A blog for gk-gs Current Affairs, for all exam in Hindi medium.

Sunday 2 April 2017

करेंट अफेयर्स क्विज: 27 मार्च 2017​​​​​​​​​​​

1. सुप्रीम कोर्ट ने आधार कार्ड की अनिवार्यता के मुद्दे पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार को क्या निर्देश जारी किए?
a. आधार कार्ड को उपयोगिता केंद्र सरकार के निर्णयाधीन
b. आधार कार्ड को कल्याणकारी योजनाओं हेतु अनिवार्यता किया
c. आधार कार्ड को कल्याणकारी योजनाओं हेतु बाध्यकारी नहीं बनाया जा सकता
d. बी और सी सही

2. केंद्र सरकार ने देश में मौजूदा सभी मोबाइल फोन उपभोक्ताओं के मोबाइल नम्बर को किस प्रपत्र से लिंक करने के निर्देश जारी किए?
a. वोटर कार्ड
b. आधार कार्ड 
c. पैन कार्ड
d. उपरोक्त सभी

3. देश में 94 शहरों में कराई गई क्रेडिट रेटिंग में निम्न में से कौन से नगर निगम सर्वोच्च आए?
a. मुम्बई, लुधियाना, अमृतशहर  
b. जयपुर, अहमदाबाद, कानपुर
c. बरेली, मुरादाबाद, आगरा 
d. एनडीएमसी, नवी मुंबई और पुणे

4. उत्‍तर प्रदेश सरकार ने राज्‍य में गौवध समीक्षा हेतु क्या निर्णय लिया?
a. गौवध समीक्षा आयोग का गठन
जि़ला स्‍तरीय समितियों का गठन
c. गौवध अधिनियम लागू किया
d. तीन सदस्यीय समिति का गठन

5. भारतीय रेल ने यात्रियों को ऑन लाइन सेवाएं सुलभ कराने हेतु  दूरदराज क्षेत्रों में लगभग कितने स्‍टेशनों पर वाईफाई हॉट-स्‍पॉट केयॉस्‍क स्‍थापित करने की घोषणा की?
a. पांच सौ
b. दो सौ
c. तीन सौ
d. आठ सौ

6. बजाज और निम्न में से किस कंपनी का भारत में गठजोड़ खत्म हो गया?
a. सुजुकी
b. होंडा
c. कावासाकी
d. इनमें से कोई नहीं

7. शिवाजी मेमोरियल की ऊंचाई 192 मीटर से बढ़कर कितने मीटर किए जाने की घोषणा की?
a. 220
b. 210
c. 200
d. 250

8. भारतीय मूल की निम्नलिखित में से किस ब्रिटिश फिल्म निर्माता को सिख रत्न सम्मान से नवाजा गया?
a. पंकज नायर
b. अमन कौर
c. गुरिंदर चड्ढा
d. इनमें से कोई नहीं

9. निम्न में से किस आयोग ने कहा कि हिंसा हेतु उकसाना ही घृणा फैलाने वाले बयान को तय करने का एक मात्र मापदंड नहीं हो सकता?
a. वित्त आयोग
b. विधि आयोग
c. गृह आयोग
d. इनमें से कोई नहीं

10. निम्नलिखित में से किस चीन समर्थित नेता को 26 मार्च 2017 को हांग कांग की अगlले प्रमुख के रूप में चुना गया?
a. कैरी लैम
b. माओत्से तुंग
c. जियांग जेमिन
d. इनमें से कोई नहीं

11. भारतीय नौसेना ने किस विमान वाहक पोत से बराक मिसाइल प्रणाली का सफल परीक्षण किया?
a. आईएनएस विक्रमादित्य
b. आईएनएस विराट
c. आईएनएस जलज
d. आईएनएस त्रिवेंद्रम

12. निम्नलिखित में से वह खिलाड़ी कौन है जिसने ऑस्ट्रलियन ग्रा प्री ख़िताब जीता ?
a. निको रोजबर्ग
b. सेबेस्टियन वेटेल
c. लुईस हैमिलटन
d. डेनियल रिकॉर्डो

13. हाल ही में निम्नलिखित में से किसे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का निदेशक चुना गया?
a. रणदीप गुलेरिया
b. विपिन सचदेवा
c. अनिरुद्ध अवस्थी
d. के के अग्रवाल

14. किस राज्य के सत्र न्यायालय ने एक महिला द्वारा दायर मासिक भत्ते में बढ़ोतरी की याचिका यह कहकर ख़ारिज कर दी कि यदि वह पढ़ी-लिखी है तो उसे खाली नहीं बैठना चाहिए?
a. बिहार
b. हरियाणा
c. पंजाब
d. दिल्ली

15. उत्तर-पूर्व के किन दो राज्यों के मध्य बनने वाली पूर्वोत्तर रोड नेटवर्क कनेक्टिविटी परियोजना को सीसीईए ने मंजूरी प्रदान की?
a. असम-मेघालय
b. अरुणाचल-त्रिपुरा
c. मेघालय-मिज़ोरम
d. असम-त्रिपुरा

✰ उत्तर-​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​
1. c. आधार कार्ड को कल्याणकारी योजनाओं हेतु बाध्यकारी नहीं बनाया जा सकता
2. b. आधार कार्ड
3. d. एनडीएमसी, नवी मुंबई और पुणे
4. b. जि़ला स्‍तरीय समितियों का गठन
5. a. पांच सौ
6. c. कावासाकी
7. b. 210
8. c. गुरिंदर चड्ढा
9. b. विधि आयोग
10. a. कैरी लैम
11. a. आईएनएस विक्रमादित्य
12. b. सेबेस्टियन वेटेल
13. a. रणदीप गुलेरिया
14. d. दिल्ली
15. c. मेघालय-मिज़ोरम