A blog for gk-gs Current Affairs, for all exam in Hindi medium.

Wednesday 1 February 2017

आज का इतिहास 2 फरवरी (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 2 फरवरी को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1556 – चीन के शैन्सी प्रांत में आये विनाशकारी भूकंप में करीब आठ लाख तीस हजार लोगों की मौत हुई।

1626 – चार्ल्स प्रथम इंग्लैंड के सम्राट बने।

1788 – देश में प्रशासनिक सुधारों के लिए पिट्स नियामक अधिनियम को लागू किया गया।

1792 – फ़्रांस की क्रान्ति का मुक़ाबला करने के लिए ऑस्ट्रिया के तानाशाह लियोपोल्ड और प्रॉस के नरेश फ़्रेडरिक गयूम के बीच बर्लिन समझौते पर हस्ताक्षर हुए।

1814 – कलकत्ता (अब कोलकाता) संग्रहालय की स्थापना हुई।

1844 – विभिन्न गैसों के मिश्रण के नियम का पता लगाने वाले ब्रिटेन के वैज्ञानिक जॉन डेल्टन का निधन हुआ।

1862 – शंभूनाथ पंडित कलकत्ता उच्च न्यायालय के पहले भारतीय न्यायाधीश बने।

1878 – यूनान ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1889 – स्वतन्त्रता सेनानी और सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमारी अमृत कौर का जन्म हुआ।

1905 – उपन्यसकार, दार्शनिक और पटकथाकार लेखक एयन रैंड का जन्म हुआ।

1907 – डीमित्री ऐवेनोविच मेन्डलिफ़ नामक रुसी वैज्ञानिक का 73 वर्ष की आयु में सेन्ट पीटर्ज़बर्ग में निधन हुआ। उन्होंने पृथ्वी पर मौजूद रसायनिक तत्वों को सुव्यवस्थित तालिका बनाई।

1915 – देश के जाने-माने लेखक, कवि और स्तंभकार खुशवंत सिंह का जन्म हुआ।

1939 – हंगरी ने सोवियत संघ के साथ संबंध समाप्त किये।

1952 – मद्रास में भारत को पहली टेस्ट क्रिकेट में जीत प्राप्त हुई।

1953 – अखिल भारतीय खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड का गठन हुआ।

1960 – हिंदी साहित्य के महान उपन्यासकार चतुरसेन शास्त्री का निधन हुआ।

1970 – ब्रिटेन के दार्शनिक ब्रट्रेन्ड रसेल का 97 वर्ष की आयु में निधन हुआ। उन्होंने सन 1950 में सहित्य का नोबल पुरस्कार प्राप्त किया।

1990 – अफ़्रीकी नेशनल कांग्रेस पर 30 वर्ष पूर्व लगा प्रतिबन्ध हटाया गया।

1999 – ह्यूगो चावेज फ्रियास ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति का पदभार संभाला।

1999 – आस्ट्रेलिया कप्तान मार्क टेलर का अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लिया।

2004 – स्विस टेनिस प्लेयर रोजर फेडरर 237 हफ्तों तक लगातार पहली रैकिंग पर बने रहने का रिकार्ड बनाया।