A blog for gk-gs Current Affairs, for all exam in Hindi medium.

Sunday 19 February 2017

ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 20 फ़रवरी का दिन​


20 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
1547 - एडवर्ड षष्ठम का इंग्लैंड के शासक के पद पर वैस्टमिनिस्टर ऐबे में राज्याभिषेक हुआ।
1798 - लुई एलेक्जेंडर बर्थियर ने पोप पायस षष्ठम को पदच्युत किया।
1833 - मिस्र के साथ युद्ध में तुर्की की मदद के लिए रूसी जहाज़ बास्फ़ोरस की खाड़ी में पहुँचे।
1868 - 'अमृत बाज़ार पत्रिका' का बांग्ला में साप्ताहिक रूप में प्रकाशन शुरू हुआ।
1872 - न्यूयार्क शहर में 'मेट्रोपोलिटन म्यूज़ियम ऑफ़ आर्ट्स' खुला।
1873 - कैलिफ़ोर्निया यूनिवर्सिटी ने सैन फ़्रांसिस्को में अपने पहले मेडिकल कॉलेज की शुरुआत की।
1933 - एडॉल्फ़ हिटलर ने चुनावों में नाज़ी पार्टी को सहयोग देने के लिए गुप्त तौर पर जर्मन उद्योगपतियों से मुलाकात की।
1935 - कैरोलाइन मिकेल्सन अंटार्कटिक पहुँचने वाली पहली महिला बनीं।
1940 - इंग्लैंड में दक्षिण अफ़्रीका में नए निवेशों पर लगी पाबंदियाँ उठा लेने की घोषणा की।
1942 - द्वितीय विश्वयुद्ध में जापानी सैनिकों ने डच ईस्ट इंडीज में बाली पर हमला कर दिया।
1947 - ब्रिटिश प्रधानमंत्री क्लेमेंट एटली ने भारत को आज़ादी देने के बारे में घोषणा की।
1962 - जान एच ग्लेन अमेरिका के प्रथम अंतरिक्ष यात्री बने।
1968 - मुंबई के के.ई.एम. अस्पताल के डाक्टर पी.के. सेन ने हृदय प्रत्यारोपण का पहला आपरेशन किया।
1976 - मुंबई हाई में कच्चे तेल का व्यावसायिक स्तर पर उत्पादन शुरू हुआ।
1982 - कन्हार नदी जल पर उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में समझौता।
1986 - सोवियत संघ द्वारा 'सेल्युत-7' की अपेक्षा अधिक विकसित अंतरिक्ष स्टेशन 'मीर' (शान्ति) का प्रक्षेपण।
1987 -
       ❒ हिमाचल प्रदेश भारतीय संघ का 24वाँ राज्य बनाया गया।
       ❒ मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश का क्रमश: 23वाँ एवं 24वाँ राज्य के रूप में उद्घाटन।
1988 - रियो डी जेनेरो में बाढ़ से 65 लोग मारे गये और एक अस्पताल के 100 से अधिक लोग लापता हुए।
1989 - आईआरए द्वारा किये गए एक घमाके में टर्नहिल में ब्रिटिश सेना की एक बैरक घ्वस्त।
1999 -
       ❒ भारत के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने पाकिस्तान की ऐतिहासिक बस यात्रा की।
       ❒ दूरदर्शन पर खेल चैनल शुरू हुआ।
2001 -
       ❒ लिथुवानिया के राष्ट्रपति एडमकस भारत पहुँचे, दोनों देशों में तीन समझौते।
       ❒ भाकपा के वरिष्ठ नेता इन्द्रजीत गुप्त का निधन।
2000 - भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक सलमान रुश्दी ने ब्रिटेन छोड़कर न्यूयार्क में बसने का निश्चय किया।
2002 - काहिरा (मिस्र) में चलती ट्रेन में आग लगने से 373 मरे।
2003 - ईरान में विमान दुर्घटना में 302 लोग मारे गये।
2007 - यूरोपीय संघ कार्बन डाई आक्साइड के उत्सर्जन को 2010 तक 20 प्रतिशत कम करने को सहमत।
2008-
       ❒ रक्षा सौदे में ऑफ़सेट नीति को मंज़ूरी मिली। भारतीय स्टेट बैंक की अगुवाई में चार सरकारी बैंको ने प्राथमिकी ॠण दरों में 0.25.-0.50% तक कटौती की।
       ❒ अमेरिका में राष्ट्रपति पद के दावेदार बराम ओबामा ने अपनी नौवीं जीत दर्ज की।
2009- भ्रष्टाचार के आरोप में कलकत्ता हाईकोर्ट के न्यायधीश सौमित्र सेन के ख़िलाफ़ महाभियोग चला।
20 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति
1945 - अनु कपूर, भारतीय अभिनेता
1947 - जयन्त कुमार मलैया - 'भारतीय जनता पार्टी' के नेता, मध्य प्रदेश।
1976 - रोहन गावास्कर, क्रिकेटर
1988 – जिया ख़ान, भारतीय अभिनेत्री
1936 - जरनैल सिंह - फ़ुटबॉल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं।
1932 – के. वी. सुबन्ना- प्रसिद्ध कन्नड़ नाटककार
20 फ़रवरी को हुए निधन
1972 - शिवनारायण श्रीवास्तव - हिन्दी साहित्य के अध्ययनशील एवं मननशील रचनाकार।
1985 - भवानी प्रसाद मिश्र - हिन्दी के प्रसिद्ध कवि तथा गांधीवादी विचारक।
1950 - शरत चन्द्र बोस - स्वतन्त्रता सेनानी।
20 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
● अरुणाचल प्रदेश दिवस।
● मिजोरम दिवस।
● विश्व सामाजिक न्याय दिवस।