A blog for gk-gs Current Affairs, for all exam in Hindi medium.

Wednesday, 22 February 2017

भारत की जनसंख्या - अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न


1. 2011 की जनगणना के अनुसार बिहार का जनसंख्या की दृष्टि से भारतीय राज्यों में कौन-सा स्थान है? [JPSC]
(A) प्रथम (B) द्वितीय (C) तृतीय (D) चतुर्थ (Ans : C)

2. भारत की राष्ट्रीय जनसंख्या नीति, 2000 के अनुसार निम्नलिखित में से किस एक वर्ष तक जनसंख्या स्थिरता प्रापत करने का हमारा दीर्घावधि लक्ष्य हैं? [IAS (Pre)]
(A) 2025 (B) 2035 (C) 2045 (D) 2055 (Ans : C)

3. भारत की तीसरी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है? [GIC]
(A) तेलुगू (B) तमिल (C) मराठी (D) बंगाली (Ans : A)

4. वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार, निम्नलिखित में से किस राज्य में बाल-लिंग अनुपात सबसे कम है? [SSC]
(A) हरियाणा (B) पंजाब (C) छत्तीसगढ़ (D) बिहार (Ans : A)

5. भारत में जन्म लेने वाले एक अरबवें शिशु कन्या का क्या नाम रखा गया था? [RRB]
(A) रीटा (B) कैटरीना (C) सुनामी (D) आस्था (Ans : D)

6. 2011 की जनगणना के अनुसार का जनसंख्या घनत्व कितना व्यक्ति प्रति वर्ग किमी है? [BPSC]
(A) 689 (B) 819 (C) 1102 (D) 904 (Ans : C)

7. 2011 की जनगणना के अनुसार भारत की कुल जनसंख्या में शहरी जनसंख्या का अनुपात कितना है? [PPSC]
(A) 25.78% (B) 26.78%(C) 27.78% (D) 28.78% (Ans : C)

8. 2011 की जनगणना के अनुसार, सर्वाधिक कुल शहरी जनसंख्या वाला राज्य कौन-सा है? [BPSC (Pre)]
(A) उत्तर प्रदेश (B) महाराष्ट्र (C) तमिलनाडु (D) केरल (Ans : B)

9. निम्नलिखित वर्षों में से, किस एक वर्ष को भारतीय जनसंख्या के इतिहास में महान विभाजक वर्ष कहा जाता है? [Force]
(A) 1921 (B) 1935 (C) 1947 (D) 1951 (Ans : A)

10. 2011 की जनगणना के अन्तिम आँकडों के अनुसार भारत का सबसे कम जनसंख्या घनत्व वाला राज्य है– [B.Ed.]
(A) मिजोरम (B) अरुणाचल प्रदेश (C) मणिपुर (D) त्रिपुरा (Ans : B)

11. भारत में जनसंख्या घनत्व की दृष्टि से बिहार का क्रम है (केवल राज्यों में)– [BPSC (Pre)]
(A) पहला (B) तीसरा (C) आठवाँ (D) नोवाँ (Ans : A)

12. 2011 की जनगणना के अनुसार किस राज्य में महिलाओं में साक्षरता दर सबसे कम है? [M.P. Police]
(A) बिहार (B) राजस्थान (C) ओडिसा (D) सिक्किम (Ans : B)

13. 2011 की जनगणना भारतीय जनगणना इतिहास की कौन-सी जनगणना थी? [UPSC]
(A) तेरहवीं (B) चौदहवीं (C) पन्द्रहवीं (D) सोलहवीं (Ans : B)

14. भारत की जनसंख्या कब 100 करोड़ की हो गई? [BPSC (Pre)]
(A) मई, 2000 में (B) मई, 2001 में (C) मई, 2002 में (D) मई, 2003 में (Ans : A)

15. 2011 की जनगणना के अनुसार किस केन्द्र शासित प्रदेश में साक्षरता प्रतिशत अधिकतम है? [B.Ed.]
(A) दिल्ली (B) चण्डीगढ़ (C) पुदुचेरी (D) लक्षद्वीप (Ans : D)

16. भारत में पहली बार जनगणना कब हुई थी? [GIC]
(A) 1861 ई. (B) 1872 ई. (C) 1881 ई. (D) 1882 ई. (Ans : B)

17. 2011 की जनगणना के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-सा राज्य साक्षरता के राष्ट्रीय औसत से नीचे है? [BPSC]
(A) महाराष्ट्र (B) गुजरात (C) ओडिसा (D) प. बंगाल (Ans : C)

18. वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार भारत में प्रति हजार पुरुषों पर स्त्रियों की संख्या है– [SSC]
(A) 940 (B) 934 (C) 933 (D) 972 (Ans : A)

19. भारत का वह राज्य कौन-सा है जहाँ भारत की कुल जनसंख्या का 16.49% भाग निवास करता है? [Raj. Police]
(A) उत्तर प्रदेश (B) महाराष्ट्र (C) बिहार (D) प. बंगाल (Ans : A)

20. जनसंख्या वृद्धि पर अंकुश के लिए देवी रूपक योजना किस राज्य में चलाजी जा रही है? [JPSC]
(A) छत्तीसगढ़ (B) झारखण्ड (C) उत्तराखंड (D) हरियाणा (Ans : D)

भारत में परिवहन - अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न


1. विगत 50 वर्षों में भारतीय रेलमार्ग के पथ की लम्बाई में लगभग कितने प्रतिशत वृद्धि हुई है? [SSC Grad.]
(A) 16.6% (B) 24.8% (C) 30.2% (D) 35.0% (Ans : A)

2. पूर्व मध्य रेलवे (ECR) का मुख्यालय कहाँ है? [Force]
(A) गोरखपुर (B) हाजीपुर (C) भुवनेश्वर (D) इलाहाबाद (Ans : B)

3. निम्नलिखित में से किस राज्य में राष्ट्रीय राजमार्गों का सबसे बड़ा तंत्र विद्यमान है? [LIC (ADO)]
(A) आन्ध्र प्रदेश (B) मध्य प्रदेश (C) महाराष्ट्र (D) उत्तर प्रदेश (Ans : D)

4. निजी क्षेत्र में देश का पहला अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा कहाँ निर्माणाधीन है? [Constable]
(A) कोच्चि (B) हैदराबाद (C) मोपा (D) गुवाहाटी (Ans : A)

5. रेल मंत्रालय ने ‘विलेज मॉन व्हील्स’ नामक परियोजना शुरू करने की घोषणा किस वर्ष की थी? [BPSC (Pre)]
(A) 2004 में (B) 2005 में (C) 2006 में (D) 2007 में (Ans : A)

6. राष्ट्रीय राजमार्ग सम्पूर्ण देश के सड़क परिवहन का लगभग कितना प्रतिशत यातायात सम्पन्न कराती है? [MP Police]
(A) 20% (B) 40% (C) 60% (D) 80% (Ans : B)

7. स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना किसके सम्बन्धित है? [GIC]
(A) सड़क परिवहन (B) रेल परिवहन (C) जल परिवहन (D) वायु परिवहन (Ans : A)

8. पैलेस ऑन व्हील्स की तर्ज पर नई रेलगाड़ी ‘डेक्कन ओडिसी’ का परिचालन किस राज्य में हो रहा है? [RRB]
(A) ओडिसा (B) उत्तर प्रदेश (C) महाराष्ट्र (D) म. प्र. (Ans : C)

9. भारत के कुल अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार का कितना प्रतिशत भाग समुद्री मार्ग द्वारा होता है? [MPPSC]
(A) 70% (B) 75% (C) 80% (D) 98% (Ans : D)

10. कौन-सा राष्ट्रीय राजमार्ग दिल्ली और कोलकाता को मथुरा और वारणसी के रास्ते से जोड़ता है? [SSC]
(A) NH4 (B) NH2 (C) NH10 (D) NH6 (Ans : B)

11. भारतीय रेल को कितने क्षेत्रों में विभक्त किया गया है? [RRB]
(A) 9 (B) 14 (C) 15 (D) 16 (Ans : D)

12. निम्नलिखित में से कौन-सा बन्दरगाह जुआरी नदी की एश्चुअरी पर स्थित है? [ITI]
(A) कोच्चि (B) मार्मागाओ (C) पारादीप (D) तूतीकोरिन (Ans : B)

13. देश में माल परिवहन के लिये निम्नांकित में से कौन सबसे बड़े माध्यम के रूप में प्रयुक्त होता है? [RRB]
(A) वायु सेवा (B) नौ परिवहन सेवा (C) रेलवे (D) बस (Ans : C)

14. पूर्वोत्तर भारत के किस राज्य में रेलमार्ग नहीं है? [UPSC]
(A) मेघालय (B) नागालैंड (C) मणिपुर (D) मिजोरम (Ans : A)

15. निम्नलिखित में से किस एक राज्य में भारत के सबसे बड़ें निजी क्षेत्र के बंदरगाह को हाल ही में चालू किया गया है? [IAS (Pre)]
(A) आन्ध्र प्रदेश (B) कर्नाटक (C) केरल (D) तमिलनाडु (Ans : A)

16. निम्नलिखित राष्ट्रीय राजमार्गों में से कौन-सा एक महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और ओडिसा में से जाता है? [IAS (Pre)]
(A) NH-4 (B) NH-5 (C) NH-6 (D) NH-7 (Ans : C)

17. भारत में प्रथम विद्युत् ट्रेन कब चली? [RRB]
(A) 1925 ई. (B) 1926 ई. (C) 1927 ई. (D) 1928 ई. (Ans : A)

18. निम्नलिखित में से कौन-सी रेलगाड़ी देश के सबसे लम्बे रेलमार्ग पर चलती है? [SSC]
(A) जी. टी. एक्सप्रेस (B) जम्मू-कन्याकुमारी एक्सप्रेस (C) गोरखपुर-कोच्चि एक्सप्रेस (D) कर्नाटक एक्सप्रेस (Ans : B)

19. भारत का सबसे लम्बा रेलवे प्लेटफार्म कहाँ है? [SSC]
(A) मुगलसराय (B) खड़गपुर (C) हावड़ा (D) गोरखपुर (Ans : B)

20. भारत में कितने प्रकार के रेलमार्ग हैं? [SSC]
(A) 2 (B) 3 (C) 4 (D) 5 (Ans : B)

भारत के प्रमुख उद्योग - अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न


1. बरौनी तेलशोधक कारखाने की स्थापना किस देश के सहयोग से की गई है? [ITI]
(A) जर्मनी (B) इंग्लैंड (C) फ्रांस (D) पूर्व सोवियत संघ (Ans : D)

2. भिलाई लौह-इस्पात संयंत्र की स्थापना किस देश के सहयोग से की गई है? [MPPSC]
(A) ब्रिटेन (B) जर्मनी (C) रूस (D) सं. रा. अ. (Ans : C)

3. डीजल लोकोमोटिव कारखाना कहाँ स्थित है? [UPSC]
(A) चित्तरंजन (B) पेरम्बूर (C) वाराणसी (D) कपूरथला (Ans : C)

4. देश में आधुनिक तकनीक पर आधारित ऊनी कपड़े का प्रथम कारखाना कानपुर में लाल इमली के नाम से स्थापित किया गया था। इसकी स्थापना कब हुई थी? [RPSC]
(A) 1776 ई. (B) 1894 ई. (C) 1926 ई. (D) 1962 ई. (Ans : B)

Read : भारत का भूगोल | जलवायु | मिट्टी |  पर्वत | नदियाँ | परियोजनाएँ | खनिज संसाधन | परिवहन

5. सीमेण्ट उद्योग की स्थापना के लिए निम्न में से किसकी उपस्थिति अधिक प्रभावी होती है? [GIC]
(A) कोयला तथा जिप्सम (B) कोयला तथा लौह-अयस्क
(C) चूना-पत्थर तथा जिप्सम (D) चूना-पत्थर तथा मैंगनीज (Ans : A)

6. देश की प्रमुख मोटर निर्माता कम्पनी मारुति उद्योग लिमिटेड कहाँ स्थापित है? [RPSC]
(A) चेन्नई (B) गुड़गाँच (C) कोलकाता (D) पुणे (Ans : B)

7. आधुनिक लौह-इस्पात उद्योग का वास्तविक प्रारम्भ किस स्थान पर स्थापित कराखाने के साथ हुआ? [RRB]
(A) कुल्टी (B) बर्नपुर (C) जमशेदपुर (D) गोपालपुर (Ans : A)

8. देश की प्रमुख जीप निर्माता कम्पनी महिन्द्रा एण्ड महिन्द्र कम्पनी लिमिटेड किस स्थान पर स्थित है? [LIC (ADO)]
(A) जमशेदपुर (B) गुड़गाँव (C) पुणे (D) चेन्नई (Ans : C)

9. भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड (SAIL) की स्थापना कब की गई थी? [JPSC]
(A) 1964 ई. (B) 1869 ई. (C) 1974 ई. (D) 1984 ई. (Ans : C)

10. निम्नलिखित में से किस उद्योग में सर्वाधिक संख्या में महिलाएँ कार्यरत है? [Constable]
(A) चाय उद्योग (B) जूट उद्योग (C) वस्त्र उद्योग (D) रबड़ उद्योग (Ans : B)

11. भारत में कागज उद्योग का प्रथम सफल कारखाना सन् 1879 में निम्न में से किस स्थान पर लगाया गया? [GIC]
(A) ट्रंकुवार (B) बालीगंज (C) लखनऊ (D) सीरामपुर (Ans : C)

12. रेलवे डिब्बों का निर्माण कहाँ किया जाता है? [SSC]
(A) जमशेदपुर (B) चित्तरंजन (C) पेरम्बूर (D) वाराणसी (Ans : C)

13. बरौनी निम्न में से किस उद्योग के लिए प्रसिद्ध है? [ITI]
(A) तेलशोधन उद्योग (B) चमड़ा उद्योग (C) लौह-इस्पात उद्योग (D) कागज उद्योग (Ans : A)

14. राउरकेला में लौह-इस्पात संयंत्र की स्थापना किस देश के सहयोग से की गई है? [UPPCS]
(A) जर्मनी (B) ब्रिटेन (C) रूस (D) जापान (Ans : A)

15. निम्न में से कौन-सा तेलशोधनशाला खनिज तेल क्षेत्र के समीप ही स्थापित की गई है? [Force]
(A) विशाखापत्तनम (B) नूनमाटी (C) बरौनी (D) मथुरा (Ans : B)

16. निजी क्षेत्र में भारत का प्रथम लौह-इस्पात कारखाना कहाँ पर स्थापित हुआ? [UPPCS]
(A) भिलाई (B) दुर्गापुर (C) जमेशदपुर (D) राउरकेला (Ans : C)

17. भारत में निम्नलिखित उद्योगों में से किस उद्योग में सार्वजनिक क्षेत्र में सबसे अधिक पूँजी निवेश हुआ है? [B.Ed.]
(A) उर्वरक उद्योग (B) लौह-इस्पात उद्योग (C) दवा व रसायन उद्योग (D) रंग-रोगन उद्योग (Ans : B)

18. भिलाई, दुर्गापुर और राउरकेला में लौह-इस्पात संयंत्र की स्थापना किस पंचवर्षीय योजना के दौरान की गई? [MPPSC]
(A) प्रथम (B) द्वितीय (C) तृतीय (D) चतुर्थ (Ans : B)

19. जॉर्ज आकलैंड ने सर्वप्रथम भारत में 1855 ई. में किस स्थान पर जूट मिल की स्थापना की थी? [UP Police]
(A) रिसरा में (B) बजबज में (C) टीटागढ़ में (D) शिवपुर में (Ans : A)

20. निम्नलिखित में से किस राज्य में पेट्रो रसायन उद्योग के लिए आदर्श दशायें पायी जाती है? [UPPCS (Pre)]
(A) गुजरात (B) महाराष्ट्र (C) तमिलनाडु (D) उत्तर प्रदेश (Ans : A)

भारत के खनिज संसाधन - अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न


1. भारत में सर्वप्रथम 1774 ई. में कोयला का उत्खनन किस स्थान पर किया गया? [PPSC]
(A) झरिया (B) रानीगंज (C) गिरिडीह (D) कर्णपुरा (Ans : B)

2. सिंहभूम (झारखण्ड) किसके लिए प्रसिद्ध है? [SSC Grad.]
(A) कोयला (B) लोहा (C) ताँबा (D) ऐलुमिनियम (Ans : C)

3. निम्नलिखित में से भारत का वह राज्य कौन-सा है जो गंधक (सल्फर) के उत्पादन में आगे हैं? [UPSC]
(A) असम (B) महाराष्ट्र (C) पंजाब (D) तमिलनाडु (Ans : B)

4. गुजरात में बड़ौदरा क्षेत्र की मोतीपुरा खान में कौन-सा पत्थर निकाला जाता है? [MP Police]
(A) लाल संगमरमर (B) काला संगमरमर (C) सफेद संगमरमर (D) इनमें से सभी (Ans : C)

5. निम्न में से कौन-सा राज्य प्रमुख कोयला उत्पादक नहीं है? [RRB]
(A) छत्तीसगढ़ (B) प. बंगाल (C) महाराष्ट्र (D) राजस्थान (Ans : D)

6. भारत में बॉक्साइट का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य कौन है? [SSC]
(A) केरल (B) ओडिसा (C) मध्य प्रदेश (D) झारखण्ड (Ans : B)

7. निम्नलिखित जिलों में से किस एक में हाल ही हीरायुक्त किम्बरलाइट के वृहत भण्डार पाए गए हैं? [SSC Grad.]
(A) होशंगाबाद (B) रायपुर (C) सम्बलपुर (D) वारंगल (Ans : B)

8. निम्नलिखित में से कहाँ से उत्तम किस्म के लौह-अयस्क की प्राप्ति होती है? [LIC (ADO)]
(A) जादूगोड़ा से (B) बैलाडीला से (C) लोहरदगा से (D) अभ्रकी पहाड़ी से (Ans : B)

9. झरिया किस खनिज उत्पादन के लिए भारत में प्रसिद्ध है? [Force]
(A) लोहा (B) कोयला (C) अभ्रक (D) ताँबा (Ans : B)

10. कर्नाटक राज्य में स्थित बाबा बूदन की पहाड़ियाँ निम्नलिखित में से किस खनिज के उत्खनन के लिए प्रसिद्ध है? [B.Ed.]
(A) यूरेनियम (B) लौह-अयस्क (C) बॉक्साइट (D) मैंगनीज (Ans : B)

11. निम्नलिखित में से सोने की सर्वाधिक मात्रा उत्पादित करने वाला राज्य कौन-सा है? [SSC]
(A) कर्नाटक (B) आन्ध्र प्रदेश (C) झारखण्ड (D) छत्तीसगढ़ (Ans : A)

12. भारत डाननामाइट लिमिटेड केन्द्र कहाँ स्थित है? [BPSC (Pre)]
(A) कोलकाता (B) हैदराबाद (C) चेन्नई (D) दिल्ली (Ans : B)

13. इसकी खोज के लिए आन्ध्र प्रदेश में तुमलापल्ली विश्व के मानचित्र पर आ गया है? [SSC CPO (SI)]
(A) सबसे बड़ी कोयला खानें (B) सबसे बड़ी अभ्रक (माइका) खानें
(C) सबसे बड़ी टंग्स्टन खानें (D) सबसे बड़ी यूरेनियम खानें (Ans : D)

14. खेतड़ी किसके लिए प्रसिद्ध है? [RRB]
(A) सोना (B) ताँबा (C) एल्युमिनियम (D) उर्वरक (Ans : B)

15. बैलाडिला किसके लिए प्रसिद्ध है? [RRB]
(A) बॉक्साइट (B) लौह-अयस्क (C) ताँबा (D) कोयला (Ans : B)

16. झरिया कोयला की खानें देश के किस राज्य में है? [RRB]
(A) आन्ध्र प्रदेश (B) पश्चिम बंगाल (C) झारखण्ड (D) ओडिसा (Ans : C)

17. भारत में यूरेनियम खदान कहाँ स्थित है? [RRB]
(A) अल्वाय (B) जादूगोड़ा (C) खेतड़ी (D) सिंहभूम (Ans : B)

18. निम्नलिखित में से कौन-सा एक राज्य भारत में अभ्रक का सबसे प्रमुख उत्पादक है? [UPPSC (Pre)]
(A) झारखण्ड (B) कर्नाटक (C) राजस्थान (D) मध्य प्रदेश (Ans : A)

19. जिप्सम प्रचुर मात्रा में कहाँ उपलब्ध है? [SSC]
(A) बिहार (B) गुजरात (C) मध्य प्रदेश (D) राजस्थान (Ans : D)

20. निम्नलिखित में से किस आण्विक खनिज के संचित भण्डार की दृष्टि से भारत विश्व में प्रथम स्थान रखता है? [JPSC]
(A) यूरेनियम (B) थोरियम (C) ग्रेफाइट (D) एण्टीमनी (Ans : B)

भारत में बहुउद्देशीय परियोजनाएँ - अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न


1. पेरियार जल-विद्युत् परियोजना किस राज्य में है? [ITI]
(A) कर्नाटक (B) केरल (C) तमिलनाडु (D) आन्ध्र प्रदेश (Ans : B)

2. नाथपा झाकरी परियोजना किस राज्य में स्थित है? [ITI]
(A) जम्मू कश्मीर (B) हिमाचल प्रदेश (C) उत्तर प्रदेश (D) उत्तराखंड (Ans : B)

3. भारत-पाक बगलिहार परियोजना निम्नलिखित नदियों में से किस एक पर स्थित है? [UPPCS]
(A) सतलज (B) झेलम (C) व्यास (D) चिनाब (Ans : D)

4. नाथपा झाकरी परियोजना किस नदी पर निर्मित है? [SSC]
(A) सतलज (B) रावी (C) व्यास (D) चिनाब (Ans : A)


5. महात्मा गाँधी जल-विद्युत परियोजना स्थित है– [B.Ed.]
(A) जोग प्रपात पर (B) पायकारा प्रपात पर (C) शिवसमुद्रम प्रपात पर (D) गोकक प्रपात पर (Ans : A)

6. काकरापार परियोजना किस नदी से सम्बन्धित है? [RRB]
(A) ताप्ती (B) नर्मदा (C) तुंगभद्रा (D) कृष्णा (Ans : A)

7. हिडकल परियोजना किस नदी पर स्थित है? [RRB]
(A) घाटप्रभा (B) सतलज (C) रावी (D) बेतवा (Ans : A)

8. नागार्जुन सागर परियोजना किस नदी पर अवस्थित है? [SSC]
(A) कृष्णा (B) गोदावरी (C) कावेरी (D) ताप्ती (Ans : A)

9. पराम्बिकुलम-अलियार परियोजना निम्नलिखित में से किन राज्यों की सम्मिलित परियोजना है? [MPPSC]
(A) आन्ध्र प्रदेश एवं तमिलनाडु (B) केरल एवं तमिलनाडु
(C) केरल एवं आन्ध्र प्रदेश (D) कर्नाटक एवं आन्ध्र प्रदेश (Ans : B)

10. सरदार सरोवर परियोजना किस राज्य में निर्माणाधीन है? [RRB]
(A) राजस्थान (B) मध्य प्रदेश (C) उत्तर प्रदेश (D) गुजरात (Ans : D)

11. सरदार सरोबर परियोजना किस नदी के आर-पार बनी है? [SSC DP (SI)]
(A) नर्मदा (B) गोदावरी (C) महानदी (D) ताप्ती (Ans : A)

12. निम्नलिखित में से कौन तमिलनाडु एवं केरल की संयुक्त नदी घाटी परियोजना है? [Airforce-Y Group]
(A) पेरियार (B) पराम्बिकुलम-अलियार (C) इडुक्की (D) पापनाशम (Ans : B)

13. कोयना परियोजना किस राज्य की प्रमुख बहुउद्देश्यीय नदी घाटी परियोजना है? [RRB]
(A) राजस्थान (B) महाराष्ट्र (C) गुजरात (D) मध्य प्रदेश (Ans : B)

14. टिहरी पनबिजली कॉम्पलेक्स निम्नलिखित में से किस एक नदी पर अवस्थित है? [IAS (Pre)]
(A) अलकनन्दा (B) भागीरथी (C) धौलीगंगा (D) मन्दाकिनी (Ans : B)

15. हीराकुण्ड परियोजना किस राज्य में है? [RRB]
(A) झारखण्ड (B) छत्तीसगढ़ (C) ओडिशा (D) मध्य प्रदेश (Ans : C)

16. जायकबाड़ी परियोजना किस नदी पर स्थित है? [RRB]
(A) कृष्णा (B) कावेरी (C) गोदावरी (D) महानदी (Ans : C)

17. निम्नांकित में से कौन-सी परियोजना भारत-नेपाल सहयोग परियोजना के अन्तर्गत नहीं आती है? [RRB]
(A) शारदा बाँध परियोजना (B) टनकपुर बाँध परियोजना (C) पंचेश्वर परियोजना (D) चूखा परियोजना (Ans : D)

18. बगलिहार जल विद्युत् परियोजना की स्थापना किस नदी पर की जा रही है? [Airforce-Y Group]
(A) सिन्धु (B) सतलज (C) झेलम (D) चिनाब (Ans : D)

19. गिरना परियोजना कहाँ स्थित है? [SSC]
(A) आन्ध्र प्रदेश (B) महाराष्ट्र (C) ओडिशा (D) छत्तीसगढ़ (Ans : B)

20. सरदार सरोवर परियोजना किस नदी पर बनायी गई है? [Force]
(A) महानदी (B) गोदावरी (C) नर्मदा (D) ताप्ती (Ans : C)

भारत की नदियाँ - अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न


1. दक्षिण भारत के पठारी प्रदेश को कौन-सी नदी दो भागों में विभाजित करती है? [RRB]
(A) ताप्ती (B) नर्मदा (C) माही (D) साबरमती (Ans : D)

2. निम्न में से कौन-सी नदी रिफ्ट घाटी (Rift Valley) से होकर बहती है? [Force]
(A) गोदावरी (B) ताप्ती (C) कावेरी (D) कृष्णा (Ans : B)

3. निम्नलिखित में से वह नदी कौन-सी है जिसका उद्गम भारतीय क्षेत्र में नहीं है? [BPSC (Pre)]
(A) गोदावरी (B) झेलम (C) रावी (D) नर्मदा (Ans : D)

4. निम्नलिखित में से कौन-सी नदी विन्ध्य तथा सतपुड़ा पर्वत श्रृंखला के मध्य होकर गुजरती है? [PPSC]
(A) नर्मदा (B) ताप्ती (C) गंडक (D) गोदावरी (Ans : A)


5. निम्नलिखित में से भारत में तलछट को परिवाहित करने वाली प्रमुख नदी कौन-सी है? [SSC CPO (SI)]
(A) ब्रह्मपुत्र (B) यमुना (C) गंगा (D) सिन्धु (Ans : A)

6. तिब्बत में बहने वाली नदी सांगपो निम्नलिखित में से किससे होकर भारत में प्रवेश करती है? [ITI]
(A) असोम (B) सिक्किम (C) अरुणाचल प्रदेश (D) मणिपुर (Ans : C)

7. प्रायद्वीपीय भारत की निम्न नदियों में से कौन शेष तीन से विशिष्ट रूप से भिन्न है? [SSC]
(A) नर्मदा (B) कावेरी (C) कृष्णा (D) गोदावरी (Ans : A)

8. प्रायद्वीपीय भारत की सबसे बड़ी नदी कौन है? [RRB]
(A) गंगा (B) नर्मदा (C) महानदी (D) गोदावरी (Ans : D)
9. निम्न में से कौन-सी नदी यमुना नदी में नहीं मिलती है? [RRB]
(A) केन (B) बेतवा (C) सोन (D) चम्बल (Ans : C)

10. निम्नलिखित में से कौन-सी नदी प्रायद्वीपीय पठार उपांत से नहीं निकली है? [LIC (ADO)]
(A) यमुना (B) दामोदर (C) चम्बल (D) सोन (Ans : A)

11. निम्न में से किस नदी को उसकी पवित्रता के कारण ‘दक्षिणी भारत की गंगा’ कहा जाता है? [Constable]
(A) महानदी (B) गोदावरी (C) कृष्णा (D) कावेरी (Ans : D)

12. निम्नलिखित में से कौन-सी नदी ज्वारनदमुख का निर्माण करती है? [RRB]
(A) राप्ती (B) महानदी (C) नर्मदा (D) स्वर्णरेखा (Ans : C)

13. निम्नलिखित में से कौन-सी नदी, हिमालय से परे की नदी है? [SSC]
(A) गंगा (B) यमुना (C) सतलज (D) रावी (Ans : C)

14. नदियों को जोड़ने की योजना का प्रस्ताव किसके शासन काल में रखा गया था? [IAS (Pre)]
(A) संयुक्त मोर्चा संस्कार (B) राजग सरकार (C) यू.पी.ए. सरकार (D) इनमें से कोई नहीं (Ans : B)

15. कौन-सी नदी भेड़ाघाट के समीप कपिलधारा जलप्रपात का निर्माण करती है? [UPPCS]
(A) नर्मदा (B) ताप्ती (C) गोकक (D) शरवती (Ans : A)

16. कौन-सी नदी भ्रंश द्रोणी से होकर बहती है? [SSC]
(A) नर्मदा (B) सोन (C) गोदावरी (D) कावेरी (Ans : A)

17. कौन-सी नदी पश्चिम की ओर से बहते हुए अरब सागर में प्रवेश करती है? [RRB]
(A) गोदावरी (B) कृष्णा (C) कावेरी (D) नर्मदा (Ans : D)

18. निम्नलिखित में से कौन-सी नदी प्रारम्भ में अरुण नदी के नाम से जानी जाती है? [SSC]
(A) सोन (B) कोसी (C) चम्बल (D) यमुना (Ans : B)

19. निम्नलिखित में से कौन-सी नदी अपना मार्ग बदलने के लिए जानी जाती है? [UP Police]
(A) नर्मदा (B) यमुना (C) कोसी (D) सोन (Ans : C)

20. निम्नलिखित में से कौन-सी नदी दक्षिण से उत्तर की ओर प्रवाहित होती है? [RRB]
(A) गोदावरी (B) कावेरी (C) कृष्णा (D) बेतवा (Ans : D)

भारत के पर्वत व पर्वत श्रेणियाँ - अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न


1. निम्नलिखित में हिमालय का पर्वत पदीय प्रदेश है– [SSC]
(A) शिवालिक (B) ट्रान्स हिमालय (C) वृहत् हिमालय (D) अरावली (Ans : A)

2. उत्तर-पश्चिम में स्थित पर्वत है– [LIC (ADO)]
(A) अरावली (B) विन्ध्याचल (C) हिन्दूकुश (D) सतपुड़ा (Ans : A)

3. शिवालिक श्रेणी का निर्माण हुआ– [BPSC (Pre)]
(A) इयोजोइक (B) पैल्योजोइक (C) मेसोजोइक (D) सेनोजोइक (Ans : D)

4. जहाँ पूर्वी घाट और पश्चिमी घाट मिलते हैं, वहाँ निम्नलिखित में से कौन-सी पहाड़ियाँ स्थित है? [IAS]
(A) अन्नामलाई पहाड़ियाँ (B) कार्डामम पहाड़ियाँ (C) नीलगिरि पहाड़ियाँ (D) शेवराय पहाड़ियाँ (Ans : C)


5. पूर्वी घाट पर्वत श्रेणी का सर्वोच्च शिखर है– [ITI]
(A) पंचमढ़ी (B) महेन्द्रगिरि (C) दोदाबेट्टा (D) अनामुदी (Ans : B)

6. निम्नलिखित में से वह पर्वत श्रेणी कौन-सी है, जो भारत में सबसे पुरानी है? [SSC]
(A) हिमालय (B) विन्ध्याचल (C) अरावली (D) सह्याद्रि (Ans : C)

7. कार्डेमम पहाड़ी कहाँ अवस्थित है? [UPPCS]
(A) जम्मू-कश्मीर (B) हिमाचल प्रदेश (C) केरल (D) महाराष्ट्र (Ans : C)

8. सबसे बड़ा हिमनद निम्न में से कौन-सा है? [BPSC (Pre)]
(A) कंचनजंगा (B) रुंडन (C) गंगोत्री (D) केदारनाथ (Ans : B)

9. हिमालय की उत्पत्ति किस भू-सन्नति से हुई है? [Force]
(A) टेथीज (B) इण्डोब्रह्मा (C) शिवालिक (D) गोदावरी (Ans : A)

10. उत्तराखंड का सबसे ऊँचा पर्वत चोटी है– [PCS (Pre)]
(A) बद्रीनाथ (B) केदारनाथ (C) कामेत (D) नन्दादेवी (Ans : D)

11. काली एवं तिस्ता नदियों के बीच हिमालय का कौन-सा प्रादेशिक विभाग स्थित है? [Jharkhand Police]
(A) पंजाब हिमालय (B) नेपाल हिमालय (C) असम हिमालय (D) कुमायूं हिमालय (Ans : B)

12. किस पर्वतीय स्थल को ‘सतपुड़ा की रानी’ कहते हैं? [SSC]
(A) पचमढ़ी (B) नीलगिरि (C) महेन्दरगिरि (D) कोर्डाम्म (Ans : A)

13. निम्नलिखित में कौन-सी हिमालय की पर्वत चोटी असम राज्य में स्थित है? [Constable]
(A) नन्दा देवी (B) नाम्चाबारवे (C) धौलागिरि (D) कंचनजंगा (Ans : B)

14. कोडाईकनाल किस पर्वत श्रृंखला पर स्थित है? [RRB]
(A) पालनी (B) नीलगिरि (C) विन्ध्याचल (D) अरावली (Ans : A)

15. भारत की कौन-सी पर्वत श्रेणी नवीनतम है? [GIC]
(A) सह्याद्रि (B) अरावली (C) हिमालय (D) सतपुड़ा (Ans : C)

16. शेवराय पहाड़ियाँ कहाँ अवस्थित हैं? [IAS (Pre)]
(A) आन्ध्र प्रदेश (B) कर्नाटक (C) केरल (D) तमिलनाडु (Ans : D)

17. गुरुशिखर पर्वत का चोटी कौन-से राज्य में स्थित है? [UP Police]
(A) राजस्थान (B) गुजरात (C) मध्य प्रदेश (D) महाराष्ट्र (Ans : A)

18. निम्नलिखित में से कौन-सी पर्वत श्रृंखला सबसे पुरानी है? [RRB]
(A) हिमालय (B) अरावली (C) नीलगिरि (D) सतपुड़ा (Ans : B)

19. भारत में सबसे प्राचीन वलित पवर्तमाला कौन-सी है? [ITI]
(A) विन्ध्याचल (B) सतपुड़ा (C) उत्तराखंड (D) मेघालय (Ans : C)

20. हिमालय का पाद प्रदेश (Foothill Regions) निम्न में से किस नाम से जाना जाता है? [BPSC (Pre)]
(A) ट्रान्स हिमालय (B) महान हिमालय (C) पीरपंजाल (D) शिवालिक (Ans : D)

भारत की मिट्टी - अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न


1. निम्नलिखित राज्यों में से किसमें भारत की सबसे बड़ी अन्तर्देशीय लवणीय आर्द्र भूमि है? [IAS (Pre)]
(A) गुजरात (B) हरियाणा (C) मध्य प्रदेश (D) राजस्थान (Ans : A)

2. भारत के सर्वाधिक क्षेत्र पर किस प्रकार की मिट्टी का विस्तार पाया जाता है? [SSC]
(A) जलोड़ (B) काली (C) लाल (D) लैटेराइट (Ans : A)

3. भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् के अनुसार भारत में कितने प्रकार की मिट्टीयाँ पायी जाती हैं? [PPSC]
(A) 4 (B) 5 (C) 6 (D) 8 (Ans : D)


4. भारत में निम्नलिखित में से कौन-मृदा समूह लोहे का अतिरेक होने के कारण अनुर्वर होता जा रहा है– [IAS (Pre)]
(A) मरुस्थलीय बालू (B) जलोढक (C) पॉडजोलिक (D) लैटेराइट (Ans : D)

5. गंगा के मैदानों की पुरानी कछारी मिट्टी कहलाती है– [BPSC]
(A) बांगर (B) खादर (C) कल्लर (D) रेगुड़ (Ans : A)

6. लैटेराइट मिट्टी का प्रधान्य है– [UPPSC (Pre)]
(A) मालाबार तटीय प्रदेश में (B) कोरोमण्डल तटीय प्रदेश में (C) बुन्देलखण्ड में (D) वघेलखण्ड में (Ans : A)

7. मखरैला (लैटेराइट) मिट्टी किसका परिणाम होता है? [SSC]
(A) जलोढ़ मिट्टी (B) काली मिट्टी (C) लाल मिट्टी (D) मरुस्थलीय मिट्टी (Ans : B)

8. जलोढ़ मिट्टी मे जब बालू के कणों और चीका की मात्रा लगभग बराबर होती है तो उसे क्या नाम दिया जाता है? [Force]
(A) रेह (B) कल्लर (C) रेगुड़ (D) दोमट (Ans : D)

9. ग्रेनाइट और नाइस चट्टानों से किस प्रकार की मिट्टी का निर्माण होता है? [RPSC]
(A) लाल मिट्टी (B) काली मिट्टी (C) जलोढ़ मिट्टी (D) लैटेराइट मिट्टी (Ans : A)

10. भारत में पायी जाने वाली कौन-सी मिट्टी क्रेस्टेशियस युग में दरारी उद्भेदन से निक्षेपित पदार्थों से बनी है? [B.Ed.]
(A) लैटेराइट मिट्टी (B) काली मिट्टी (C) क्षारीय मिट्टी (D) बलुई मिट्टी (Ans : B)

11. निम्नलिखित में से किस मिट्टी के बारे में यह कहा जा सकता है कि इसकी जुताई स्वतः होती रहती है? [B.Ed.]
(A) लाल मिट्टी (B) काली मिट्टी (C) लैटेराइट मिट्टी (D) जलोढ़ मिट्टी (Ans : B)

12. रेगुड़ मिट्टी सबसे ज्यादा है– [BPSC (Pre)]
(A) महाराष्ट्र में (B) तमिलनाडु में (C) उत्तर प्रदेश में (D) झारखण्ड प्रदेश में (Ans : A)

13. निम्नलिखित में से किस प्रकार की मिट्टी के लिए न्यूनतम उर्वरक की आवश्यकता होती है? [GIC]
(A) काली मिट्टी (B) लाल मिट्टी (C) जलोढ़ मिट्टी (D) लैटेराइट मिट्टी (Ans : C)

14. निम्न में से कौन-सी मिट्टी प्रायद्वीपीय भारत में अधिकतम क्षेत्र पर विस्तृत है? [Constable]
(A) काली मिट्टी (B) लैटेराइट मिट्टी (C) लाल मिट्टी (D) जलोढ़ मिट्टी (Ans : A)

15. क्षेत्रीय विस्तार और कृषि में महत्व की दृष्टि से भारतीय मिट्टियों के कितने प्रमुख वर्ग हैं? [JPSC]
(A) 2 (B) 3 (C) 4 (D) 6 (Ans : C)

16. निम्नांकित अपरदन के प्रकारों में से किसके कारण चम्बल के खंड्ड बने हैं? [SSC]
(A) आस्फालन (स्प्लैश) (B) आस्टर (शीट) (C) क्षुद्र सरिता (रिल) (D) अवनालिका (गली) (Ans : B)

17. लावा के प्रवाह से किस मिट्टी का निर्माण होता है? [GIC]
(A) लाल मिट्टी (B) काली मिट्टी (C) जलोढ़ मिट्टी (D) लैटेराइट मिट्टी (Ans : B)

18. कपास की खेती के लिए सर्वोत्तम मिट्टी होती है– [ITI]
(A) काली मिट्टी (B) लाल मिट्टी (C) चिकनी मिट्टी (D) लैटेराइट मिट्टी (Ans : A)

19. भारत की सर्वाधिक महत्वपूर्ण मिट्टी कौन-सी है? [GIC]
(A) जलोढ़ (B) काली (C) लाल (D) लैटेराइट (Ans : A)

20. निम्न में से कौन सर्वाधिक समृद्ध मिट्टी है? [Force]
(A) काली मिट्टी (B) लाल मिट्टी (C) लैटेराइट मिट्टी (D) जलोढ़ मिट्टी (Ans : D)

भारत की जलवायु - अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न


1. तमिलनाडु में शीतकालीन वर्षा का कारण है– [SSC]
(A) उत्तर-पश्चिम मानसून (B) उत्तर-पूर्वी मानसून (C) दक्षिण-पश्चिम मानसून (D) पश्चिमी विक्षोभ (Ans : B)

2. दिल्ली से अधिक वार्षिक तापान्तर का कारण है– [RPSC]
(A) अल्प वर्षा (B) पश्चिम (C) दक्षिण (D) उत्तर (Ans : D)

3. किस पहाड़ी प्रदेश में सर्वाधिक वर्षा होती है? [SSC DP (SI)]
(A) जयन्तिया (B) मिजो (C) गारो (D) खासी (Ans : D)

4. भारत में सर्वाधिक विरलता निम्नलिखित में से कहाँ पायी जाती है? [SSC]
(A) दक्षिण-पूर्वी मानसून (B) दक्षिण-पश्चिम मानसून (C) उत्तर-पूर्वी मानसून (D) उत्तर-पश्चिम मानसून (Ans : B)

5. भारत के कोरोमण्डल तट पर सर्वाधिक वर्षा होती है– [BPSC]
(A) जनवरी-फरवरी में (B) जून-सितम्बर में (C) मार्च-मई में (D) अक्टूबर-नवम्बर में (Ans : D)

6. भारत में उष्ण कटिबन्धीय सवाना (AW) प्ररूप की जलवायु अधिकांशतः कहाँ मिलती है? [NDA/NA]
(A) राजस्थान मरुस्थल प्रदेश (B) प्रायद्वीपीय पठारी प्रदेश (C) जम्मू-कश्मीर प्रदेश (D) उत्तरी-पूर्वी प्रदेश (Ans : B)

7. भारत का सर्वाधिक वर्षा मुख्यतः प्राप्त होती है– [BPSC (Pre)]
(A) उत्तर-पूर्वी मानसून से (B) वापस होती मानसून से (C) दक्षिण-पश्चिमी मानसून से (D) संवाहनिक वर्षा से (Ans : C)

8. भारत में सर्वाधिक वर्षा प्राप्त करने वाला स्थान है– [ITI]
(A) बीकानेर (B) चेरापूँजी (C) मासिनराम (D) शिमला (Ans : C)

9. दक्षिण-पश्चिम मानसून से सम्पूर्ण भारत में कुल कितने प्रतिशत वर्षा मिलती है? [ITI]
(A) लगभग 40% (B) लगभग 75% (C) लगभग 90% (D) लगभग 100% (Ans : B)

10. देश के किस भाग में मानसून के अरब सागर एवं बंगाल की खाड़ी दोनों ही शाखाओं से वर्षा होती है? [UPSC]
(A) मध्य प्रदेश (B) बिहार (C) पंजाब (D) ओडिसा (Ans : C)

11. ‘मानसून’ किस भाषा का शब्द है? [B.Ed.]
(A) अरबी (B) अंग्रेजी (C) फ्रेंच (D) स्पेनिश (Ans : A)

12. भारत में वर्षा का औतस है– [LIC (ADO)]
(A) 98 सेमी (B) 118 सेमी (C) 128 सेमी (D) 136 सेमी (Ans : B)

13. यदि भारत में कर्क रेखा के स्थान पर विषुवत रेखा होती, तो यहाँ की जलवायु पर क्या प्रभाव पड़ता? [SSC]
(A) अधिक ताप एवं कम वर्षा (B) अधिक ताप एवं अधिक वर्षा
(C) कम ताप एवं कम वर्षा (D) कम ताप एवं अधिक वर्षा (Ans : B)

14. दक्षिण-पश्चिम मानसून निम्नलिखित में से किस प्रदेश में सर्वप्रथम प्रवेश करता है? [B.Ed.]
(A) तमिलनाडु (B) महाराष्ट्र (C) गोवा (D) केरल (Ans : D)

15. भारतीय मानसून का वर्णन सबसे पहले किस अरब विद्वान द्वारा किया गया? [UP Police]
(A) अलबरूनी (B) अल मसूदी (C) अल अहमदी (D) इब्न खुरदाद बेह (Ans : B)

भारत का भूगोल - अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न


1. भारत में वृक्षारोपण उत्सव जिसे ‘वन महोत्सव’ के नाम से जाना जाता है, के जन्मदाता कौन हैं? [GIC]
(A) महात्मा गांधी (B) विनोबा भावे (C) के. एम. मुंशी (D) जवाहरलाल नेहरू (Ans : C)

2. निम्नलिखित में से किस राज्य के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल के सबसे कम भाग वनों का विस्तार पाया जाता है? [RRB]
(A) गुजरात में (B) राजस्थान में (C) पंजाब में (D) हरियाणा में (Ans : D)

3. निम्नलिखित में से कौन-सा दर्रा पश्चिमी घाट पर्वतमाला में स्थित नहीं है? [SSC]
(A) थाल घाट (B) भोर घाट (C) पाल घाट (D) पीपली घाट (Ans : D)


4. निम्नलिखित दर्रों में से कौन-सा सतलज घाटी में पड़ता है? [SSC]
(A) नाथूला (B) जैलेप्ला (C) शिपकी ला (D) शेराबथांगा (Ans : C)

5. भारत में प्राकृतिक रबड़ का सबसे अधिक उत्पादन किस राज्य में होता है? [BPSC (Pre) MPPSC (Pre)]
(A) केरल (B) कर्नाटक (C) तमिलनाडु (D) आन्ध्र प्रदेश (Ans : A)

6. भारत में गेहूँ की निम्नलिखित जातियों में से किसकी खेती की जा रही है? [SSC]
(A) क्लब गेहूँ (B) डुरुम गेहूँ (C) इम्मेर गेहूँ (D) ब्रेड गेहूँ (Ans : B)

7. कपिल धारा जलप्रपात किस नदी पर स्थित है? [RRB]
(A) तापी (B) शरवती (C) नर्मदा (D) इन्द्रावती (Ans : C)

8. महात्मा गाँधी जल-विद्युत उत्पादक प्लाण्ट कहाँ स्थित है? [RRB]
(A) जोग प्रपात (B) शिवसमुद्रम प्रपात (C) गोकक प्रपात (D) इनमें से कोई नहीं (Ans : A)

9. प्रसिद्ध लैगून झील चिल्का किस राज्य में स्थित है? [SSC]
(A) प. बंगाल (B) आ. प्र. (C) ओडिशा (D) तमिलनाडु (Ans : C)

10. जवाहर सागर, राणा प्रताप सागर तथा गाँधी सागर जलाशय किस नदी पर निर्मित हैं? [RRB]
(A) नर्मदा (B) चम्बल (C) कोसी (D) घाघरा (Ans : B)

11. उज्जैन किस नदी के किनारे स्थित है? [Uttarakhand PCS]
(A) नर्मदा (B) तवा (C) ताप्ती (D) क्षिप्रा (Ans : D)

12. जमशेदपुर किस नदी के तट पर स्थित है? [BPSC (Pre)]
(A) दामोदर (B) स्वर्णरेखा (C) मयूराक्षी (D) अजय (Ans : B)

13. गाँधी सागर, जवाहर सागर तथा राणा प्रताप सागर बाँध किस नदी पर निर्मित हैं? [UPSC]
(A) नर्मदा (B) ताप्ती (C) चम्बल (D) कृष्णा (Ans : C)

14. यूमिअम हाइडेल-प्रोजेक्ट बाँध किसके कुछ किलोमीटर उत्तर पर स्थित है? [SSC]
(A) गुवाहाटी (B) शिलांग (C) कोहिमा (D) इम्फाल (Ans : B)

15. भारत के किस भाग में तालाब का सिंचाई के साधन के रूप में सर्वाधिक प्रयोग होता है? [UP Police]
(A) उत्तरी (B) दक्षिणी (C) पूर्वी (D) पश्चिमी (Ans : B)

16. वह देश कौन-सा है जिसमें ड्रिप सिंचाई का प्रयोग अधिक कुशलता से किया जाता है? [SSC]
(A) भारत (B) इजराइल (C) श्रीलंका (D) इंग्लैंड (Ans : A)

17. चूखा जल-विद्युत् परियोजना जो कि भारत एवं भूटान की संयुक्त परियोजना है, किस नदी पर स्थित है? [Bihar Police]
(A) मानस नदी (B) तिस्ता नदी (C) वांग्चू नदी (D) महाकाली नदी (Ans : C)

18. भारत की पहली लहर ऊर्जा परियोजना निम्न में से किस स्थान पर स्थापित की गई है? [JPSC]
(A) कांडला (B) बिझिनजाम (C) कारवाड़ (D) धारवाड़ (Ans : B)

19. निम्नलिखित में से किस राज्य में मुख्यतः कुकी जनजाति मुख्यतः निवास करती है? [JPSC]
(A) मणिपुर (B) नागालैंड (C) अरुणाचल प्रदेश (D) मिजोरम (Ans : A)

20. निम्नलिखित में से तत्त्वतः कौन-सी एक हिमालयी वनस्पति की जाति नहीं है? [IAS (Pre)]
(A) जूनिपर (B) महोगनी (C) सिल्वर फर (D) स्प्रूस (Ans : B)