A blog for gk-gs Current Affairs, for all exam in Hindi medium.

Friday 10 February 2017

आज का इतिहास 11 फरवरी (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 11 फरवरी को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

660 ई.पू. – जापान के पहले तानाशाह ई मू सिंहासन पर बैठे। इस प्रकार से विश्व की सबसे दीर्घकालीन राजशाही शासन व्यवस्था की स्थापना हुई।

1613 – मुगल बादशाह जहांगीर ने ईस्ट इंडिया कंपनी को सूरत में कारखाना लगाने की अनुमति दी।

1720 – स्वीडेन तथा प्रशिया का शांति समझौता हुआ।

1793 – प्रशिया की सेना ने नीदरलैंड के वेनलो पर कब्जा किया।

1814 – यूरोपीय देश नार्वे ने स्वतंत्रता की घोषणा की।

1847 – तेज दिमाग के बूते दुनिया को कई नायाब चीजें देने वाले अल्वा एडिसन का जन्म हुआ।

1856 – ईस्ट इंडिया कंपनी ने अवध पर कब्जा किया।


1889 – जापान में मेजी संविधान को अंगीकार किया गया।

1917 – दुनिया में सबसे ज्यादा पढ़े जाने लेखकों में से एक सिडनी शेल्डन का जन्म हुआ।

1919 – फ्रेडरिक एबर्ट जर्मनी के राष्ट्रपति चुने गये।

1929 – वैटिकन और इटली के बीच लेटरैन समझौता हुआ जिसके बाद वैटिकन को औपचारिक रुप से स्वतंत्रता मिली।

1944 – जर्मन की सेना इटली के अप्रिलिया पर दोबारा कब्जा किया गया।

1953 – सोवियत संघ ने इजरायल के साथ कूटनीतिक संबंध तोड़े।

1955 – भारत में पहली बार अखबारों का प्रकाशन शुरु हुआ।

1959 – भारतीय क्रिकेटर वीनू माकंड ने अपना आखिरी टेस्ट वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली में खेला।

1964 – ताइवान ने फ्रांस के साथ कूटनीतिक संबंध तोड़े।

1966 – पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का ताशकंद में निधन हुआ।

1968 – जनसंघ संस्थापक, लेखक, पत्रकार पंडित दीन दयाल उपाध्याय की हत्या मुगलसराय में की गई।

1979 – ईरान के प्रधानमंत्री ने इस्तीफा दिया, ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला खमेनी का सत्ता पर कब्जा हुआ।

1987 – अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।

1990 – दक्षिण अफ्रीका के महान नेता नेल्सन मंडेला को 27 साल लंबी कैद के बाद रिहाई मिली।

2013 – रूस के कोमी क्षेत्र में विस्फोट में 18 खदान कर्मी मारे गये।