A blog for gk-gs Current Affairs, for all exam in Hindi medium.

Sunday 26 February 2017

इतिहास के पन्‍नों में आज 27 फरवरी का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 27 फरवरी का दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे अमेरिकी संविधान में 22वें संशोधन के तहत राष्ट्रपति के लिए दो कार्यकाल सीमित किये गये, थॉमस अल्वा एडीसन ने बिजली से चलने वाले बल्ब का पेटेंट कराया इत्यादि घटित हुई। अन्य प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

27 फरवरी, 1594 – हेनरी IV फ्रांस का राजा बना।

27 फरवरी, 1670 – लियोपोल्ड प्रथम के आदेश के बाद आ​स्ट्रिया से यहूदियों को बाहर निकालना शुरू किया गया।

27 फरवरी, 1921 – वियना में इंटरनेशनल वर्किंग यूनियन आॅफ सोशलिस्ट पार्टी की स्थापना हुई।

27 फरवरी, 1931 – क्रांतिकारी एवं स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद ने इलाहाबाद के अल्फ्रेड पार्क में ब्रिटिश पुलिस के साथ मुठभेड़ में गिरफ्तारी से बचने के लिए खुद को गोली मार ली।

27 फरवरी, 1932 – अमेरिका में वर्जीनिया के बोसेवैन में एक कोयला खदान में विस्फोट से 38 लोगों की मौत हुई।


27 फरवरी, 1951 – अमेरिकी संविधान में 22वें संशोधन के तहत राष्ट्रपति के लिए दो कार्यकाल सीमित किये गये।

27 फरवरी, 1956 – लोकसभा के पहले स्पीकर जी. वी. मावलंकर का निधन हुआ।

27 फरवरी, 1956 – मिस्र में महिलाओं को वोट डालने का अधिकार मिला मिला।

27 फरवरी, 1557 – लंदन में रूस का दूतावास खुला।

27 फरवरी, 1965 – फ्रांस ने एकर अल्जीरिया में भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

27 फरवरी, 1974 – राष्ट्रपति वी. वी. गिरि ने नयी दिल्ली के तीन मूर्ति स्थित नेहरु मेमारियल म्यूजियम को राष्ट्र को समर्पित किया।

27 फरवरी, 1974 – अमेरिकी साप्ताहिक पत्रिका 'पीपुल' की बिक्री शुरू हुई।

27 फरवरी, 1880 – थॉमस अल्वा एडीसन ने बिजली से चलने वाले बल्ब का पेटेंट कराया।

27 फरवरी, 1982 – अबुल फ़त्रल मोहम्मद अहसानुद्दीन चौधरी बांग्लादेश के राष्ट्रपति नियुक्त हुए।

27 फरवरी, 1988 – पहली बार हेलीकॉप्टर डाक सेवा का उद्घाटन किया गया।

27 फरवरी, 1995 – उत्तरी इराक के जाखोे में एक कार बम विस्फोट में लगभग 54 लोग मारे गये।

27 फरवरी, 1999 – नाइजीरिया में असैन्य शासन के लिए चुनाव हुए।

27 फरवरी, 2002 – गोधरा रेलवे स्टेशन के पास साबरमती ट्रेन के एक डिब्बे में भीड़ ने आग लगा दी जिसमें 59 लोग मारे गये। इन मौतों के कारण गुजरात में सांप्रदायिक हिंसा फैल गई।

27 फरवरी, 2004 – फिलीपीन्स में एक आतंकवादी ने एक नाव को बम से उडा दिया जिसमें 116 लोग मारे गये।

27 फरवरी, 2013 – पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक बाजार में आग लगने से 20 लोगों की मौत हुई।