्रांस और बेल्जियम के सैनिकों ने जर्मनी के रूर क्षेत्र पर कब्जा कर लिया।

1942 – जापान ने मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर पर कब्जा किया।

1946 – भारतीय अभिनेत्री अंजू महेन्द्रू का जन्म हुआ।

1954 – बाल मजदूरी के खिलाफ आवाज उठाने वाले नोबल विजेता कैलाश सत्यार्थी का जन्म हुआ।

1962 – पेरू के उत्तर पश्चिम हिस्से में बर्फीले तूफान और चट्टान खिसकने से 2,000 लोगों की मौत हुई।

1966 – जय जवान जय किसान का नारे देने वाले तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का ताशकंद में निधन हुआ।

– रियो डी जनेरियो में बारिश के बाद हुए भूस्खलन में 550 लोग मारे गए।

1972 – पूर्वी पाकिस्तान बांग्लादेश के रूप में स्वतंत्र देश बना।

– बंगलादेश में अबू सईद चौधरी पहले राष्ट्रपति व शेख मुजीब उर रहमान पहले प्रधानमंत्री बने।

1973 – भारतीय क्रिकेटर राहुल द्रविड़ का जन्म हुआ।

1988 – तत्कालील सोवियत संघ ने सोल ओलंपिक खेलों में भाग लेने की घोषणा की।

1998 – अल्जीरिया की सरकार ने दो गांवो पर हुए हमलों के लिए, जिसमें 100 लोगों की हत्या कर दी गई थी, इस्लामी चरमपंथियों को ज़िम्मेदार ठहराया था।

2008 – माउन्ट एवरेस्ट के प्रथम आरोहनकर्ता और समाजसेवी सर एडमंड हिलारी का ​निधन हुआ।

2009 – 66वें गोल्डन ग्लोब अवार्ड में स्लमडॉग मिलियनेयर को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवार्ड मिला।