A blog for gk-gs Current Affairs, for all exam in Hindi medium.

Sunday 19 February 2017

आज का इतिहास 20 फरवरी (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 20 फरवरी को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1547 – हेनरी अष्टम की मृत्यु के बाद किंग एडवर्ड षष्टम ने इंग्लैंड की सत्ता संभाली।

1677 – फ़्रांस ने हेटी में स्पेन की सेना को पराजित किया और इस क्षेत्र पर फ़्रांसीसी साम्राज्यवाद आरंभ हुआ।

1707 – मुगल शासक अौरंगजेब का अहमदनगर में निधन हुआ।

1811 – ऑस्ट्रिया को दिवालिया घोषित किया गया।

1835 – कलकत्ता मेडिकल कॉलेज आधिकारिक तौर पर खोला गया।

1846 – अंग्रेजों ने लाहौर पर कब्जा किया।

1847 – रॉयल कलकत्ता टर्फ क्लब की स्थापना हुई।


1868 – अमृत बाजार पत्रिका का पहला साप्ताहिक अंक बंगाली में प्रकाशित हुआ।

1928 – ब्रिटेन ने जार्डन के साथ होने वाले समझौते के अनुसार इस देश की अधीनता को औपचारिकता दी।

1947 – ब्रिटेन के प्रधानमंत्री क्लेमेंट अट्टली ने घोषणा की कि ब्रिटेन जून 1948 तक भारत को छोड़ देगा।

1950 – नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बड़े भाई और राष्ट्रवादी नेता शरत चंद्र बोस का निधन हुआ।

1965 – नासा द्वारा प्रेक्षेपित रेंजर आठ चांद पर उतरा, फोटो और जरूरी डेटा भेजे।

1968 – मुंबई के के.ई.एम अस्पताल में डॉ. पी.के. सेन ने पहली बार हृदय प्रत्यारोपण किया गया।

1975 – मार्गरेट थैचर ब्रिटिश कंजर्वेटिव पार्टी की नेता निर्वाचित हुई।

1976 – बॉम्बे हाई ने व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए कच्चे तेल का उत्पादन शुरु किया।

1983 – उत्तर पूर्वी राज्य असम में होने वाली विधानसभा चुनाव से पहले व्यापक पैमाने पर हिंसा भड़कने से 600 लोगों की मौत हुई।

1986 – सोवियत रूस ने मीर अंतरिक्ष केंद्र का प्रक्षेपण किया।

1987 – मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश भारत के 23वें और 24वें राज्य बने।