A blog for gk-gs Current Affairs, for all exam in Hindi medium.

Saturday 25 February 2017

ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 26 फ़रवरी का दिन​


26 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
1994 - उत्तरी कोरिया अपने परमाणु संयंत्रों को अंतर्राष्ट्रीय निरीक्षण के लिए खोलने पर सहमत।
1995 - कॉपीराइट मुद्दे पर सं.रा. अमेरिका एवं चीन के मध्य समझौता।
1999 - पांच ग्रैमी अवार्ड जीतकर रैप गायिका लॉरिन हिल ने नया रिकार्ड बनाया।
2001 - क्रिकेट के महानतम खिलाड़ी सर डॉन ब्रैडमैन का निधन।
2002 - अफ़ग़ानिस्तान के अंतरिम प्रधानमंत्री हामिद करजई भारत की दो दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे।
2004 - मकदुनिया के राष्ट्रपति बेरिस ट्रेज कोवस्की की विमान दुर्घटना में मृत्यु।
2006 - परमाणु परिशोधन पर ईरान और रूस में समझौता।
2007 - नेपाल सरकार द्वारा नरेश की सम्पत्ति का राष्ट्रीयकरण करने की घोषणा।
2008-
       ❒ रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव ने वर्ष 2008-09 का रेल बजट संसद में पेश किया। भारत परमाणु अस्त्र ले जाने में सक्षम बैलेस्टिक मिसाइल का समुद्र के भीतर सफल परीक्षण किया।
       ❒ नेपाल में संविधान सभा के होने वाले चुनाव में माओवादी नेता प्रचंड ने अपना पर्चा भरा।
2009- इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश हेमन्त लक्ष्मण गोखले का स्थानान्तरण मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश के रूप में हुआ।
26 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति
1887 - बेनेगल नरसिंह राव - एक भारतीय प्रशासनिक अधिकारी, विधिवेत्ता, राजनयिक और राजनीतिज्ञ थे।
1908 - लीला मजूमदार, बांग्ला साहित्यकार
1946 - मृणाल पाण्डे, पत्रकार एवं साहित्यकार
26 फ़रवरी को हुए निधन
1966 - विनायक दामोदर सावरकर, भारतीय राष्ट्रवादी और स्वतंत्रता सेनानी
1886 - नर्मद - गुजराती भाषा के युग प्रवर्तक माने जाने वाले रचनाकार।
1712 - बहादुर शाह प्रथम - दिल्ली का सातवाँ मुग़ल बादशाह थे।