A blog for gk-gs Current Affairs, for all exam in Hindi medium.

Saturday 4 February 2017

आज का इतिहास 5 फरवरी (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 5 फरवरी को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1630 – सिखों के सातवें गुरु हर राय का पंजाब के कीरतपुर में जन्म हुआ।

1679 – जर्मन शासक लियोपोल्ड प्रथम ने फ्रांस के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1783 – इटली के कालाब्रिया में आये भीषण भूकंप में 30000 लोग मारे गये।

1870 – फिलाडेल्फिया के थियेटर में पहली बार चलचित्र दिखाई गई।

1881 – स्काटलैंड के इतिहासकार दार्शनिक एवं पूर्वी मामलों के विशेषज्ञ थामस कारलायल का निधन हुआ।

1900 – अमेरिका और ब्रिटेन के मध्य पनामा नहर के लिये एक समझौते पर हस्ताक्षर हुए।

1904 – क्यूबा अमेरिका के कब्जे से मुक्त हुआ।


1916 – हिंदी के लोकप्रिय कवि जानकी वल्लभ शास्त्री का जन्म हुआ।

1917 – मैक्सिको ने नया संविधान अंगीकृत किया।

1922 – उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के पास चौरी चौरा कस्बे में उग्र भीड़ ने थाने में आग लगा दी जिसमें 22 पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी।

1924 – रेडियो समय संकेतक जीएमटी का पहली बार प्रसारण रायल ग्रीनबीच से हुआ।

1931 – मैक्सिने डनलप पहली ग्लाइडर पायलट बनी।

1961 – ब्रिटिश समाचार पत्र संडे टेलीग्राफ के पहले संस्करण का प्रकाशन हुआ।

1967 – अनास्तासियो सोमोजा निकारागुआ के राष्ट्रपति चुने गये।

1970 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

1976 – अमिताभ बच्चन के अभिनेता पुत्र अभिषेक बच्चन का जन्म हुआ।

1996 – इंग्लैंड में पहली बार जीएम टमाटरों से बनी प्यूरी वहां के बाजारों में बिकनी शुरू हुई।

1999 – दक्षिणी अफ़्रीक़ा के राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला ने संसद में राष्ट्र को संबोधित करके अंतिम भाषण दिया। उसी वर्ष के मई महीने में उन्होंने पद छोड़ दिया।

2007 – भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स अन्तरिक्ष में सबसे अधिक समय बिताने वाली महिला बनीं।

2008 – भारतीय आमित्क योगी महिर्ष महेश योगी का निधन हुआ।

– पाकिस्तान के विवादस्पद परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर खान को सरकार ने अपने करीबी मित्रों से मिलने की अनुमति दी।

2010 – भारतीय निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने नीदरलैंड इंटरनेशनल शूटिंग चैपियनशिप में 600 में से 596 अंक हासिल कर स्वर्ण जीता।