A blog for gk-gs Current Affairs, for all exam in Hindi medium.

Thursday 9 February 2017

करेंट अफेयर्स क्विज़: 9 फरवरी 2017​​​​​​​


1. केन्द्र सरकार ने फरवरी 2017 के दौरान किस निजी उपक्रम में अपनी 2% हिस्सेदारी बेच कर लगभग 6,700 करोड़ रुपए हासिल किए?
a.    हिंदुस्तान फ्लूरोकार्बन्स
b.    आईटीसी
c.    ब्रिज ऐंड रूफ कंपनी
d.    इनमें से कोई नहीं

2. कौन सा राज्य कैबिनेट मंत्रियों की कैबिनेट बैठक के लिए तैयार ई-कैबिनेट सॉल्यूशन को अपनाने वाला देश का पहला पूर्वोत्तर राज्य बना?
a.    बिहार
b.    पंजाब
c.    अरुणाचल प्रदेश
d.    झारखंड

3. निम्न में से कौन सा देश सौर ऊर्जा का विश्व का सबसे बड़ा उत्पादक देश बना?
a.    नेपाल
b.    भूटान
c.    जापान
d.    चीन

4. एलिस्टर कुक ने किस देश के टेस्ट कप्तान पद से इस्तीफा दिया?
a.    इंग्लैंड
b.    वेस्टइंडीज
c.    दक्षिण अफ्रीका
d.    इनमें से कोई नहीं

5. केंद्र सरकार ने किस वर्ष तक किसानों की आय को दुगना करने का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए एक समिति गठित की है?
a.    2020
b.    2022
c.    2025
d.    2030

6. निम्न में से किस देश ने अफगानिस्तान पर प्रमुख क्षेत्रीय सम्मेलन बुलाया?
a.    रूस
b.    चीन
c.    नेपाल
d.    भारत

7. ब्रिटेन के सांसदों ने हाउस ऑफ कॉमन्स में ब्रिटेन के यूरोपीय संघ छोड़ने के बारे में सरकार की कार्रवाई हेतु किस विधेयक को मंजूरी दे दी?
a.    वीजा विधेयक
b.    ब्रेक्जिट विधेयक
c.    उच्च शिक्षा विधेयक
d.    उपरोक्त में से कोई नही

8. अमेरिका के दो शीर्ष सीनेटरों ने आव्रजन (ग्रीन कार्ड) का स्तर कम करके आधा करने हेतु सीनेट में एक विधेयक पेश किया, ये सीनेटर किस पार्टी के हैं?
a.    रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टी
b.    डेमोक्रेटिक और लेबर पार्टी
c.    लेबर और रिपब्लिकन पार्टी
d.    रिपब्लिकन पार्टी

9. केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत कितने प्रमुख रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास हेतु स्वीकृति प्रदान की?
a.    560
b.    250
c.    300
d.    400

10. उच्चतम न्यायालय ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के किस न्यायाधीश को न्यायालय की अवमानना करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया?
a.    न्यायाधीश आर एन शुक्ल
b.    न्यायाधीश जाहिद अल्वी
c.    न्यायाधीश सी.एस कर्णन
d.    न्यायाधीश रविन्द्र मिश्र

11. विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने केन्द्रीय विश्वविद्यालयों को कितने वर्ष में एक बार पाठ्यक्रमों की समीक्षा और संशोधन करने का सुझाव दिया?
a.    पांच
b.    तीन
c.    चार
d.    दो  

12. निम्नलिखित में से किसे सोमालिया का राष्ट्रपति नियुक्त किया गया?
a.    अल हसन अल कुवैती
b.    मोहम्मद अब्दुल्ला फर्माजो
c.    हसन शेख महमूद
d.    वजिहत रहमान

13. भारत में किस स्थान पर 181 इरावदी डॉल्फिन पायी गयीं?
a.    केरल
b.    ओडिशा
c.    पश्चिम बंगाल
d.    तमिलनाडु

14. निम्नलिखित में से किसे अगले दो वर्ष के लिए प्रवर्तन निदेशालय का निदेशक नियुक्त किया गया?
a.    अलोक सिंह
b.    विवेक कुमार
c.    अनंत गोस्वामी
d.    कर्नल सिंह

15. केन्द्रीय मंत्रिमंडल द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल साक्षरता बढ़ाये जाने हेतु किस कार्यक्रम का आरंभ किया गया?
a.    प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान
b.    सरदार पटेल ग्रामीण साक्षरता विकास कार्यक्रम
c.    दीनदयाल डिजिटलीकरण अभियान
d.    राष्ट्रीय डिजिटल जागरुकता मिशन

✰ उत्तर-​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​
1.b. आईटीसी
2.c. अरुणाचल प्रदेश
3.d. चीन
4.a. इंग्लैंड
5.b. 2022
6.a. रूस
7.b. ब्रेक्जिट विधेयक
8.a. रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टी
9.d. 400
10.c. न्याययाधीश सी.एस कर्णन
11.b. तीन
12.b. मोहम्मद अब्दुल्ला फर्माजो
13.b. ओडिशा
14.d. कर्नल सिंह
15.a.  प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान