A blog for gk-gs Current Affairs, for all exam in Hindi medium.

Thursday 9 February 2017

आज का इतिहास 10 फरवरी (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 10 फरवरी को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1616 – ब्रिटेन के राजदूत सर थॉमस रो मुगल शासक जहांगीर के दरबार अजमेर में आये।

1692 – कलकत्ता के संस्थापक जॉब चारनॉक का कलकत्ता में निधन हुआ।

1763 – पेरिस की संधि से फ्रांसीसी-भारतीय युद्ध की समाप्ति हुई।

1818 – अंग्रेजों तथा मराठा के बीच तीसरा तथा अंतिम युद्ध रामपुर में लड़ा गया।

1846 – अंग्रेजों ने सोबरांव की लड़ाई में सिखों को पराजित किया।

1847 – बांग्ला कवि लेखक नवीनचंद्र सेन का जन्म हुआ।

1879 – अमेरिका के कैलिफोर्निया थियेटर में पहली बार रोशनी के लिए बिजली का इस्तेमाल किया गया।

1904 – जापान तथा रूस ने युद्ध की घोषणा की।


1912 – ब्रिटेन के किंग जार्ज पंचम तथा क्वीन मैरी भारत से रवाना हुए।

1916 – ब्रिटेन में सैन्य भर्ती शुरू हुआ।

1918 – सोवियत नेता लियो ट्रोटस्की ने रूस के प्रथम विश्व युद्ध से हटने की घोषणा की।

1931 – नयी दिल्ली भारत की राजधानी बनी।

1933 – जर्मनी के तानाशाह हिटलर ने मार्क्सवाद के समाप्त होने की घोषणा की।

1947 – द्वितीय विश्व युद्ध में घटक सरकारों और संयुक्त सेनाओं के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए।

– नीदरलैंड्स रेडियो यूनियन की स्थापना हुई।

1959 – अमेरिका के सेंट लुईस में तूफान से 19 की मौत हुई और 265 घायल हुए।

1961 – कनाडा में नियाग्रा जलप्रपात की पनबिजली परियोजना से बिजली का उत्पादन शुरु हुआ।

1966 – यूरोपीय देश बेल्जियम में हारमेल की सरकार ने इस्तीफा दिया।

1972 – सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान में परमाणु परीक्षण किया।

1989 – अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल से परमाणु परीक्षण किया।

1991 – मुक्केबाजी की दुनिया के सबसे सफल खिलाड़ी रहे माइक टाइसन को बलात्कार का दोषी पाकर 6 साल की सजा सुनाई।

– लिथवानिया की जनता ने इस देश को रुस से स्वाधीनता दिलाने के लिए भारी संख्या में वोट डाले। इस देश की संसद ने मार्च सन 1990 में स्वाधीनता की घोषणा की।

1996 – आईबीएम के सुपर कंप्यूटर डीब ब्लू ने शतरंज में वर्ल्ड चैम्पियन मैरी कास्परोव को पहली बार हराया।

1998 – बांग्लादेश में मुक्ति वाहिनी छापामार गुट ने स्वाधीनता की लड़ाई को समाप्त करते हुए सरकार के समक्ष हथियार डाले। इससे देश की 25 वर्षीय हिंसा समाप्त हुई जिसमें हज़ारों लोग मारे गये थे।