A blog for gk-gs Current Affairs, for all exam in Hindi medium.

Friday, 30 December 2016

कम्पटीशन पॉवर मैगजीन 2016-17


01. कम्पटीशन पॉवर नवंबर मैगजीन 2016 करेंट.pdf
02. कम्पटीशन पॉवर दिसम्बर मैगजीन 2016 करेंट.pdf
03. कम्पटीशन पॉवर जनवरी मैगजीन 2017 करेंट.pdf

Download Now

04. कम्पटीशन पॉवर फरवरी मैगजीन 2017 करेंट.pdf
   
05. कम्पटीशन पॉवर मार्च मैगजीन 2017.pdf
Download Now

Thursday, 29 December 2016

आज का इतिहास 30 दिसंबर (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 30 दिसंबर को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1703 – जापान की राजधानी टोक्यो में आए भूकम्प से 37 हजार लोगों की मौत हुई।

1706 – पुडुचेरी के संस्थापक व भारत में फ्रांसिसी उपनिवेश के पहले गवर्नर जनरल मार्टिन का निधन हुआ।

1803 – ब्रिटेन की इस्ट इंडिया कंपनी ने दिल्ली, आगरा तथा भरूच पर नियंत्रण किया।

1873 – अमेरिका के न्यूयार्क में माप तौल के लिए मेट्रोलॉजिकल सोसायटी का गठन हुआ।

1893 – रूस और फ्रांस ने सैन्य समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1906 – अखिल भारतीय मुस्लीम लीग की स्थापना ढाका में हुई जिसने आगे चलकर पाकिस्तान की मांग की।

1922 – रूस की क्रांति के बाद वहां USSR यानि 'यूनियन ऑफ सोवियत सोशलिस्ट रिपब्लिक्स' की स्थापना हुई। करीब 7 दशकों तक एक बेहद शक्तिशाली कम्युनिस्ट राष्ट्र के रूप सोवियत संघ का अस्तित्व रहा।

– भारत के युवा बैडमिंटन खिलाड़ी सौरभ वर्मा का जन्म हुआ।


1935 – इटली के लड़ाकू विमानों के बम हमले में अफ्रीकी देश इथोपिया स्थित स्वीडन की रेड क्रास इकाई ध्वस्त हुई।

1938 – वीके जोरिकिन ने इलेक्ट्रॉनिक टेलीविजन सिस्टम का पेटेंट कराया।

1943 – स्वतंत्रता सेनानी सुभाषचंद्र बोस ने पोर्ट ब्लेयर में भारत की आजादी का झंडा लहराया।

1947 – रोमानिया के नरेश के त्यागपत्र के साथ ही इस देश में राजशाही शासन व्यवस्था का अंत हुआ और लोकतंत्र की स्थापना हुई।

– फिलिस्तीन के बलदुश्शैख़ गांव पर दो ज़ायोनी संगठनों के आतंकवादियों ने आक्रमण किया। इस पाश्विक आक्रमण में फ़िलिस्तीनियों के घरों को जला दिया गया और 60 फिलिस्तीनी मौत के घाट उतार दिए गये।

1949 – भारत ने चीनी गणराज्य को मान्यता दी।

1971 – जाने माने वैज्ञानिक विक्रम साराभाई का त्रिवेन्द्रम में निधन हुआ।

1975 – अफ्रीकी देश मेडागास्कर में संविधान प्रभावी हुआ।

1979 – पश्चिमी अफ्रीकी देश टोगो ने संविधान अंगीकार किया।
1993 – वेटिकन ने इजरायल को मान्यता दी।

1996 – ग्वाटेमाला में गत 36 वर्षों से चला आ रहा गृहयुद्ध समाप्त हो गया।

2006 – पूर्व इराकी शासक सद्दाम हुसैन को फांसी पर चढ़ाया गया।

2012 – पाकिस्तान के ब्लूचिस्तान में आत्मघाती हमले में 19 लोगों की मौत हुई।

29 दिसम्बर 2016 करेंट अफेयर्स क्विज


1. समित गोहेल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में कितने  साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा?
a.    117 साल
b.    110 साल
c.    102 साल
d.    100 साल

2. टेनिस खिलाड़ी एना इवानोविच ने संन्यास की घोषणा की. निम्न में से वे किस देश की है?
a.    जापान
b.    सर्बिया
c.    नेपाल
d.    भूटान

3. किस समस्या से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने इंटीग्रेटेड वॉयस रिस्पांस सिस्टम (आईवीआरएस) सिस्टम लॉन्च किया?
a.    कॉल ड्रॉप की समस्या
b.    बिल की समस्या
c.    नेटवर्क की समस्या
d.    इनमें से कोई नहीं

4. कोका-कोला इंडिया ने बॉलीवुड के किस अभिनेता को थम्सअप इंडिया का नया ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया?
a.    मनोज वाजपेयी
b.    रणवीर सिंह
c.    आमिर खान
d.    इनमें से कोई नहीं

5. निम्न में से कौन सा राज्य वर्ष 2022 के राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करेगा?
a.    बिहार
b.    पंजाब
c.    मेघालय
d.    इनमें से कोई नहीं

6. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में नोट बंदी अध्यादेश को मंजूरी प्रदान की है. इसमे क्या प्रावधान किए गए हैं.
a.    केवल हजार रूपए के बंद नोट रखना दंडनीय अपराध घोषित
b.    केवल पांच सौ रूपए के बंद नोट रखना दंडनीय अपराध घोषित
c.    आगामी 31 मार्च से बंद नोट रखना दंडनीय अपराध घोषित
d.    उपरोक्त सभी

7. राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने किस पूर्व केंद्रीय गृहसचिव को दिल्ली का नया उपराज्य पाल नियुक्त किया है?
a.    आरके सिंह
b.    अनिल बैजल
c.    अनिल गोस्वामी
d.    एलसी गोयल

8. केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने सार्वजनिक क्षेत्र की कितनी दवा कम्पनियों को बकाया भुगतान हेतु अतिरिक्त पड़ी जमीन को आवश्यकतानुसार बेचने की मंजूरी प्रदान की है?
a.    आठ
b.    दस
c.    तीन
d.    चार

9. तुर्की और रूस, सीरिया संघर्ष-विराम की योजना पर सहमत हो गए, यह संघर्ष-विराम कब लागू किए जाने की उम्मीद है?
a.    28 दिसम्बर 2016 की रात्रि
b.    एक माह बाद
c.    1 जनवरी 2017 की रात्रि
d.    पुन: मीटिंग के बाद

10. अरूणाचल प्रदेश के तुतिंग में स्थि‍त भारतीय वायुसेना का अत्याधुनिक हवाई अड्डा एएलजी का शुभारम्भ किया गया, इसका लोकार्पण किसने किया?
a.    रक्षामंत्री मनोहर गोपाल कृष्ण प्रभु पारीकर
b.    प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी
c.    मुख्यमंत्री पेमा खांडू
d.    गृहमंत्री राजनाथ सिंह

11. विश्व बैंक ने भारत के किस राज्य की ग्रामीण सड़कों के विकास कार्य हेतु 235 मिलियन अमेरिकी डॉलर की सहायता राशि मंजूर की?
a.    गुजरात
b.    हरियाणा
c.    बिहार
d.    उत्तर प्रदेश

12. हाल ही में नील ब्रूम की शतकीय पारी के कारण न्यूज़ीलैंड ने किस देश को हराकर सीरीज़ जीती?
a.    भारत
b.    पाकिस्तान
c.    बांग्लादेश
d.    अफगानिस्तान

13. निम्नलिखित में से किस राज्य को अटल नवीकरण और शहरी पुनरोद्धार मिशन के तहत 266 करोड़ रुपये मंजूर किये गये?
a.    दिल्ली
b.    हरियाणा
c.    पंजाब
d.    मध्य प्रदेश

14. निम्नलिखित में से किसे जम्मू कश्मीर पुलिस का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया?
a.    के एस शर्मा
b.    ज़ाकिर शेख नायक
c.    पी एस गुप्ता
d.    एस पी वैद्य

15. पाकिस्तान द्वारा चीन की सहायता से आरंभ किये गये तीसरे परमाणु ऊर्जा संयंत्र का क्या नाम है?
a.    ऊर्जा-3
b.    तैमूर-3
c.    चश्मा-3
d.    काबिल-3

✰ उत्तर-
1.a. 117 साल
2.b. सर्बिया
3.a. कॉल ड्रॉप की समस्या
4.b. रणवीर सिंह
5.c. मेघालय
6.c. आगामी 31 मार्च से बंद नोट रखना दंडनीय अपराध घोषित
7.b. अनिल बैजल
8.d. चार
9.a. 28 दिसम्बर 2016 की रात्रि
10.c. मुख्यामंत्री पेमा खांडू
11.c. बिहार
12.c. बांग्लादेश
13.a. दिल्ली
14.d. एस पी वैद्य
15.c. चश्मा-3

करेंट अफेयर्स सारांश: 29 दिसम्बर 2016​


•    हाल ही में नील ब्रूम की शतकीय पारी के कारण न्यूज़ीलैंड ने इस देश को हराकर सीरीज़ जीती: बांग्लादेश

•    वह राज्य जहां विश्व बैंक द्वारा ग्रामीण सड़कों के विकास कार्य हेतु 235 मिलियन अमेरिकी डॉलर की सहायता राशि मंजूर की गयी: बिहार

•    वह राज्य जहां अटल नवीकरण और शहरी पुनरोद्धार मिशन के तहत 266 करोड़ रुपये मंजूर किये गये: दिल्ली

•    इन्हें हाल ही में जम्मू कश्मीर पुलिस का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया: एस पी वैद्य

•    पाकिस्तान द्वारा चीन की सहायता से आरंभ किये गये तीसरे परमाणु ऊर्जा संयंत्र का नाम है: चश्मा-3

•    समित गोहेल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में इतने  साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा: 117 साल

•    टेनिस खिलाड़ी एना इवानोविच ने संन्यास की घोषणा की. वे जिस देश की है: सर्बिया

•    वह समस्या जिससे निपटने के लिए केंद्र सरकार ने इंटीग्रेटेड वॉयस रिस्पांस सिस्टम (आईवीआरएस) सिस्टम लॉन्च किया: कॉल ड्रॉप की समस्या

•    कोका-कोला इंडिया ने बॉलीवुड के जिस अभिनेता को थम्सअप इंडिया का नया ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया: रणवीर सिंह

•    वह राज्य जो वर्ष 2022 के राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करेगा: मेघालय

•    केंद्रीय मंनत्रिमंडल ने हाल ही में नोट बंदी अध्यादेश को मंजूरी प्रदान की है. इसमे जो प्रावधान किए गए: आगामी 31 मार्च से बंद नोट रखना दंडनीय अपराध घोषित

•    राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने जिस पूर्व केंद्रीय गृहसचिव को दिल्ली का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया है: अनिल बैजल

•    केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने सार्वजनिक क्षेत्र की जितनी दवा कम्पनियों को बकाया भुगतान हेतु अतिरिक्ति पड़ी जमीन को आवश्यकतानुसार बेचने की मंजूरी प्रदान की: चार

•    तुर्की और रूस, सीरिया संघर्ष-विराम की योजना पर सहमत हो गए, यह संघर्ष-विराम जब लागू किए जाने की उम्मीद है: 28 दिसम्बर 2016 की रात्रि

•    अरूणाचल प्रदेश के तुतिंग में स्थि‍त भारतीय वायुसेना का अत्याधुनिक हवाई अड्डा एएलजी का शुभारम्भ किया गया, इसका लोकार्पण जिसने किया: रक्षा मंत्री मनोहर गोपाल कृष्ण प्रभु पारीकर

Wednesday, 28 December 2016

आज का इतिहास 29 दिसंबर (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 29 दिसंबर को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1530 – मुगल शासक बाबर का बेटा हुमायूं उसका उत्तराधिकारी बना।

1778 – ब्रिटेन की सेना ने अमेरिकी राज्य जॉर्जिया पर कब्जा किया।

1845 – टेक्सास अमेरिका का 28वां राज्य बना।

1884 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष व्योमेश चंद्र बनर्जी का कलकत्ता (अब कोलकाता) के किदरपोर में जन्म हुआ।

1889 – लैटिन अमरीका की प्रसिद्ध महिला लेखक और कवित्री गैबरीला मीस्ट्रल का चिली में जन्म हुआ।

1911 – सुन यात सेन को नए चीन गणतंत्र का राष्ट्रपति घोषित किया गया। चीन में आम जनता और साम्यवादी कार्यकर्ता उन्हें चीन गणतंत्र का राष्ट्रपिता मानते हैं।

– मंगोलिया किंग वंश के शासन से आजाद हुआ।

1917 – प्रसिद्ध भारतीय फ़िल्म निर्देशक तथा ख्यातिप्राप्त धारावाहिक ‘रामायण’ के निर्माता रामानन्द सागर का जन्म हुआ।


1922 – नीदरलैंड ने संविधान अंगीकार किया।

1937 – ब्रिटेन की सरकार और आयरलैंड के नेताओं के बीच एक समझौते पर ह्स्ताक्षर हुए किंतु द्वितीय विश्व युद्ध के आरंभ हो जाने के कारण ब्रिटेन की सरकार ने इस समझौते को क्रियान्वित नहीं किया।

1942 – बॉलीबवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना का जन्म हुआ।

1949 – यूरोपीय देश हंगरी में उद्योगों का राष्ट्रीयकरण किया गया।

1972 – अमेरिका में फ्लोरिडा राज्य के एवरग्लैड्स के समीप इस्टर्न त्रिस्टार जम्बो जेट विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 101 लोगों की मौत हुई।

– कलकत्ता मे मेट्रो रेल का काम शुरू हुआ।

1975 – अमेरिका के न्यूयार्क स्थित ला गारडिया हवाई अड्डे पर बम धमाके में 11 की मौत हुई और 75 घायल हुए।
– ब्रिटेन में महिलाओं और पुरुषों के समान अधिकार का कानून लागू हुआ।

1977 – विश्व का सबसे बड़ा ओपन एयर थियेटर 'ड्राइव' बंबई (अब मुम्बई) में खुला।

1978 – स्पेन में संविधान प्रभाव में आया।

1983 – भारतीय क्रिकेटर सुनील गावास्कर ने टेस्ट क्रिकेट में अधिकतम 236 रन वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाये।

1984 – कांग्रेस ने स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे भारी बहुमत से संसदीय चुनाव जीता था। इस चुनाव में 28 सीटें जीतकर तेलुगु देशम सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के तौर पर उभरी।

1988 – ऑस्ट्रेलिया में विक्टोरियाई पोस्ट ऑफिस संग्रहालय बंद हुआ।

1996 – ग्वाटेमाला और ग्वाटेमाला नेशनल रिवॉल्यूशनरी यूनिटी के नेताओं ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर कर गृह युद्ध का अंत किया।

2008 – प्रसिद्ध चित्रकार मंजीत बाबा का निधन हुआ।

2012 – पाकिस्तान में पेशावर के समीप आतंकवादियों के हमले में 21 सुरक्षाकर्मी मारे गये।

नर्मदा नदी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी -

नर्मदा नदी भारत में बहाने वाली प्रमुख नदियों में से एक है जो पूर्व से पश्चिम की ओर बहती है यह नदी भारत के राज्य गुजरात और मध्यप्रदेश की प्रमुख नदी है आइये जानते हैं नर्मदा नदी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी -


● नर्मदा नदी (Narmada River) का उद्गम स्थल अमरकण्टक शिखर से है

● ग्रंथों में इस नदी को रेवा के नाम से भी जाना जाता है

● नर्मदा नदी भारत की पांचवी बड़ी नदी मानी जाती है
इस नदी की लम्बाई लगभग 1310 किमी है

● नर्मदा नदी के किनारे बसे नगर ओंकारेश्वर, जबलपुर, रायगढ़ हैं

● इस नदी की सहायक नदियाँ बुढनेर, बंजर, शर, तबा, आदि हैं

● इस नदी पर बने बांध महेश्वर बाँध, इंदिरा सागर बाँध, सरदार सरोवर बाँध, रानीपुर बाँध आदि हैं

● यह नदी पश्चिम की तरफ खम्बात की खाड़ी में गिरती है

गेेट वे ऑफ इंडिया के बारे में रोचक बातें -

गेट वे ऑफ इंडिया ( Gateway of India) भारत की आर्थिक राजधानी मुम्‍बई (Financial capital Mumbai) में स्थित एक द्वार है इस द्वार की ऊॅचाई 85 फीट है यह द्वार होटल ताज महल के ठीक सामने स्थित है आइये जानते हैं गेेट वे ऑफ इंडिया के बारे में रोचक बातें -


● गेट वे ऑफ इंडिया का निर्माण तत्‍कालीन भारत सरकार द्वारा वर्ष 1920 में किया गया था

● यह द्वार मुंबई के दक्षिण में कोलाबा में समुद्र तट पर स्थित है

● यह द्वार 2 दिसंबर, 1911 में आये राजा जॉर्ज पंचम और रानी मैरी के आगमन की याद में बनाया गया था

● इस इमारत की नींव 31 मार्च 1911 को रखी गई थी

● यह द्वार वर्ष 1924 में बनकार तैयार हुआ था
इस द्वार का डिजाइन वास्‍तुकार जॉर्ज विटेट ने बनाया था

● आजादी के बाद अंतिम ब्रिटिश सेना इसी द्वार से होकर वापस गई थी

● यह इमारत अरब सागर के समुद्री मार्ग से आने वाले जहाजों आदि के लिए भारत का द्वार कहलाता है

● एलीफेंटा गुफाओं की यात्रा के लिए के लिए गेटवे ऑफ इंडिया एक शरूआती बिंदु के रूप में कार्य करता है

एक नज़र में हिंदी में करेंट अफेयर्स दिसंबर 2016


सभी परीक्षाओं के लिए समान रूप से उपयोगी करेंट अफेयर्स से सम्बंधित जानकारी का अध्ययन करें। यह सभी करेंट अफेयर्स प्रश्न उत्तर आगामी सरकारी परीक्षाओें जैसे आईएएस, पीसीएस, एसएससी, बैंक, एमबीए व अन्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

1. जयललिता के निधन के पश्चात् किसे तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनाया गया? – ओ पन्नीरसेव्लन

2. फेसबुक ने ई-वाणिज्य, खुदरा, यात्रा और वित्तीय सेवा खंडों हेतु किसे उद्योग निदेशक नियुक्त किया है? – पुलकित तिवारी

3. लाइफ लाइन एक्सप्रेस में कैंसर के इलाज के लिए कितने कोचों को जोड़ा गया हैं? – दो

4. भारत और किस देश के बीच द्विपक्षीय समुद्री युद्ध अभ्यास 'कोंकण 16' शुरू हुआ? – ब्रिटेन

5. चीन की सेना द्वारा किस सीमावर्ती क्षेत्र में सैन्य अभ्यास आरंभ किया गया? – अक्साई चिन

6. किस राज्य के उच्च न्यायालय ने गुर्जरों समेत पांच जातियों को दिया गया विशेष पिछड़ा वर्ग में आरक्षण रद्द किया? – राजस्थान उच्च न्यायालय

7. पद्मनाभस्वामी मंदिर हाल ही में चर्चा रहा, यह मंदिर किस राज्य में स्थित हैं? – केरल

8. केंद्र ने वर्ष 2018 तक कितने दिव्यांगों को कौशल विकास प्रशिक्षण उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है? – पांच लाख दिव्यांगों

9. पुस्तक ‘माइग्रेंट, रिफ्यूजी एंड स्टेटलेस इन साउथ एशिया’ के लेखक कौन हैं? – पार्था घोष

10. भारतीय संविधान के जनक बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर का 61वां महापरिनिर्वाण दिवस है। बाबा साहब की अस्थियां किस स्थान पर रखी गई थीं?   – चैत्य भूमि

11. किस वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्व सांसद का 7 दिसम्बर 2016 को चेन्नई स्थित अपोलो अस्पताल में निधन हो गया? – चो रामास्वामी

12. भारत और किस देश के बीच संयुक्त नौसैनिक अभ्यास 14 से 21 दिसंबर 2016 तक आयोजित किया जाएगा? – रूस

13. किसे नेशनल गैलरी ऑफ़ मॉडर्न आर्ट का निदेशक चयनित किया गया है? – अद्वैत गड्नायक

14. किसने न्यूज़ीलैण्ड के नए प्रधानमंत्री के रूप में 12 दिसम्बर 2016 को शपथ ली? – बिल इंग्लिश 

15. हाल ही में किस राज्य में एशिया का पहला साइकिल हाईवे खुला है? – उत्तर प्रदेश

16. पहली बार महिलाओं ने प्रसिद्ध हाजी अली दरगाह के अंदरूनी भाग में प्रवेश किया, इसके लिए किस महिला संगठन ने अभियान चलाया? – भूमाता ब्रिगेड

17. अमेरिका में ट्रम्प सरकार ने हाल ही में किसे अपना रक्षा मंत्री नियुक्त किया गया? – जेम्स मैटिस

18. कांग्रेस पार्टी के किस पूर्व सांसद और मशहूर शायर का 3 दिसम्बर 2016 को निधन हो गया? – बेकल उत्साही

19. उस एनआरआई महिला का क्या नाम है, जिसने यूके से भारत तक कार चलाकर 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' का संदेश दिया? – भारुलता

20. भारतीय उपग्रह का क्या नाम है जिसे तीन स्तरीय इमेजिंग डेटा उपलब्ध कराने हेतु सोलर पैनल पर तैनात कर दिया गया? – रिसोर्ससैट-2ए

21. किस देश में भारत-अरब पार्टनरशिप कांफ्रेस-2016 आयोजित की जाएगी? – ओमान

22. पृथ्वी की परिक्रमा करने वाले पहले अमेरिकी और विश्व के सबसे वृद्ध अंतरिक्ष यात्री का 95 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया, उनका क्या नाम है? – जॉन ग्लेन

23. पाकिस्‍तान के नये सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने खुफिया एजेंसी आईएसआई प्रमुख को उसके पद से हटा दिया, उसके स्थान पर किसको नियुक्त किया गया? – नवीद मुख्‍तार

24. ऑस्ट्रेलिया की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश किसे नियुक्त किया गया? – सुसेन किफेल

25. किसे सीबीआई निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया? – राकेश अस्थाना

26. किसे अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया गया? – एमेसिंग लुईखाम

27. न्यूज़ीलैण्ड के प्रधानमंत्री का क्या नाम है जिन्होंने हाल में पद से त्यागपत्र दे दिया? – जॉन की

28. प्रधान न्यायाधीश टीएस ठाकुर के बाद सर्वोच्च न्यायालय में भारत का 44 वां प्रधान न्यायाधीश किसे नियुक्त किया जाएगा? – जस्टिस जगदीश सिंह खेहर 

29. किसे टाइम पर्सन ऑफ़ द इयर-2016 चुना गया? – डोनाल्ड ट्रम्प

30. नव निर्वाचित अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने किस व्यक्ति का आंतरिक सुरक्षा मंत्री पद हेतु चयन किया? – मरीन जनरल जॉन केली

यहाँ क्लिक करें मेरे WhatsApp समूह में शामिल होने के लिए

28 दिसम्बर 2016 करेंट अफेयर्स क्विज


1. हाल ही में एनसीसी के महानिदेशक  किसे नियुक्त किया गया?
a.    लेफ्टिनेंट जनरल विनोद वशिष्ठ
b.    लेफ्टिनेंट जनरल रणवीर सिंह
c.    लेफ्टिनेंट जनरल विपिन रावत
d.    इनमें से कोई नहीं

2. मध्य प्रदेश के किस पूर्व मुख्यमंत्री का 28 दिसम्बर 2016 को निधन हो गया?
a.    दिग्विजय सिंह
b.    श्यामा चरण शुक्ल
c.    अर्जुन सिंह
d.    सुंदरलाल पटवा

3. किस देश ने प्रदूषण के खतरे से निपटने के लिए पर्यावरण टैक्स लगाया?
a.    नेपाल
b.    भूटान
c.    चीन
d.    भारत

4. एसोचैम रिपोर्ट के अनुसार भारत के कितने  करोड़ अबादी अब भी इंटरनेट से दूर है?
a.    90 करोड़
b.    95 करोड़
c.    99 करोड़
d.    75 करोड़

5. निम्न में से कौन सी राज्य 10वीं बार राष्ट्रीय साइकिलिंग चैंपियन बना?
a.    बिहार
b.    पंजाब
c.    केरल
d.    झारखंड

6. विदेशी अंशदान नियमन अधिनियम का उल्लंघन करने के आरोप में केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने कितने एनजीओ के लाइसेंस निरस्त किए?
a.    30 हजार
b.    25 हजार
c.    15 हजार
d.    20 हजार

7. निम्न में से किस देश की सरकार ने व्यापार का हवाला देते हुए सबसे बड़े नोट 5000 रुपये का चलन बंद करने से इंकार कर दिया?
a.    अफगानितान
b.    पाकिस्तानन
c.    क्यूबा
d.    वेनेजुएला

8. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड (एनसीआरपीबी) ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा मैट्रो परियोजना के निष्पादन हेतु कितने करोड़ ऋण जारी किया? 
a.    1500 करोड़ रूपए
b.    406 करोड़ रूपए
c.    800 करोड़ रूपए
d.    690 करोड़ रूपए

9. किस पूर्व मंत्री को भारतीय ओलंपिक संघ का आजीवन अध्यक्ष नियुक्त किया गया?
a.    प्रफुल्ल पटेल
b.    गुलाम नबी आजाद
c.    राजीव शुक्ला
d.    सुरेश कलमाड़ी

10.गुजरात रणजी टीम के ओपनर का निम्न में से क्या नाम है जिसने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में विश्व का नया रिकॉर्ड बना दिया?
a.    समित गोहेल
b.    पार्थिव पटेल
c.    करुण नायर
d.    मनीष मल्होत्रा 

11. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राज्य के अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोगों को किस सरकारी सेवा में 50 प्रतिशत अरक्षण दिए जाने की घोषणा की गयी?
a.    सिविल सेवा
b.    न्यायिक सेवा
c.    इंजीनियरिंग सेवा
d.    स्वास्थ्य सेवा

12. इंडियन आयल द्वारा किस शहर में सभी पेट्रोल पंप कैशलेस करने का फैसला लिया गया?
a.    चंडीगढ़
b.    चेन्नई
c.    कोहिमा
d.    पटना

13. असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल द्वारा राज्य के नागरिकों के लिए किस स्वास्थ्य बीमा का शुभारम्भ किया गया?
a.    जीवन आनंद स्वास्थ्य बीमा
b.    अटल अमृत स्वास्थ्य बीमा
c.    एक पहल स्वास्थ्य बीमा
d.    जीवन अनमोल स्वास्थ्य बीमा

14. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस राज्य में चार धाम महामार्ग परियोजना का शिलान्यास किया?
a.    उत्तराखंड
b.    हिमाचल प्रदेश
c.    मध्य प्रदेश
d.    तेलंगाना

15. रेल मंत्रालय द्वारा रेल दुर्घटना में मारे गये लोगों के लिए मुआवजा राशि 4 लाख से बढ़ाकर कितना कर दी गयी?
a.    5 लाख रुपये
b.    6 लाख रुपये
c.    7 लाख रुपये
d.    8 लाख रुपये

✰ उत्तर-​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​
1.a. लेफ्टिनेंट जनरल विनोद वशिष्ठ
2.d. सुंदरलाल पटवा
3.c. चीन
4.b. 95 करोड़
5.c. केरल
6.d. 20 हजार
7.b. पाकिस्तान
8.b.  406 करोड़ रूपए
9.d. सुरेश कलमाड़ी
10.a. समित गोहेल
11.b. न्यायिक सेवा
12.d. पटना
13.b. अटल अमृत स्वास्थ्य बीमा
14.a. उत्तराखंड
15.d. 8 लाख रुपये

करेंट अफेयर्स सारांश: 28 दिसम्बर 2016


•    वह शहर जहां इंडियन आयल ने सभी पेट्रोल पंप कैशलेस करने का फैसला लिया गया: पटना

•    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राज्य के अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोगों को इस सरकारी सेवा में 50 प्रतिशत अरक्षण दिए जाने की घोषणा की गयी: न्यायिक सेवा

•    असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल द्वारा राज्य के नागरिकों के लिए आरंभ किया गया स्वास्थ्य बीमा: अटल अमृत स्वास्थ्य बीमा

•    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस राज्य में चार धाम महामार्ग परियोजना का शिलान्यास किया: उत्तराखंड

•    रेल मंत्रालय द्वारा रेल दुर्घटना में मारे गये लोगों के लिए मुआवजा राशि 4 लाख से बढ़ाकर की गयी: 8 लाख रुपये

•    हाल ही में एनसीसी के महानिदेशक जिसे नियुक्त किया गया: लेफ्टिनेंट जनरल विनोद वशिष्ठ

•    मध्य प्रदेश के जिस पूर्व मुख्यमंत्री का 28 दिसम्बर 2016 को निधन हो गया: सुंदरलाल पटवा

•    जिस देश ने प्रदूषण के खतरे से निपटने के लिए पर्यावरण टैक्स लगाया: चीन

•    एसोचैम रिपोर्ट के अनुसार भारत के जितने करोड़ अबादी अब भी इंटरनेट से दूर है: 95 करोड़

•    वह राज्य जो 10वीं बार राष्ट्रीय साइकिलिंग चैंपियन बना: केरल

•    विदेशी अंशदान नियमन अधिनियम का उल्लंघन करने के आरोप में केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने जिस संख्या में एनजीओ के लाइसेंस निरस्त किए: 20 हजार

•    निम्न में से जिस देश की सरकार ने व्यापार का हवाला देते हुए सबसे बड़े नोट 5000 रुपये का चलन बंद करने से इंकार कर दिया: पाकिस्ता‍न

•    राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड (एनसीआरपीबी) ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा मैट्रो परियोजना के निष्पादन हेतु जितने करोड़ धनराशि ऋण जारी किया: 406 करोड़ रूपए

•    जिस पूर्व मंत्री को भारतीय ओलंपिक संघ का आजीवन अध्यक्ष नियुक्त किया गया: सुरेश कलमाड़ी

•    गुजरात रणजी टीम के ओपनर का नाम, जिसने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में विश्व में नया रिकॉर्ड बनाया: समित गोहेल