A blog for gk-gs Current Affairs, for all exam in Hindi medium.

Tuesday, 3 January 2017

देश की पहली महिला शिक्षक सावित्रीबाई फुले के जीवन की दस बातें


1. इनका जन्‍म 3 जनवरी, 1831 में दलित परिवार में हुआ था.

2. 1840 में 9 साल की उम्र में सावित्रीबाई की शादी 13 साल के ज्‍योतिराव फुले से हुई.

3. सावित्रीबाई फुले ने अपने पति क्रांतिकारी नेता ज्योतिराव फुले के साथ मिलकर लड़कियों के लिए 18 स्कूल खोले. उन्‍होंने पहला और अठारहवां स्कूल भी पुणे में ही खोला.

4. सावित्रीबाई फुले देश की पहली महिला अध्यापक-नारी मुक्ति आंदोलन की पहली नेता थीं.

5. उन्‍होंने 28 जनवरी 1853 को गर्भवती बलात्‍कार पीडि़तों के लिए बाल हत्‍या प्रतिबंधक गृह की स्‍थापना की.

6. सावित्रीबाई ने उन्नीसवीं सदी में छुआ-छूत, सतीप्रथा, बाल-विवाह और विधवा विवाह निषेध जैसी कुरीतियां के विरुद्ध अपने पति के साथ मिलकर काम किया.

7. सावित्रीबाई फुले ने आत्महत्या करने जाती हुई एक विधवा ब्राह्मण महिला काशीबाई की अपने घर में डिलवरी करवा उसके बच्चे यशंवत को अपने दत्तक पुत्र के रूप में गोद लिया. दत्तक पुत्र यशवंत राव को पाल-पोसकर इन्होंने डॉक्टर बनाया.

8. महात्मा ज्योतिबा फुले की मृत्यु सन् 1890 में हुई. तब सावित्रीबाई ने उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिये संकल्प लिया.

9. सावित्रीबाई की मृत्यु 10 मार्च 1897 को प्लेग के मरीजों की देखभाल करने के दौरान हुई.

10. उनका पूरा जीवन समाज में वंचित तबके खासकर महिलाओं और दलितों के अधिकारों के लिए संघर्ष में बीता. उनकी एक बहुत ही प्रसिद्ध कविता है जिसमें वह सबको पढ़ने लिखने की प्रेरणा देकर जाति तोड़ने और ब्राह्मण ग्रंथों को फेंकने की बात करती हैं…

जाओ जाकर पढ़ो-लिखो, बनो आत्मनिर्भर, बनो मेहनती
काम करो-ज्ञान और धन इकट्ठा करो

ज्ञान के बिना सब खो जाता है, ज्ञान के बिना हम जानवर बन जाते है

इसलिए, खाली ना बैठो,जाओ, जाकर शिक्षा लो

दमितों और त्याग दिए गयों के दुखों का अंत करो, तुम्हारे पास सीखने का सुनहरा मौका है

इसलिए सीखो और जाति के बंधन तोड़ दो, ब्राह्मणों के ग्रंथ जल्दी से जल्दी फेंक दो.

Monday, 2 January 2017

आज का इतिहास 3 जनवरी (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 3 जनवरी को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1496 – बहुमुखी प्रतिभा के धनी लियोनार्दो द विंची ने विमान बनाने की असफल कोशिश की।

1698 – इटली के लेखक और कवि पीटर मेताज़ ताज़ियो का जन्म हुआ।

1777 – जार्ज वाशिंगटन की सेना ने ब्रिटिश सेना को न्यूजीलैंड में पराजित किया।

1815 – फ्रांस, ब्रिटेन और आस्ट्रिया ने रूस और प्रसा के खिलाफ समूह बनाया।

1831 – महाराष्ट्र के सतारा में भारत की पहली महिला शिक्षिका सावित्री बाई फूले का जन्म हुआ।

1833 – ब्रिटेन ने दक्षिण अटलांटिक के फॉकलैंड द्वीप पर कब्जा जमाया।

1836 – एशिया की सबसे पुरानी प्रिंटिंग प्रेस के संस्थापक मुंशी नवल किशोर का उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में जन्म हुआ।

1852 – चीन का पहला कदम हवाई द्वीप पर पड़ा।

1870 – ब्रुकलिन ब्रिज का निर्माण प्रारंभ हुआ।

1875 – फ़्रांस के साहित्यकार और शब्दकोष विशेषज्ञ पियर लारोस का निधन हुआ।

1910 – रोज काम के लिए 8 घंटे तय करने के लिए ब्रिटेन में हड़ताल हुई।

1911 – अमेरिका में डाक बचत बैंक का उद्घाटन हुआ।

1923 – चेक गणराज्य के युवा शायर जेरी वोल्कर का टी.बी. के रोग से निधन हुआ।

1929 – महात्मा गांधी और लॉर्ड इरविन की मुलाकात हुई।

– आॅस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन ने इंग्लैंड के खिलाफ मेलबर्न में अपने करियर का पहला शतक लगाते हुए 112 रन बनाए।

1943 – टेलीविजन पर पहली बार गुमशुदा लोगों के बारे में सूचना का प्रसारण किया गया।

1956 – फ्रांस में एफिल टॉवर के ऊपरी हिस्से में आग लगने से नुकसान हुआ।

1957 – अमेरिका के पेनसिल्वेनिया में पहली बार बिजली घड़ी प्रदर्शित की गयी।

1959 – अलास्का को अमेरिका का 49वां राज्य घोषित किया गया।

1974 – बर्मा (अब म्यांमार) में संविधान को अंगीकार किया गया।

1980 – अफगान नेता ने अफगानिस्तान पर हुए सोवियत हमले का बचाव किया।

1991 – इजरायल ने 23 साल बाद सोवियत संघ में वाणिज्य दूतावास को दोबारा खोला।

1993 – अमेरिका और रूस ने परमाणु हथियारों को सीमित करने संबंधी संधि (स्ट्रैटेजिक आर्म्स रिडक्शन ट्रिटी) यानी स्टार्ट 2 पर हस्ताक्षर किए थे।

1998 – अल्जीरियाई इस्लामी विद्रोह में 412 लोगों की हत्या हुई।

2004 – मिस्र की विमानन कंपनी फ्लैश एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान 604 के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी 148 लोग मारे गये।

2013 – इराक के मुसय्यिब क्षेत्र में एक आत्मघाती बम विस्फोट में शिया समुदाय के 27 लोगों की मौत हो गयी और 60 घायल हो गये।

ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 3 जनवरी का दिन


3 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
1894 - रवीन्द्र नाथ टैगोर ने शांति निकेतन में 'पौष मेला' का उद्घाटन किया।
1901 - शांति निकेतन में ब्रह्मचर्य आश्रम खुला।
1929 - महात्मा गांधी लॉर्ड इरविन से मिले।
1968 - देश का पहला मौसम विज्ञान राकेट 'मेनका' का प्रक्षेपण।
1993 - अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश एवं रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन द्वारा 'स्टार्ट द्वितीय' संधि पर हस्ताक्षर किया गया।
1995 - हरियाणा के डबवाली में एक स्कूल में लगी भीषण आग में 360 लोगों की मौत।
1998 - अल्जीरियाई इस्लामी विद्रोह में 412 लोगों की हत्या।
2000 - कलकत्ता का नाम आधिकारिक रूप से कोलकाता रखा गया।
2002 - काठमाण्डू में दक्षेस विदेश मंत्रियों की बैठक में पाकिस्तान बेनकाब, भारत ने आतंकवादियों व अपराधियों के ख़िलाफ़ सबूत सार्वजनिक किए।
2004 - 12वें सार्क सम्मेलन में भाग लेने प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी इस्लामाबाद पहुँचे।
2005 - यूएसए ने तमिलनाडु में सुनामी पीड़ितों को साफ़ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 6.2 करोड़ रुपये की सहायता की घोषणा की।
2007 - चीन की मारग्रेट चान ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक पद की कमान सम्भाली।
2008 -
       ❒ बिजली उपकरण इंडो एशियन फ्युजगीयर लिमिटेड ने उत्तराखण्ड में हरिद्वार में 40 करोड़ रुपये के निवेश से नया अत्याधुनिक विचारगियर संयंत्र खोलने की घोषणा की।
       ❒ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 15 सदस्यीय टीम में लीबिया, वियतनाम, क्रोएशिया, कोस्टारिका और बुर्किनाफासो का पांच नये अस्थायी सदस्यों के रूप में चयन किया गया।
2009 - राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सभा में विश्वास मत हासिल किया।
3 जनवरी को जन्मे व्यक्ति
1831 - सावित्रीबाई फुले, सामाजिक कार्यकर्त्ता, भारत में पहली महिला शिक्षक, और मराठी भाषा में पहली महिला कवियत्री।
1938 - जसवंत सिंह - प्रसिद्ध भारतीय राजनेता।
1941 - संजय खान - बॉलीवुड अभिनेता।
1977 - गुल पनाग - मॉडल, बॉलीवुड अभिनेत्री
1981 - नरेश अय्यर भारतीय पार्श्वगायक
1915 - चेतन आनंद, प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशक
1903 - जयपाल सिंह - भारतीय हॉकी के प्रसिद्ध खिलाड़ियों में से एक।
3 जनवरी को हुए निधन
1972- मोहन राकेश लेखक व नाटककार
2002 - सतीश धवन - भारत के प्रसिद्ध रॉकेट वैज्ञानिक।
2005- जे एन दीक्षित, भारतीय सरकारी अधिकारी।
2013 - एम. एस. गोपालकृष्णन - भारत के प्रसिद्ध वायलिन वादक।
1979- परशुराम चतुर्वेदी, विद्वान शोधकर्मी समीक्षक
1871 - कुरिआकोसी इलिआस चावारा - केरल के सीरियन कैथॉलिक संत तथा समाज सुधारक।
3 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
● राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह।

करेंट अफेयर्स क्विज़: 2 जनवरी 2017


1. भारत और किस देश ने डीटीएए में संशोधन के लिए तीसरे प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किया?
a.    सिंगापुर
b.    पाकिस्तान
c.    नेपाल
d.    भूटान

2. आरबीआई ने एटीएम निकासी की दैनिक सीमा बढ़ाते हुए 1 जनवरी 2017 से अधिकतम दैनिक निकासी की सीमा 2500 रूपये से बढ़ाकर कितने रुपए तक कर दी है?
a.    4000 रुपए
b.    5000 रुपए
c.    4500 रुपए
d.    3500 रुपए

3. पाकिस्तान के सबसे उम्रदराज किस क्रिकेट खिलाड़ी का 31 दिसम्बर 2016 को निधन हो गया?
a.    इम्तियाज अहमद
b.    वकार हसन
c.    अजहर महमूद
d.    इनमें से कोई नहीं

4. कुश भगत ने पहली वेस्टर्न एशिया यूथ शतरंज चैंपियनशिप में कितने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा?
a.    एक स्वर्ण पदक
b.    तीन स्वर्ण पदक
c.    दो स्वर्ण पदक
d.    चार स्वर्ण पदक

5. भारत के किस स्टार खिलाड़ी ने पेशेवर टेनिस से संन्यास लेने की घोषणा की?
a.    सोमदेव देववर्मन
b.    महेश भूपति
c.    सानिया मिर्ज़ा
d.    इनमें से कोई नहीं

6. सुप्रीम कोर्ट ने किसे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटाये जाने का आदेश जारी किया?
a.    जगमोहन डालमिया
b.    सुनील गावसकर
c.    शशांक मनोहर
d.    अनुराग ठाकुर

7. निम्नलिखित में से किसे वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग में महालेखा नियंत्रक नियुक्त किया गया?
a.    के के मिश्रा
b.    विवेक तोमर
c.    आरती कृष्णन
d.    अर्चना निगम

8. अरुणाचल प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री 43 में से कितने विधायकों के साथ बीजेपी में शामिल हो गये तथा राज्य में बीजेपी की सरकार का गठन किया?
a.    33
b.    35
c.    38
d.    40

9. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नववर्ष की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम जारी संबोधन में गर्भवती महिलाओं के बैंक अकाउंट में कितनी राशि जमा कराये जाने की घोषणा की गयी?
a.    10,000 रुपये
b.    8,000 रुपये
c.    6,000 रुपये
d.    4,000 रुपये

10. राष्ट्रपति द्वारा नोटबंदी से सम्बंधित किस अध्यादेश को मंजूरी प्रदान की गयी?
a.    बैंक नोट अध्यादेश-2016 (देनदारियों की समाप्ति)
b.    नोटबंदी 2016 एक्ट (केंद्र सरकार उत्तरदायित्व)
c.    नवीन मुद्रा प्रचलन एक्ट 2016 (आदेशात्मक कार्यवाही)
d.    उपरोक्त में से कोई नहीं

11. राष्ट्रपति ने संघ लोक सेवा आयोग के निम्न में से किस सदस्य को अध्यक्ष का दायित्व सौंपा है?
a.    दीपक गुप्ता
b.    अलका सिरोही
c.    प्रो डेविड आर. सिम्लिह
d.    रमेश बहल

12. हाल ही में पाकिस्तान में 25वें मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति की गयी, निम्न में से मुख्य न्यायाधीश का क्या नाम है?
a.    शमशाद निसार
b.    मियाँ साकिब निसार
c.    फारूख अहमद 
d.    इस्लाम अंसारी

13. निम्न में से किन दो देशों ने 1 जनवरी 2017 को 26वीं बार अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की सूची साझा की?
a.    भारत और रूस
b.    पाकिस्तान और आस्ट्रेलिया
c.    भारत और फ़्रांस
d.    भारत और पाकिस्तान

14. डीआरडीओ (डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन) ने 2 जनवरी 2017 को बालासोर से अग्नि-4 मिसाइल का टेस्ट किया. इसकी प्रहार रेंज कितने किमी है?
a.    4 हजार
b.    7 हजार
c.    20 हजार
d.    5 हजार

15. निम्न में से किस संस्था ने सीरिया में राष्ट्रव्यापी संघर्ष विराम के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी?
a.    पीस मिशन ऑफ़ वर्ल्ड
b.    डब्ल्यूएचओ
c.    संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद
d.    उपरोक्त सभी 

✰ उत्तर-​
1.a. सिंगापुर
2.c. 4500 रुपए
3.a. इम्तियाज अहमद
4.b. तीन स्वर्ण पदक
5.a. सोमदेव देववर्मन
6.d. अनुराग ठाकुर
7.d. अर्चना निगम
8.a. 33
9.c. 6,000 रुपये
10.a. बैंक नोट अध्यादेश-2016 (देनदारियों की समाप्ति)
11.c. प्रो डेविड आर. सिम्लिह
12.b. मियाँ साकिब निसार
13.d. भारत और पाकिस्तान
14.a. 4 हजार
15.c. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद

करेंट अफेयर्स सारांश: 02 जनवरी 2017


•    सुप्रीम कोर्ट ने इन्हें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटाये जाने का आदेश जारी किया: अनुराग ठाकुर

•    इन्हें हाल ही में वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग में महालेखा नियंत्रक नियुक्त किया गया: अर्चना निगम

•    अरुणाचल प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री 43 में से इतने विधायकों के साथ बीजेपी में शामिल हो गये तथा राज्य में बीजेपी की सरकार का गठन किया: 33

•    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नववर्ष की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम जारी संबोधन में गर्भवती महिलाओं के बैंक अकाउंट में इतनी राशि जमा कराये जाने की घोषणा की गयी: 6,000 रुपये

•    राष्ट्रपति द्वारा नोटबंदी से सम्बंधित इस अध्यादेश को मंजूरी प्रदान की गयी: बैंक नोट अध्यादेश-2016 (देनदारियों की समाप्ति)

•    भारत और जिस देश ने डीटीएए में संशोधन के लिए तीसरे प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किया: सिंगापुर

•    आरबीआई ने एटीएम निकासी की दैनिक सीमा बढ़ाते हुए 1 जनवरी 2017 से अधिकतम दैनिक निकासी की सीमा 2500 रूपये से बढ़ाकर जितने रुपए तक कर दी है: 4500 रुपए

•    पाकिस्तान के सबसे उम्रदराज जिस क्रिकेट खिलाड़ी का 31 दिसम्बर 2016 को निधन हो गया: इम्तियाज अहमद

•    कुश भगत ने पहली वेस्टर्न एशिया यूथ शतरंज चैंपियनशिप में जितने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा: तीन स्वर्ण पदक

•    भारत के जिस स्टार खिलाड़ी ने पेशेवर टेनिस से संन्यास लेने की घोषणा की: सोमदेव देववर्मन

•    राष्ट्रपति ने संघ लोक सेवा आयोग के जिस सदस्य को आयोग के अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा है: प्रो डेविड आर. सिम्लिह

•    हाल ही में पाकिस्तान में 25वें मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति की गयी, मुख्य न्यायाधीश का नाम है: मियाँ साकिब निसार

•    जिन दो देशों ने 1 जनवरी 2017 को 26वीं बार अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की सूची साझा की: भारत और पाकिस्तान

•    डीआरडीओ (डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन) ने 2 जनवरी 2017 को बालासोर से अग्नि-4 मिसाइल का टेस्ट किया. इसकी प्रहार रेंज जितने किमी है: 4 हजार

•    जिस संस्था ने सीरिया में राष्ट्रव्यापी संघर्ष विराम के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद

Sunday, 1 January 2017

आज का इतिहास 2 जनवरी (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 2 जनवरी को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1757 – राबर्ट क्लाइव ने नवाब सिराजुद्दौला से कलकत्ता (अब कोलकाता) को वापस छीना।

1839 – फ्रांसीसी फोटोग्राफर लुई दागुएरे ने चांद की पहली फोटो प्रदर्शित की।

1899 – रामकृष्ण के आदेश के बाद साधु कलकत्ता (अब कोलकाता) स्थित बेलूर मठ में रहने लगे।

1941 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी के हमले से ब्रिटेन के कार्डिफ शहर स्थित लेनडॉफ कैथेड्रल को भारी नुकसान हुआ।

1942 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापानी सेना ने फिलीपींस की राजधानी मनीला पर कब्जा किया।

1843 – डाक सेवा, नियमित रुप से आंरभ हुई और ऑस्ट्रिया की राजधानी वियेना में पहली पत्र पेटिका लगाई गयी।

1920 – आईज़ेक आसीमोफ़ नामक रुसी लेखक व रसायन शास्त्री का जन्म हुआ।


1925 – कॉंगो के स्वतंत्रता अभियान के प्रमुख नेता पेट्रिस लोमोम्बा का जन्म हुआ।

1954 – भारत रत्‍न पुरस्कार देना प्रारम्भ किया गया।

1971 – ग्लासगो के इब्रॉक्स पार्क में दो मज़बूत प्रतिद्वंदी टीमें सेल्टिक और रेंजर्स के बीच हुए फुटबॉल मुक़ाबले के बाद घटी घटना में 66 लोग मारे गए।

1973 – जनरल एस एच एफ जे. मानेकशॉ को फील्ड मार्शल के पद पर पदोन्नति मिली।

1975 – बिहार के समस्तीपुर में जिले में एक बम विस्फोट में रेल मंत्री ललित नारायण मिश्रा घायल हुए।

1980 – ब्रिटिश स्टील कॉर्पोरेशन प्लांट में काम करने वाले कर्मचारियों ने पचास साल में पहली हार राष्ट्रीय स्तर पर हड़ताल की थी।

1989 – लोकप्रिय नाट्यकर्मी सफदर हाशमी को एक नाटक के दौरान असामाजिक तत्वों ने इतनी बेहरमी से पीटा कि उनकी मौत हो गई।

1991 – केरल के तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के तौर पर मान्यता दी गई।

1992 – आॅस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वार्न ने भारत के खिलाफ सिडनी टेस्ट से अपना क्रिकेट करियर शुरू किया। इनके नाम 145 टेस्ट मैचों में 708 विकेट दर्ज हैं।

1993 – श्रीलंका के गृह युद्ध में श्रीलंकाई नौसेना ने जाफना क्षेत्र में 35 से 100 नागरिकों की हत्या की।

– बॉसनिया के तीन अलग-अलग गुटों ने वहाँ नौ महीने से जारी लड़ाई को समाप्त करने और शांति स्थापित करने के मक़सद से बैठक की।

1998 – नाइजर के प्रधान मंत्री हामा अमादाउ को राष्ट्रपति इब्राहीम बारेमआनससेरा की हत्या के षड़यंत्र के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।

2016 – सऊदी अरब के जाने माने शिया मौलवी निम्र अल निम्र और 46 अन्य साथियों को सरकार की ओर से फांसी दी गई।

Like My Facebook Page

ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 2 जनवरी का दिन


2 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
1954-
       ❒ पद्म विभूषण पुरस्कार की स्थापना 2 जनवरी 1954 में की गयी थी।
       ❒ भारत रत्‍न पुरस्कार 2 जनवरी 1954 को प्रारम्भ किया गया था।
1973- जनरल एस. एफ. ए. जे. मानिक शॉ को फ़ील्ड मार्शल बनाया गया।
1989 - रणसिंधे प्रेमदास श्रीलंका के राष्ट्रपति बने।
1991- तिरुअनंतपुरम हवाई अड्डा को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनाया गया।
2001 - बांग्लादेश में 'फ़लवा' अवैध घोषित।
2002 - अर्जेन्टीना में 12 दिन में पांचवां राष्ट्रपति नियुक्त, देश दिवालिया घोषित, काठमाण्डू में दक्षेस विदेश मंत्रियों की बैठक प्रारम्भ, पाकिस्तान आतंकवादियों को सौंपने के लिए सशर्त तैयार।
2008-
       ❒ बलिया लोकसभा सीट पर हुए उप-चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी व पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर विजयी रहे।
       ❒ सैन फ़्रांसिस्को में रहने वाली समन हसनैन वर्ष 2002 की मिसेज पाकिस्तान वर्ल्ड चुनी गईं। चिली का दक्षिणी लाइमा ज्वालामुखी फटा।
2009- रिजर्ब बैंक ऑफ़ इंडिया ने बाज़ार में 20 करोड़ रुपये के राहत पैकेज देने का निर्णय लिया। भारत के सौरभ घोषाल स्कवैश रैकिंग में कैरियर की सर्वश्रेष्ठ रैकिंग हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बने।
2010-
       ❒ सोमालियाई जलदस्युओं ने इटली के जेनओआ से सोमालिया होते हुए भारत के कांडला बंदरगाह आ रहे सिंगापुर ध्वजवाहक एम.वी. प्रमोनी नामक रसायनिक जलपोत का अपहरण कर लिया।
       ❒ उत्तर प्रदेश में घने कोहरे के कारण पाँच ट्रेनों की दुर्घटना में 10 यात्रियों की मृत्यु हो गई और 40 घायल हो गए। इटावा के पास सराय भोपत स्टेशन पर दिल्ली की ओर आ रही लिच्छवी एक्सप्रेस ने मगध एक्सप्रेस को पीछे से टक्कर मार दी। कानपुर के पनकी से दो किलोमीटर की दूरी पर दिल्ली से जा रही प्रयागराज उसी ट्रैक पर खड़ी गोरखधाम एक्सप्रेस से टकरा गई। सरयू एक्सप्रेस एक ट्रॉली से टकरा गई।
2 जनवरी को जन्मे व्यक्ति
1878 - मन्नत्तु पद्मनाभन - केरल के प्रसिद्ध समाज सुधारक
1905- जैनेन्द्र कुमार- हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक कथाकार और उपन्यासकार।
1906 - डी. एन. खुरोदे - प्रसिद्ध भारतीय उद्यमी थे, जिनका भारत के दुग्ध उद्योग में योगदान।
1940 - एस. आर. श्रीनिवास वर्द्धन- भारतीय अमरीकी गणितज्ञ।
1970 - बुला चौधरी - प्रसिद्ध तैराक।
2 जनवरी को हुए निधन
1987 - हरे कृष्ण मेहताब - 'भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस' के प्रमुख नेता तथा आधुनिक उड़ीसा के निर्माताओं में से एक।
2011- बली राम भगत, प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष
2014 - अन्नाराम सुदामा, राजस्थानी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार
1989 - सफ़दर हाशमी - प्रसिद्ध मार्क्सवादी नाटककार, कलाकार, निर्देशक एवं गीतकार।
1950 - डॉ. राधाबाई - प्रसिद्ध महिला स्वतंत्रता सेनानी तथा समाज सुधारका।
2010 - राजेन्द्र शाह- गुजराती साहित्यकार

Computer pdf in Hindi language

Nirdeshak CURRENT AFFEARS ALL 2016-17


2017

02. फरवरी 2017 कर्रेंट अफेयर्स मासिक पत्रिका.pdf
Download Now

01. जनवरी 2017 कर्रेंट अफेयर्स मासिक पत्रिका.pdf 
Download Now

2016


12. दिसम्बर 2016 कर्रेंट अफेयर्स मासिक पत्रिका.pdf

Download Now

11. नवम्बर 2016 कर्रेंट अफेयर्स मासिक पत्रिका.pdf
Download Now

10. अक्टूबर 2016 कर्रेंट अफेयर्स मासिक पत्रिका.pdf
Download Now

09. सितम्बर 2016 कर्रेंट अफेयर्स मासिक पत्रिका.pdf
Download Now

08. अगस्त 2016 कर्रेंट अफेयर्स मासिक पत्रिका.pdf
Download Now

07. जुलाई 2016 कर्रेंट अफेयर्स मासिक पत्रिका.pdf
Download Now

06. जून 2016 कर्रेंट अफेयर्स मासिक पत्रिका.pdf
Download Now

04. अप्रैल 2016 कर्रेंट अफेयर्स मासिक पत्रिका.pdf
Download Now

03. मार्च 2016 कर्रेंट अफेयर्स मासिक पत्रिका.pdf
Download Now

02. फरवरी 2016 कर्रेंट अफेयर्स मासिक पत्रिका.pdf
Download Now

01. जनवरी 2016 कर्रेंट अफेयर्स मासिक पत्रिका.pdf
Download Now

सामान्य ज्ञान दर्पण मासिक पत्रिका 2016-17


सामान्य ज्ञान दर्पण - फरवरी 2017.pdf
Download Now

सामान्य ज्ञान दर्पण जनवरी 2017.pdf
Download Now

सामान्य ज्ञान दर्पण दिसम्बर 2016.pdf
Download Now

सामान्य ज्ञान दर्पण नवम्बर 2016.pdf
Download Now

सामान्य ज्ञान दर्पण अक्टूबर 2016.pdf
Download Now

सामान्य ज्ञान दर्पण सितम्बर 2016.pdf
Download Now

सामान्य ज्ञान दर्पण अगस्त 2016.pdf
Download Now

सामान्य ज्ञान दर्पण जुलाई 2016.pdf
Download Now

सामान्य ज्ञान दर्पण जून 2016.pdf
Download Now

सामान्य ज्ञान दर्पण मार्च 2016.pdf
Download Now

सामान्य ज्ञान दर्पण मई 2016.pdf
Download Now

सामान्य ज्ञान दर्पण अप्रैल 2016.pdf
Download Now

सामान्य ज्ञान दर्पण फरवरी 2016.pdf
Download Now

सामान्य ज्ञान दर्पण जनवरी 2016.pdf
Download Now