Pages

Thursday, 19 January 2017

आज का इतिहास 20 जनवरी (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 20 जनवरी को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1817 – राजा राम मोहन राय ने कलकत्ता (कोलकाता) में हिंदू कॉलेज अब प्रेसीडेंसी विश्विविद्यालय की स्थापना की।

1840 – डच राजा विलियम द्वितीय की ताजपोशी हुई।

1841 – प्रथम अफीम युद्ध में चीन ने हांगकांग को ब्रिटेन के हवाले किया।

1860 – डच सेना ने इंडोनेशियाई द्वीप सेलेब्स के वाटमपोन पर जीत हासिल किया।

1892 – पहली बार बास्केट बॉल खेला गया।

1893 – फ़्रांस ने अपने एशियायी उपनिवेशों में विस्तार करते हुए लाओस क्षेत्र को भी अपने उपनिवेश में शामिल कर लिया।

1894 – जर्मनी के आविष्कारक और संगीत विशेषज्ञ ओडल्फ़ साक्स का 75 वर्ष की आयु में निधन हुआ।

1920 – अमेरिका में नागरिक स्वतंत्रता संघ की स्थापना हुई।

1930 – चांद पर बज एल्ड्रिन ने कदम रखा, वह चांद पर जाने वाले दूसरे इंसान थे।

1942 – जापान ने बर्मा पर आक्रमण किया।


1945 – फ्रैंकलीन डी. रूजवेल्ट चौथी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने।

1950 – दक्षिण अमेरिकी देश सूरीनाम नीदरलैंड से स्वतंत्र हुआ।

1952 – ब्रिटेन की सेना ने मिस्र के शहर इस्मायलिया तथा स्वेज नगर पर कब्जा किया।

1957 – भारत का पहला परमाणु रिएक्टर 'अप्सरा' देश को समर्पित किया गया।

– वामपंथी नेता गोलुल्का ने पोलैंड में संसदीय चुनाव जीता।

1958 – अंटार्कटिक को पार करने के मिशन के साथ खोजी दल साउथ पोल पर मिला था। यह अंटार्कटिक को सतह से पार करने का पहला प्रयास था।

1959 – स्वतंत्रता सेनानी तेज बहादुर सप्रू का निधन हुआ।

1961 – जॉन एफ़ केनेडी अमरीका के राष्ट्रपति बने। वे अमरीका के तब तक से सबसे कम उम्र के निर्वाचित राष्ट्रपति थे।

1964 – अमेरिका में 'मीट द बीटलेस' जारी हुआ।

1972 – अरुणाचल प्रदेश केंद्र शासित प्रदेश तथा मेघालय राज्य बना।

1980 – अमेरिकी राष्ट्रपति जिम्मी कार्टर ने मास्को ओलंपिक का बहिष्कार किया।

1982 – मध्य अमेरिकी देश होंडुरस में संविधान प्रभावकारी हुआ।

1988 – पश्तून की आजादी के सबसे बड़े कार्यकर्ता और सीमांत गांधी कहे जाने वाले अब्दुल गफ्फार खान का ​निधन हुआ।

1991 – सूडान सरकार ने इस्लामी कानून लागू किया।

1992 – पाकिस्तान के महान कप्तान इमरान खान ने फैसलाबाद में श्रीलंका के खिलाफ अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी टेस्ट मैच खेला था।

2001 – अमरीकी राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश ने राष्ट्रपति पद के चुनाव में अले गोर के साथ कड़ी टक्कर के बाद राष्ट्रपति पद प्राप्त करने में सफलता प्राप्त की। अमरीका के इतिहास में यह सबसे ज़ोरदार चुनावी टक्कर थी।

2002 – क्यूबा स्थित अमरीकी सैनिक अड्डे ग्वांतानामो बे की जेल में बंद कैदियों की तस्वीरें पहली बार सार्वजनिक हुई। जिसको लेकर काफ़ी विवाद हुआ था।

2005 – 70 और 80 के दशक की मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री परवीन बॉबी का निधन हुआ।

2009 – बराक ओबामा ने अमेरिका के 44 वें राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभाला।

2013 – आॅस्ट्रिया ने जनमत संग्रह में सैन्य सेवा की अनिवार्यता को बनाए रखने के लिए मत दिया।